5.85 लाख में आई थी... अब तक मचा रही बवाल! 11 लाख ने खरीदी ये SUV

29 September 2026

Photo: Aaj Tak Auto

कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड

भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ास तौर पर कॉम्पैक्ट SUV कारों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

Photo: Renault.co.in

9 साल पहले आई नेक्सन

तकरीबन 9 साल पहले सितंबर 2017 में टाटा मोटर्स ने इस सेगमेंट में अपनी Tata Nexon को लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 5.85 लाख रुपये थी.

Photo: car.tatamotors.com

इनसे है मुकाबला

यानी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन को खूब पसंद किया गया है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Brezza और Hyundai Venue जैसी कारों से है.

Photo: Marutisuzuki.com

क्यों मशहूर है नेक्सन

तो आखिर क्या वजह है कि Tata Nexon को लोग इतना पसंद करते हैं. आइये जानें इस एसयूवी की एक-एक डिटेल.

Photo: car.tatamotors.com

कई पावरट्रेन

टाटा नेक्सन पेट्रोल, डीजल, CNG और यहां तक की इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है. यानी ग्राहकों को हर वो ऑप्शन मिलता है, जिसकी वो चाहत रखते हैं.

Photo: car.tatamotors.com

सभी वर्जन की कीमत

इसका पेट्रोल वेरिएंट 7.40 लाख में, डीजल वर्जन 9.27 लाख में, सीएनजी वर्जन 8.35 लाख में और EV वर्जन 14.34 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आता है.

Photo: car.tatamotors.com

पेट्रोल-डीजल इंंजन

इसके ICE वर्जन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. CNG मॉडल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है.

Photo: car.tatamotors.com

शानदार माइलेज

इसका पेट्रोल वेरिएंट 14 किमी प्रतिलीटर, डीजल वेरिएंट 23 किमी प्रतिलीटर और CNG वर्जन तकरीबन 20 से 22 किमी तक का माइलेज देता है.

Photo: car.tatamotors.com

5-स्टार सेफ्टी

ये देश की पहली 5-स्टार रेटेड एसयूवी रही है. जिसे उस वक्त ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (G-NCAP) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी.

Photo: car.tatamotors.com

शानदार केबिन

टाटा नेक्सन का केबिन मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर है, जिसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार का सपोर्ट मिलता है.

Photo: car.tatamotors.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस असिस्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: car.tatamotors.com

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में नेक्सन में 6 एयरबैग, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं.

Photo: car.tatamotors.com

एडवांस फीचर्स

हायर वेरिएंट में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ऑटो-डिमिंग IRVM और इमरजेंसी कॉलिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

Photo: car.tatamotors.com

Read Next