शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) एक अभिनेत्री हैं. वह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन में अभनिय करती हैं. उन्होंने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली. के साथ अभिनय की शुरुआत की (Shivangi Joshi Debut). शिवांगी जोशी को 'बेगूसराय' में पूनम ठाकुर की भूमिका और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा सिंघानिया गोयनका और सीरत शेखावत गोयनका की दोहरी भूमिका के लिए जाना जाता है.
2016 में, वह पहली बार ये है आशिकी के सीजन 4 में मीरा के रूप में और फिर प्यार तूने क्या किया में ज्योति के रूप में नजर आई थीं. 2020 में, वह कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अवर ओन स्काई के साथ अपनी शुरुआत करने वाली थीं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण, फिल्म को बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. नवंबर 2021 में, यह घोषणा की गई कि वह कलर्स टीवी के बालिका वधू 2 में आनंदी भुजारिया की भूमिका में नजर आएंगी. उन्होंने मोहसिन खान (Mohsin Khan) के साथ आदतें, बारिश और तेरी अदा, किस्मत तेरी, आशिकी, ओ दिलबर यारा के साथ शाहीर शेख और हमनावा के साथ स्टेबिन बेन सहित विभिन्न संगीत वीडियो में भी अभिनय किया है. 2022 में, उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया, जिसे केप टाउन में फिल्माया गया था. वह 12वें स्थान पर रही थीं (Shivangi Joshi TV Career).
जोशी का जन्म 18 मई 1998 को पुणे, महाराष्ट्र (Pune, Maharashtra) में हुआ था (Shivangi Joshi Age). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून, उत्तराखंड में की है (Shivangi Joshi Education).
प्रिंस नरूला ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बॉन्ड को मजाक में 'निब्बा-निब्बी वाला प्यार' कहा, जिससे 'लॉक अप 2' की जूरी और कंटेस्टेंट हंस पड़े. शिवांगी ने अपना बचाव करते हुए क्या कहा, जानिए.
Lock Upp Season 2 के ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी 7 वोट से हार गईं. श्रेया कालरा ने ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी जीती. जानिए आखिर शिवांगी से कहां हुई चूक और क्यों नहीं जीत सकीं जनता का दिल.
Lock Upp Season 2 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो गया है. श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर शो की ट्रॉफी और 1 करोड़ की प्राइज मनी अपने नाम कर ली. जानिए फिनाले की पूरी डिटेल.
लॉकअप 2 के फिनाले में राम कपूर, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं. शो कौन जीतेगा, इसे लेकर फैंस के बीच हलचल मची हुई है.
गेम से ऊपर दिल को रखकर हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए खुद को शो से बाहर कर लिया. पर क्या 'कबीर सिंह' जैसा यह सिरफिरा इश्क शिवांगी को लॉक अप का ताज दिला पाएगा?
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नए विवाद में घिर गई हैं. आंचल खुराना के गंभीर आरोपों के बाद कांची सिंह ने उनका समर्थन किया, जबकि नितिन भाटिया ने शिवांगी को 'ड्रामा क्वीन' कहा. जानिए पूरा मामला और क्यों सोशल मीडिया पर मचा है बवाल.
Netflix के रियलिटी शो LOCK UP में कंटेस्टेंट्स अपने सबसे निजी राज दुनिया के सामने बता रहे हैं. यह ओपिनियन लेख सवाल उठाता है कि क्या बड़े ब्रांड, शो और पैसों के आगे सेलेब्स की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस की सीमाएं बदल रही हैं.
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में हर्षद चोपड़ा ने बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 9-10 साल की उम्र में एक जानने वाले ने उन्हें मोलेस्ट किया था.
शिवांगी जोशी ने लॉक अप रियलिटी शो पर अपने एक नहीं, बल्कि दो सीक्रेट का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक मुंह बोले मामा ने एक्ट्रेस को बचपन में छेड़ा और उन्हें 'मोलेस्ट' किया.
लॉक अप में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के रिश्ते को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. सभी को लगता है कि दोनों प्यार में हैं. मगर वो एक दूसरे को दोस्त ही बताते हैं. अब धीरज धूपर ने उनके रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही है.
हर्षद चोपड़ा, जो टीवी के बड़े हीरो माने जाते हैं. लॉकअप में अपनी खराब परफॉर्मेंस और केवल शिवांगी जोशी पर फोकस करने के कारण आलोचना का शिकार हो रहे हैं.
लॉक अप में इन दिनों इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. शिल्पा शिंदे की हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी से जबरदस्त लड़ाई हो गई, जिसके बाद हर्षद गुस्से से आगबबूला हो गए.
'लॉक अप 2' जिस दिन से शुरू हुआ है तभी से सबसे ज्यादा स्क्रीन स्पेस इंफ्लुएंसर्स श्रेया कालरा, लैला, आकांक्षा चौधरी को ही मिल रहा है. इंफ्लुएंसर्स के स्पाइसी कंटेंट के सामने टीवी सितारे पीछे छूट गए हैं. कहना पड़ेगा इंफ्लुएंसर्स अब टीवी सितारों पर भारी पड़ रहे हैं.
लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे लगातार अपनी को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी के खिलाफ बोलती हुईं नजर आ रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस की वर्जिनिटी पर एक बार फिर कमेंट किया है.
नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप का नया सीजन विवादों में घिर गया है, जहां शो में अश्लीलता और विवादित हरकतें बढ़ती जा रही हैं. आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना की नजदीकियां चर्चा में हैं. दूसरी शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी को लेकर भद्दा कमेंट किया है.
लॉक अप 2 में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी से जुड़ा बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि शिवांगी और कुशाल टंडन के ब्रेकअप का कारण वो हैं. क्योंकि कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज करके शिवांगी को धोखा दिया था.
'लॉक अप' में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी के बीच तीखी बहस हुई. एक नए प्रोमो में दोनों को बहस करते हुए देखा गया. वहीं शिल्पा शिंदे को आकांक्षा चमोला का साथ मिला है.
कुशाल टंडन इन दिनों रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने शो में एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर कमेंट किया है. जिस पर बवाल मचा है.
श्रेष्ठा अय्यर के जाने के बाद, 'लॉक अप 2' में पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है. 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने रोल के लिए मशहूर शिल्पा अब इस रियलिटी शो का हिस्सा बन गई हैं.
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अपने इंगेजमेंट का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अब वो शादी करना चाहती हैं और उन्होंने सगाई कर ली है.
'लॉकअप सीजन 2' 27 जून को रात 8 बजे शुरू होने वाला है. कन्फर्म सेलिब्रिटी लिस्ट ने फैंस के बीच काफी एक्साइटेड कर दिया है. मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख को शो का होस्ट बनाया है.