शिवम दुबे, क्रिकेटर
शिवम दुबे (Shivam Dube) एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई और IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. वह एक ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से मध्यम गति से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने नवंबर 2019 में भारत क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (Shivam Dube International Cricket Debut).
शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई में हुआ था (Shivam Dube Age). उन्होंने 14 साल की उम्र में अधिक वजन और आर्थिक तंगी के कारण बिगड़ती फिटनेस के कारण क्रिकेट खेलना बंद कर दिया था. उन्होंने 19 साल की उम्र में खेल में वापसी की और जल्द ही मुंबई अंडर-23 के लिए चुने गए.
दुबे ने 18 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपने ट्वेंटी20 करियर की शुरुआत की (Shivam Dube T20 Debut). उन्होंने 25 फरवरी 2017 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया (Shivam Dube List A Debut). दुबे ने 7 दिसंबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और पहली पारी में अपना पहला फाइव विकेट हॉल लिया (Shivam Dube First Class Debut). दिसंबर 2018 में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल नीलामी में खरीदा था. फरवरी 2021 में, दुबे को आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा (Shivam Dube Price in 2022 IPL Mega Auction).
दुबे ने 3 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20आई मैच खेला (Shivam Dube T20I Debut). उन्होंने 15 दिसंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया (Shivam Dube ODI Debut). 2 फरवरी 2020 को, न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबे ने एक T20I मैच में 34 रन देकर दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंका (Second Most Expensive Over in T20I).
16 जुलाई 2021 को, दुबे ने मुंबई में अंजुम खान से शादी की (Shivam Dube Wife). उनके एक बेटा और एक बेटी है.
आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK ने मुंबई इंडियंस को ₹10 करोड़ कैश, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस का पैकेज ऑफर किया है.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो खुलने से पहले हार्दिक पंड्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के कप्तान को टीम में शामिल करने के लिए संभावित ट्रेड प्रस्ताव तैयार किया है. हालांकि इस पूरे मामले पर अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कार्डिफ वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी. 26 जून से अब तक भारतीय टीम अपने पिछले 9 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 7 में हार झेल चुकी है. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब सवाल सिर्फ खिलाड़ियों पर नहीं हैं, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की भी आलोचना हो रही है.
इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने दबाव में शानदार कप्तानी पारी खेली, जबकि शिवम दुबे लगातार टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस और शिवम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.
IND vs ENG 1st T20I 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 189/7 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर (68), अभिषेक शर्मा (59) और शिवम दुबे (42*) ने अहम योगदान दिया. हालांकि इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी. इस मुकाबले में भारत की तेज शुरुआत के बावजूद टॉप ऑर्डर की नाकामी और बीच के ओवरों की धीमी बल्लेबाजी चिंता का विषय रही.
शुक्रवार को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अक्षय की फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज हुई, जिसके बीते दिन पेड प्रीव्यू शोज लगे. ऑडियंस को अक्षय की कॉमेडी काफी पसंद आई. वहीं क्रिकेटर शिवम दुबे के बर्थडे पर संभावना सेठ ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसकी काफी चर्चा हुई.
शिवम दुबे ने सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि भारतीय टीम के लिए गेंद से उपयोगी प्रदर्शन भी किया. उन्होंने अपने तीन ओवरों में मात्र 18 रन देकर एक विकेट लिया. उनकी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड की टीम 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 182 रन बना सकी.
संभावना सेठ इन दिनों सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी की मां बनने की खबरों के बीच चर्चा में हैं। इसी दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे का जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
दो बच्चों की मां बनने के बाद संभावना घर और सोशल लाइफ दोनों मैनेज कर रही हैं. 26 जून को उन्होंने इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे का बर्थडे का सेलिब्रेट किया.
IND vs IRE T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर है.शानदार IPL और इंडिया ए प्रदर्शन के बाद उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इसके लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन या किसकी जगह कट सकती है.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. एसआरएच के खिलाफ अपनी पारी के दौरान पाटीदार का लगाया गया इकलौता छक्का खास बन गया, क्योंकि यह आईपीएल में उनका 100वां छक्का था.
गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने CSK की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी. इस जीत के साथ गुजरात टॉप-2 फिनिश के बेहद करीब पहुंच गया.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने खुलासा किया है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद वह फ्लाइट की बजाय ट्रेन से मुंबई क्यों पहुंचे थे.दुबे ने एक कार्यक्रम में बताया कि वर्ल्ड कप जीत के बाद भी उनके मन में बस घर जाने की जल्दी थी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद शिवम दुबे फ्लाइट की बजाय ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई पहुंचे थे. शिवम दुबे ने अब खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था. बता दें कि वर्ल्ड कप में शिवम दुबे ने कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेली थीं.
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की सफलता के पीछे उनकी पत्नी अंजुम खान का बड़ा हाथ है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की छात्रा रहीं अंजुम की स्टाइल और सादगी फैंस का दिल जीत रही है. जानें इस कपल की अनोखी इंटरफेथ लव स्टोरी.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. जिसके बाद आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में इस जीत का असर देखने को मिला.जिसमें अभिषेक शर्मा का नंबर वन पर जलवा कायम है वहीं संजू सैमसन 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें पायदान पर पहुंच गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करने वाले Shivam Dube की घर वापसी भी उतनी ही दिलचस्प रही. अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में भारत की जीत के कुछ ही घंटे बाद, मुंबई जाने वाली सभी फ्लाइट्स फुल होने के कारण दुबे ने पत्नी और एक दोस्त के साथ सुबह की अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे की सादगी भरी कहानी सामने आई. अहमदाबाद से मुंबई की सभी फ्लाइट्स फुल होने पर वर्ल्ड कप हीरो ने पत्नी के साथ ट्रेन से सफर किया और पहचान छिपाकर थर्ड एसी कोच में घर लौटे.
वर्ल्ड कप में 17 छक्के जड़ने वाले शिवम दुबे ने बताया चैम्पियन बनने का सीक्रेट. टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन और बेहतर हो गया था. एक इंटरव्यू में शिवम दुबे ने कहा कि उस हार के बाद टीम का खेल अपने चरम पर पहुंच गया. उन्होंने बताया कि टीम में हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है और जरूरत पड़ने पर अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली
शिवम दुबे के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में मिली हार के बाद भारतीय टीम का खेल और बेहतर हो गया. टीम ने उस हार के बाद जबरदस्त वापसी की और आखिरकार फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया. दुबे ने टूर्नामेंट में 235 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत केवल ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही. यह कहानी है पांच अनसंग हीरो की- अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा, जिन्होंने टीम के लिए जब जरूरत पड़ी, प्रदर्शन करके दिखाया.