scorecardresearch
 

'शादी की उम्र है, अफवाहें फैला रही हो', आधी रात को 'अंगूरी भाभी' पर चिल्लाया 'TV का संस्कारी बेटा', हुआ आगबबूला

लॉक अप में इन दिनों इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है. शिल्पा शिंदे की हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी से जबरदस्त लड़ाई हो गई, जिसके बाद हर्षद गुस्से से आगबबूला हो गए.

Advertisement
X
शिल्पा शिंदे पर फूटा हर्षद चोपड़ा का गुस्सा (Photo: Screengrab)
शिल्पा शिंदे पर फूटा हर्षद चोपड़ा का गुस्सा (Photo: Screengrab)

लॉक अप में इस समय बवाल मचा हुआ है. शिल्पा शिंदे शो में शुरुआत से ही हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी को टारगेट कर रही हैं. शिल्पा कभी दोनों को एक दूसरे की परछाई कहती दिखती हैं, तो कभी उनपर भड़कती नजर आती हैं. अब शिल्पा ने शिवांगी और हर्षद को कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद हर्षद अपना आपा खो बैठे. 

शिल्पा से भिड़े हर्षद

लॉक अप का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शिल्पा शिंदे बार-बार हर्षद और शिवांगी जोशी को लवबर्ड्स कहती नजर आईं. शिवांगी को लेकर जबरन लव एंगल क्रिएट करने पर हर्षद ने शिल्पा को खरी-खोटी सुना डाली. शिल्पा ने पहले हर्षद और शिवांगी को टारगेट करते हुए कहा- इन दोनों लव बर्ड्स के लिए मैं बिल्कुल एडजस्ट नहीं करूंगी. शिल्पा की बातों पर शिवांगी ने कहा- ये लवबर्ड्स... लवबर्ड्स क्या कर रही हैं शिल्पा जी? 

शिल्पा फिर उन दोनों को परेशान करने के लिए हर्षद का जिम मैट लेकर उसपर लेट जाती हैं. हर्षद जब अपना जिम मैट ढूंढते हुए उसके बारे में सबसे पूछते हैं तो शिल्पा कहती हैं- मैं सो रही हूं उसपर, नहीं दूंगी.

शिल्पा फिर इरिटेट होते हुए हर्षद और शिवांगी से कहती हैं- जाओ यार लवबर्ड्स. मगर इस बार हर्षद अपने गुस्से पर कंट्रोल खो देते हैं. हर्षद आधी रात को शिल्पा पर चिल्लाते हुए बोले- बेकार की बातें क्यों करती हैं आप ये लवबर्ड्स...लवबर्ड्स? दोस्ती नहीं देखी है क्या कभी जिंदगी में? 

Advertisement

हर्षद फिर शिवांगी के सपोर्ट में शिल्पा से बोले- शादी की उम्र है. आप उसके बारे में अफवाहें उड़ा रही हो. मैं दोस्त हूं उसका. हर्षद का ये रूप देखकर हर कोई हैरान दिखा.

 

अपूर्वा मखिजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री

वहीं, शो में अपूर्वा मखिजा उर्फ रेबेल किड की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है. हर्षद का गुस्सा देखकर अपूर्वा भी हैरान दिखीं. उन्होंने हर्षद की तुलना कबीर सिंह से की. अपूर्वा बोलीं- हर्षद का कबीर सिंह देखा है आज हमने. 

वहीं, बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स संग खाने पर भिड़ने के बाद शिल्पा शिंदे कई दफा रोती हुई नजर आईं. कभी वॉशरूम तो कभी बाहर बैठकर वो रोती दिखीं. शो में इस समय हंगामा मचा हुआ है. शिल्पा शिंदे, शिवांगी और हर्षद को टारगेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement