scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

Karva Chauth 2026: चांद देखकर शिखर धवन की पत्नी ने खोला करवा चौथ का व्रत, लाल साड़ी में छाईं सोफी, क्रिकेटर ने यूं लुटाया प्यार, PHOTOS

Sophie Shikhar Dhawan Karwa Chauth 2026 (PHOTO:ITG)
  • 1/7

करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों के बीच भी त्योहार का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी धवन ने व्रत खोलते हुए अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों का ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं और दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. 
 

Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 2/7


करवा चौथ जैसे खास मौके पर लाल रंग का अपना अलग ही महत्व है. सोफी धवन ने इस मौके पर लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई है. साड़ी का रंग और उस पर गोल्डन वर्क उनके लुक को फेस्टिव टच दे रहा है.

Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 3/7

सोफी के साथ शिखर धवन भी पारंपरिक लुक में नजर आए. उन्होंने ऑफ-व्हाइट यानी क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहना, जिसके साथ लाल रंग की वेलवेट नेहरू जैकेट कैरी की. जैकेट का गहरा लाल रंग सोफी की साड़ी के साथ मैच करता दिखा.

Advertisement
Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 4/7

शादी के बाद यह सोफी का पहला करवा चौथ का व्रत है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर चांद को देखते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं. इस फोटो में वो छलनी से चांद को देखती दिखाई दे रही हैं. 

Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 5/7

सोफी छलनी से अपने पति शिखर को बड़े प्यार से देख रही हैं और दोनों के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है. 

Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 6/7

सोफी ने शिखर की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत किया था, ऐसे में शिखर उनको अपने हाथों से पानी पिलाते दिखाई दे रहे हैं. 

Shikhar Dhawan wife (PHOTO: Instagram@sophiedhawan93)
  • 7/7

शिखर ने इस साल फरवरी में ही सोफी से शादी रचाई थी, यह क्रिकेटर की दूसरी शादी है. शिखर अपनी विदेशी पत्नी के माथे को बड़ी शिद्दत से किस करते नजर आ रहे हैं, सोफी ने भी अपनी आंखे बंद कर रखी है. 

Advertisement
Advertisement