scorecardresearch
 

बदल जाएगा पूरा लुक... TATA NEXON को लेकर कंपनी की बड़ी तैयारी

टाटा नेक्सॉन का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल हमें अगले साल देखने को मिल सकता है. कंपनी इस कार को इलेक्ट्रिक और आईस (ICE) दोनों ही विकल्पों में एक साथ लॉन्च कर सकती है. हाल में ही इस कार को टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. नई नेक्सॉन के लुक्स में कंपनी बड़े बदलाव कर सकती है. आइए जानते हैं नेक्सॉन नेक्स्ट जनरेशन में क्या खास होने वाला है.

Advertisement
X
Tata Nexon का अपडेटेड वर्जन अगले साल लॉन्च हो सकता है. (Photo: Tata Motors)
Tata Nexon का अपडेटेड वर्जन अगले साल लॉन्च हो सकता है. (Photo: Tata Motors)

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में नेक्सॉन (Tata Nexon) सबसे सफल प्रोडक्ट्स में से एक है. ये कार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तमाम पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. कंपनी इस कार के नेक्स्ट जनरेशन पर काम कर रही है, जो अगले साल लॉन्च हो सकती है. कुछ वक्त पहले कार के इंटरनल कंबशन इंजन वेरिएंट को स्पॉट किया गया था. 

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स कार के इलेक्ट्रिक अवतार के सामने आए हैं. यानी कंपनी इस कार को मल्टीपल पावरट्रेन में एक साथ लॉन्च करने वाली है. संभव है कि टाटा नई नेक्सॉन ICE और ईवी दोनों ही अवतार को एक साथ लॉन्च कर सकती है. जैसा हमें नई टियागो के साथ देखने को मिला है. 

नई नेक्सॉन में क्या होगा खास?

हाल में ही नेक्स्ट-जेन टाटा नेक्सॉन को स्पॉट किया गया है. पिछले टेस्ट म्यूल से अलग नई स्पाई शॉट्स में कार की ऑरेंज वायरिंग हारनेस और अंडर बॉडी एक बड़ी बैटरी की जगह दिख रही है. ये साफ-साफ हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिफिकेशन को दिखाती है. यानी स्पॉट की गई है कार नेक्सॉन ईवी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Maruti-Tata को टक्कर देने की तैयारी, नई SUV ला रही है ये कंपनी

नेक्सॉन ईवी को कंपनी ने पहली बार 2020 में लॉन्च किया था और अब तक इस कार की 1 लाख यूनिट्स कंपनी बेच चुकी है. हालांकि, इलेक्ट्रिक कार मार्केट में इस कार का दबदबा अब पहले की तरह नहीं है. नेक्स्ट जनरेशन मॉडल आने के बाद संभव है कि कंपनी वापस पहले वाली स्थिति में पहुंच जाए. 

Advertisement

नया प्लेटफॉर्म यूज कर सकती है कंपनी 

नई नेक्सॉन ईवी में स्पोर्टी एक्सटीरियर, अपस्वेप्ट बेल्टलाइन, एक स्लोपिंग रूफलाइन और एक रैक्ड रियर विंडस्क्रीन मिल सकती है. कार में हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगी. मौजूदा नेक्सॉन ईवी 16 इंच के व्हील के साथ आती है, लेकिन नेक्स्ट जनरेशन में 18 इंच के एलॉय व्हील मिल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: TATA के आगे सब पस्त... ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट

रिपोर्ट्स की मानें, तो नई नेक्सॉन अपडेटेड एक्स 1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है. वैसे कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि ये कार एरगॉस (ARGOS) प्लेटफॉर्म के शॉर्टर वर्जन पर बेस्ड हो सकती है. इस प्लेटफॉर्म पर ही सिएरा बेस्ड है. नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सॉन से फीचर्स की फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement