02 Sep 2026
By: Aajtak Auto
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने अगस्त 2026 में बेहतरीन परफॉर्म किया है. इस महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की है.
Video: tatamotors.com
अगस्त में टाटा मोटर्स ने 65 हजार से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेच दिए गए हैं. वहीं इलेक्ट्रिक कारों की सेल भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.
Photo: tatamotors.com
घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने अगस्त में कुल 65,253 कारें बेची हैं. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 41,001 कारें बेची थी. यानी ब्रांड की ग्रोथ 59.15% की है.
Photo: tatamotors.com
वहीं जुलाई से तुलना करें, तो भी टाटा मोटर्स की सेल अगस्त में बढ़ी है. जुलाई में कंपनी ने 62,611 कारें बेची थी, जो इस महीने 65,253 तक पहुंच गई है.
Photo: tatamotors.com
एक्सपोर्ट को भी शामिल कर लिया जाए, तो टाटा ने अगस्त 2026 में कुल 67,753 यूनिट्स बेची हैं. जो पिछली अगस्त से 56.42 परसेंट ज्यादा हैं.
Photo: tatamotors.com
मौजूदा वित्तवर्ष के लिए अगस्त घरेलू मार्केट में टाटा मोटर्स का सबसे मजबूत महीना रहा है. कंपनी की मानें, उसके पूरे पोर्टफोलियो की डिमांड ज्यादा रही है.
Photo: tatamotors.com
पंच का टाटा की सेल्स में सबसे बड़ा योगदान रहा है. टाटा ने इंडिविजुअल डेटा जारी नहीं किया है, लेकिन पंच की सेल 22 हजार के पार होने की उम्मीद है.
Photo: tatamotors.com
टाटा ने ये भी बताया है कि उनकी सीएनजी कारों की डिमांड भी बढ़ी है. फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में सीएनजी, पेट्रोल, डीजल और ईवी पावरट्रेन आते हैं.
Video: tatamotors.com
अगस्त में टाटा मोटर्स ईवी की सेल 16,549 यूनिट्स पर पहुंच गई हैं. अगस्त 2025 में टाटा की ईवी कारों की सेल सिर्फ 8,540 यूनिट्स पर थी.
Photo: tatamotors.com