भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक फ्रेंचाइजी टी20 लीग में अपना नाम इस्तेमाल किए जाने को लेकर नाराज हैं. धवन ने साफ कर दिया है कि उनका इस टूर्नामेंट से कोई संबंध नहीं है और आयोजकों ने उनकी अनुमति के बिना उनका नाम इवेंट में शामिल किया है. इस मामले में उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.
क्या है पूरा मामला?
शिखर धवन को पता चला कि उनका नाम वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी स्थिति स्पष्ट की. धवन ने कहा कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनके नाम का इस्तेमाल किया है.
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी टीम इस मामले में उचित कानूनी कदम उठाएगी. धवन ने मीडिया और अपने फैन्स से अपील की कि वे उनके नाम से जुड़ी ऐसी किसी भी बात पर भरोसा न करें, जिसे उन्होंने या उनकी टीम ने ऑफिशियल नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: एक ने जिताया वर्ल्ड कप, दूसरे ने उड़ाए होश, तीसरे ने गढ़ा अनोखा शॉट… तीनों का बर्थडे एक!
धवन के इस बयान के बाद टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर स्थिति साफ हो गई है. हालांकि, कानूनी कार्रवाई के नतीजे या आयोजकों की ओर से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
I have come across my name as a participant in the World T20 Continent Cup. My name has been used by the organisers without my knowledge or permission, and my team will be taking the appropriate legal steps to address this. I request the media and my fans to not report or rely on any unauthorised announcements. Thank you for your continued love and support. 🙏
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 13, 2026
धवन ने X पर लिखा, 'मुझे पता चला है कि 'वर्ल्ड T20 कॉन्टिनेंट कप' में एक प्रतिभागी के तौर पर मेरा नाम शामिल किया गया है. आयोजकों ने मेरी जानकारी या मंजूरी के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है, और मेरी टीम इस मामले में जरूरी कानूनी कदम उठाएगी. मैं मीडिया और अपने फैन्स से गुजारिश करता हूं कि वे किसी भी अनधिकृत घोषणा पर भरोसा न करें और न ही उसकी रिपोर्ट करें. आपके लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद.'
यह भी पढ़ें: IPL में सिक्सर किंग युवराज सिंह की धमाकेदार एंट्री, इस टीम की बदलेंगे किस्मत!
क्रिकेट में शानदार रहा है धवन का करियर
शिखर धवन भारतीय क्रिकेट के सफल ओपनर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 167 मैचों में 6,793 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 34 मैचों में 2,315 रन हैं. वहीं, 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 1,759 रन बनाए हैं.