scorecardresearch
 

एक्टिंग के बहाने Kiss करने की कोशिश, बचपन में मामा ने किया 'मोलेस्ट', हादसा याद कर रो पड़ी 'ये रिश्ता...' एक्ट्रेस

शिवांगी जोशी ने लॉक अप रियलिटी शो पर अपने एक नहीं, बल्कि दो सीक्रेट का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके एक मुंह बोले मामा ने एक्ट्रेस को बचपन में छेड़ा और उन्हें 'मोलेस्ट' किया.

Advertisement
X
लॉक अप में शिवांगी (Photo: Instagram @shivangijoshi18)
लॉक अप में शिवांगी (Photo: Instagram @shivangijoshi18)

शिवांगी जोशी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है, बरसात, बड़े अच्छे लगते हैं 2 जैसे सीरियल्स से अच्छी पहचान मिल चुकी है. इन दिनों शिवांगी एकता कपूर के शो लॉक अप 2 में हैं, जहां उनका गेम लोगों को पसंद आ रहा है. शो में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े एक नहीं, दो बड़े सीक्रेट्स शेयर किए हैं जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है. 

लॉक अप के हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी को अपना एक सीक्रेट दुनिया के सामने खोलना था. उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी एक नहीं, बल्कि दो दर्दनाक बातें साझा कीं. पहले शिवांगी ने बताया कि कैसे उनके पिता का बिजनेस ठप हुआ और उनकी ब्रेड-बटर खाने की नौबत आ चुकी थी. 

बचपन में झेली तंगी

शिवांगी ने बताया कि उनके पिता ने काफी सारे नुकसान की भरपाई की, जिस वजह से उन्हें अपना सबकुछ बेचना पड़ा. वो लगभग सड़क पर आ चुके थे. फिर उनके पेरेंट्स ने जैसे-तैसे करके अपना घर चलाया. उन्हें खाने के लिए ब्रेड-बटर मिलता था, जिससे उनका गुजारा होता था. अब शिवांगी अकेली घर चलाती हैं. इसके बाद उन्होंने अपने बचपन की दर्दनाक स्टोरी साझा की, जिसमें उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई थी. 

शिवांगी जोशी ने बताया कि उनकी मां के मुंह बोले भाई यानी उनके मामा ने उन्हें बचपन में 'मोलेस्ट' किया था. उन्हें ये बात बताने की हिम्मत घर में मौजूद बाकी लोगों से मिली. एक्ट्रेस ने बताया- जब मैं एक बच्ची थी, तो मुझे भी मोलेस्ट किया गया था. मेरी मां के मुंह बोले भाई थे, हम उन्हें मामा जी बुलाते थे और वो बहुत इज्जतदार इंसान थे. 

Advertisement

शिवांगी हुई थीं 'मोलेस्ट'

'जब मैं मुंबई में एक्टिंग करने आना चाहती थी, ये तभी की घटना है. उन्होंने उस चीज का बहुत फायदा उठाया था. वो कहते थे कि बॉम्बे जा रही हो, तो नकली एक्टिंग वाली ड्राइविंग आनी चाहिए. वो मुझे अपनी गोद में बैठाते थे और कहते थे कि ये स्टियरिंग पकड़ो और नकली वाली गाड़ी चलाओ. तुम सीख जाओगी. मैं बैठ जाती थी और कुछ वक्त बाद मुझे अच्छा नहीं लगता था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है. इसके पीछे क्या मकसद है. मैंने कहा कि मुझे नहीं सीखनी गाड़ी.'

शिवांगी आगे बताती हैं कि उनके 'मामा जी' ने कई बार उन्हें मोलेस्ट करने की कोशिश की थी. एक बार वो एक्ट्रेस के घर पर तब आए, जब उनके पेरेंट्स वहां नहीं थे. शिवांगी ने कहा- एक दिन ऐसा था कि बॉम्बे जाने की टिकट हो चुकी थी, तब मेरे मम्मी-पापा घर पर नहीं थे. वो मुझे समझाने लगे कि बच्चे आप वहां जा रहे हो, वहां ऐसा सब होता है. एक्टिंग के दौरान आपको वो सब करना पड़ता है.

'मामा जी' ने की थी जबरदस्ती

एक्ट्रेस का दावा है कि उनके रिलेटेव उन्हें एक्टिंग में इंटीमेसी के लिए तैयार होने को कह रहे थे. शिवांगी ने अंत में बताया कि उनके 'मामा जी' ने उन्हें एक्टिंग के बहाने किस (kiss) करने की कोशिश की. वो इससे तंग आ गईं और उन्होंने उनके मुंह पर हाथ मारा जिससे वो काफी गुस्सा हुए और एक्ट्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. इसके बाद, उनके माता-पिता घर के अंदर आए और उस रिलेटेव की पिटाई की. 

Advertisement

शिवांगी ने कहा कि इस हादसे के बाद, वो कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलीं. वो यहां तक स्कूल भी नहीं गईं. उनकी मां इस घटना के बाद अपनी बेटी के लिए काफी डरी रहती हैं. उन्हें चिंता होती है कि कहीं एक्ट्रेस का कोई गलत फायदा ना उठा ले. उनके पेरेंट्स उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टेव हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement