scorecardresearch
 

'फिजिकल होने से किया तौबा', शिवांगी जोशी पर बरसीं शिल्पा शिंदे, फिर उड़ाया वर्जिनिटी का मजाक?

लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे लगातार अपनी को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी के खिलाफ बोलती हुईं नजर आ रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एक्ट्रेस की वर्जिनिटी पर एक बार फिर कमेंट किया है.

Advertisement
X
शिवांगी के खिलाफ बोलीं शिल्पा शिंदे (Photo: Screengrab)
शिवांगी के खिलाफ बोलीं शिल्पा शिंदे (Photo: Screengrab)

लॉक अप सीजन 2 में टीवी की भाभीजी यानी शिल्पा शिंदे अपने साथी कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार तीखी बयानबाजी करती दिख रही हैं. शो पर उनकी श्रेया कालरा संग खूब बन रही है, दोनों सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर गॉसिप कर रही हैं. हाल ही में शिल्पा और श्रेया ने टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कहीं. 

शिल्पा शिंदे ने हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी की वर्जिनिटी का मजाक बनाया था. शिल्पा ने कहा कि शिवांगी ने उन्हें बताया कि वो शादी से पहले इंटीमेसी में विश्वास नहीं रखती हैं, वो वर्जिन हैं. ये बात शिल्पा ने श्रेया से बड़े हंस-खेलकर बोली थी. अब एक बार फिर शिल्पा ने शिवांगी जोशी के लिए अपने दिल में पैदा हुई नफरत पेश की है. 

फिर शिवांगी पर फूटा शिल्पा का गुस्सा

लॉकअप के मंगलवार वाले एपिसोड में शिल्पा शिंदे, शिवांगी पर अपना कंट्रोल बनाने की कोशिश करती हैं जिसमें वो नाकामयाब रहीं. इस बात से चिढ़कर उन्होंने श्रेया से कहा कि किसी दिन उनकी और शिवांगी जोशी की बहुत तगड़ी लड़ाई होगी. शिल्पा का मानना है कि शिवांगी उन्हें जरा भी पसंद नहीं करती हैं. 

शिल्पा ने कहा- मेरी शिवांगी से साथ बहुत बुरी वाली भिड़ंत होने वाली है. उसकी पूरी तैयारी है. वो मेरी मुंह पर तारीफ तो करती है, लेकिन वो मुझसे गुस्सा भी बहुत है. वो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है. इसपर श्रेया ने एक्ट्रेस से कहा कि वो जिस हिसाब की इंसान हैं, शिवांगी वैसे दोस्त नहीं बनाती है. तो शिल्पा कहने लगीं कि हां नहीं, हम तो बहुत खराब हैं. वो बहुत अच्छी है. मैं भी ऐसे लोगों को अपने सामने ना खड़ा करूं. उसको यहां से ठीक करके जाऊंगी.

Advertisement

शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर किया कमेंट

शिल्पा ने आगे शिवांगी की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करना शुरू किया. उन्होंने कहा- उसने अबतक इतने शोज किए हैं, जिसमें भी गई है उसमें उसका शो के लड़के के साथ अफेयर रहा है. अभी कुशाल टंडन, उम्र में कितना बड़ा है इससे अगर आप देखो. उसके साथ भी तो इसका अफेयर था. 

इस दौरान श्रेया ने शिल्पा से कहा कि वो ये बात कैमरा पर ना बोलें, मगर उन्होंने नहीं सुनी. वो आगे शिवांगी के बारे में और बोलीं- अरे मैं कह रहीं हूं, उसके बाद आप ना ना बाबा, ऐसे एक्टिंग करते हो? मतलब क्या हम इतने गए-गुजरे हैं? फिजिकल कोई चीज की बात हो गई हो, तो तौबा-तौबा. ये क्या है? 

फैंस शिल्पा के बयान से बिल्कुल खुश नहीं दिखे हैं. उनका कहना है कि एक औरत ही दूसरी औरत की दुश्मन बनी हुई है. कई यूजर्स शिल्पा शिंदे पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर उन्हें किसने हक दिया शिवांगी की पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट के लिए. अब देखना है कि क्या शिल्पा को जजमेंट डे पर अपने दिए हुए बयानों को लेकर शो के होस्ट्स से फटकार मिलेगी या नहीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement