scorecardresearch
 

सिंपल सूट पहन तिरुपति पहुंचीं शिखर धवन की विदेशी पत्नी, सोफी के देसी लुक ने जीता दिल, कीमत कर देगी दंग!

आंध्र प्रदेश के जाने-माने तिरुपति तिरुमाला मंदिर में हाल ही शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन दर्शन करने पहुंचे थे, जहां सोफी के ट्रेडिशनल लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. सोफी ने मंदिर में ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था, इस सिंपल सूट की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे.

Advertisement
X
शिखर धवन की वाइफ सोफी इंडियन लुक में अच्छी लगती हैं. (PHOTO:ITG)
शिखर धवन की वाइफ सोफी इंडियन लुक में अच्छी लगती हैं. (PHOTO:ITG)

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन जिन्हें लोग गब्बर के नाम से भी पुकारते हैं, अपनी दूसरी शादी के बाद से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. शिखर धवन ने 21 फरवरी 2026 को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से ग्रैंड वेडिंग की थी, उनकी शादी की तस्वीरें खूब इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. शिखर की वाइफ सोफी का स्टाइलिश अंदाज हर बार लोगों को ध्यान खींच लेता है, ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला. 

शिखर को सोफी हाल ही में आंध्र प्रदेश के जाने-माने तिरुपति तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे. जहां से उनकी मंदिर परिसर से वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो दोनों मंदिर परिसर में खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान  दोनों का एथनिक और ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, विदेशी सोफी भी शादी के बाद भारतीय रंग में रंग गई हैं और उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और उसमें वो बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं. 

शिखर-सोफी का एथनिक लुक

तिरुमाला मंदिर में शिखर धवन कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, वहीं सोफी के एलिगेंट सूट लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोफी ने मंदिर दर्शन के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ खास एला एम्ब्रॉयडर्ड मल सूट सेट पहना था. 

Advertisement

ऑफ-व्हाइट बेस पर नीले रंग की बारीक कढ़ाई और एम्ब्रॉइडरी वर्क इस सूट को बेहद सोबर और रॉयल लुक दे रहा है. मलबरी फैब्रिक का यह कॉटन-मुल सूट ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. सोफी ने गले में दुप्पटा पीछे करके स्टाइल किया है, जो उनके इस एथनिक लुक के साथ अच्छा लग रहा है.  

कितनी है इस डिजाइनर सूट की कीमत 

अगर इस रॉयल एथनिक सेट की कीमत की बात करें, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 55 हजार रुपये है. सोफी ने इस पूरे आउटफिट के साथ ओपन हेयरस्टाइल, माथे पर तिलक और हाथों में चूड़ियां कैरी की हैं. उनके इस मिनिमल और डिवाइन अवतार ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

वेस्टर्न ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लगती हैं सोफी

सोफी का फैशनसेंस कमाल का है और वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में बहुत सुंदर लगती हैं. कुछ समय पहले शिखर और सोफी कश्मीर वेकेशन पर गए थे, जहां ब्लैक जैकेट और जींस में सोफी का स्टाइलिश लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की थी. सोफी ने हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान रोहित शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि वो हिंदी सीख रही हैं. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement