scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

चांद के इंतजार में क्रिकेटर शिखर धवन की विदेशी पत्नी, शादी के बाद पहला करवा चौथ, दुल्हन की तरह सजीं

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 1/9

करवा चौथ के त्योहार की देशभर में धूम है. बॉलीवुड हसीनाएं भी करवा चौथ के जश्न में डूबी हुई हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन ने भी इस साल अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा.

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 2/9

शिखर धवन की पत्नी सोफी ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं. 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 3/9

अपने पहले करवा चौथ पर सोफी सोलह श्रृंगार करके सजधज कर तैयार हो चुकी हैं. उन्होंने अपने हाथों पर शिखर धवन के नाम की मेहंदी भी सजाई. 
 

Advertisement
shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 4/9

करवा चौथ के पहले लुक में सोफी शाइन बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आईं. माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और कानों में झुमके पहने वो स्टनिंग लगीं. सोफी ने अपने हाथों की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की. 
 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 5/9

करवा चौथ पूजा के लिए सोफी रेड सूट में बनठन कर तैयार हुईं. सोफी ने रेड सूट संग कानों में गोल्डन झुमके पहने. माथे पर बिंदी और डार्क शेड लिपस्टिक में वो कमाल लगीं. 
 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 6/9

सोफी वीडियो में अपनी बालकनी में खड़ी चांद का इंतजार करती हुई दिखाई दीं. सोफी बोलीं- हेलो चांद...आप कहां हो? दिख जाओ प्लीज. सोफी का ये क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 7/9

शिखर धवन ने इस साल  21 फरवरी 2026 को सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई थी. शादी के बाद से दोनों ड्रीम लाइफ जी रहे हैं. उनके रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. 
 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 8/9

बता दें कि शिखर धवन की पत्नी सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं. लेकिन शिखर संग शादी के बाद वो पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी हैं. 

shikhar dhawan sophie waiting for karwa chauth chand
  • 9/9

(Photos: Intagram @sophiedhawan93)

Advertisement
Advertisement
Advertisement