scorecardresearch
 

'रात में उसने छुआ', 9 की उम्र में हुआ मोलेस्ट, खौफ में सुन्न हुआ एक्टर, Gay से लगा डर

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में हर्षद चोपड़ा ने बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 9-10 साल की उम्र में एक जानने वाले ने उन्हें मोलेस्ट किया था.

Advertisement
X
हर्षद की हार्टब्रेकिंग स्टोरी (Photo: Instagram @harshad_chopda)
हर्षद की हार्टब्रेकिंग स्टोरी (Photo: Instagram @harshad_chopda)

नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में ये वीक इमोशंस से भरा रहा है. कंटेस्टेंट्स को खर्चा पानी कमाने के लिए अपने सीक्रेट्स को एक्सपोज करना पड़ रहा है. बीते एपिसोड में टीवी के आदर्श बेटे हर्षद चोपड़ा ने अपना शॉकिंग सीक्रेट रिवील किया. हर्षद ने बताया जब वो 9 साल के थे, उन्हें किसी जानने वाले ने मोलेस्ट किया था.

हर्षद का खुलासा
एक्टर ने बड़ी हिम्मत के साथ अपना ये राज रिवील किया. उन्होंने कहा, 9-10 साल का था. पेरेंट्स लोगों पर भरोसा करते हैं तो कभी-कभी बच्चों को दूसरों के पास छोड़ देते हैं. एक बार ऐसे ही मुझे कहीं पर छोड़ दिया था. उन्हें पूरी कम्यूनिटी ट्रस्ट करती थी. मैं डरा सहमा बच्चा था. रात में उस शख्स ने मेरे साथ गंदी हरकत की. मैंने पूरे कपड़े पहने हुए थे. मैं लेटा था, वो शख्स मेरे ऊपर था. मुझे पता नहीं चला क्या हो रहा है. मैं डर गया था. मैंने ऐसे दिखाया कि सो रहा हूं. किसी को ये बात नहीं बताई.

''दूसरी बार फिर उसने मुझे गोद में उठाने के बाद बहाने गलत हरकत की. तब भी मैं नहीं जानता था ये क्या हो रहा है. मुझे नहीं पता था कैसे सवाल पूछना है. मैं डरा हुआ था.'' 

Advertisement

हर्षद ने सभी पेरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को किसी और के पास मत छोड़ो. बच्चों से इतनी बात करो कि अगर वो बात ना करना चाहें, तब भी उन्हें करनी पड़े. उस इंसान का पर्दाफाश होना जरूरी है. हर्षद ने बताया कि उन्हें मोलेस्ट करने वाला शख्स अभी भी है. वो मजे में है. इस हादसे की वजह से वो गे लोगों से डरते हैं. वो उन्हें हेट नहीं करते, लेकिन उनसे डरते हैं. 

हर्षद के इस खुलासे के बाद सबने उन्हें गले लगाया. इसी के साथ एक्टर के तीनों राज रिवील हो गए हैं. हर्षद का किस्सा सुनकर राम कपूर और शिवांगी जोशी फूट-फूट कर रोए. राम ने भी सभी पेरेंट्स से अपील कर कहा कि अपने बच्चों को किसी के पास ना छोड़ें. फिनाले से पहले लॉकअप में जो इमोशंस का सैलाब आया है, उसे सुनकर जनता भी इमोशनल हो रही है. शो में आए सेलेब्स के बोल्ड खुलासों से उन्हें भी अपना सच कबूलने की हिम्मत मिल रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement