शेफाली वर्मा (Shafali Verma) एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज हैं (Shafali Verma Right Hand Batter). शेफाली 2019 में 15 साल की उम्र में, भारत के लिए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर बनीं. जून 2021 में, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत के खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं (Shafali Verma Youngest Indian International Cricketer). शेफाली वर्मा ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया (Under 19 Woman's T20 World Cup 2023 won).
शेफाली का जन्म 28 जनवरी 2004 को रोहतक में हुआ था (Shafali Verma Date of Birth). वह शुरूआत में रोहतक में लड़कियों की क्रिकेट अकादमियों की कमी के कारण लड़कों के वेश में क्रिकेट खेला करती थीं.
शेफाली ने 16 जून से 19 जून 2021 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच में की दोनों पारियों में उन्होंने 96 और 63 रन बनाए और ये मैच ड्रॉ हुआ (Shafali Verma Test Debut).
शेफाली ने 27 जून 2021 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 15 रन बनाए और इसमें भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा (Shafali Verma ODI Debut).
शेफाली ने 24 सितंबर 2019 को सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह T20I मैच में भारत के लिए खेलने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं (Shafali Verma T20I Debut).
उन्होंने नवंबर 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाया. वह 2021 WBBL में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलीं, जहां उन्होंने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक बनाया (Shafali Verma in WBBL).
13 सितंबर 2026 भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा. जूनियर एशिया कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने खिताब जीतकर डबल धमाल किया. वहीं महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पुरुष क्रिकेट टीम ने भी अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से शिकस्त दी. इसके अलावा धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यानी एक ही दिन भारत ने हॉकी, क्रिकेट और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन कर सुपर संडे को यादगार बना दिया.
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच की शुरुआत में ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी जोड़ी ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया. दोनों ही खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई.
क्रिकेट के मैदान पर स्मृति मंधाना बल्ला थामती हैं तो दुनिया भर के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं. भारत की उप-कप्तान मंधाना ने अपने बारे में हाल ही में कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है.
India vs Bangladesh Women's Asia Cup Semi Final: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान को धूल चटाई थी. भारत ने ग्रुुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया था. अब भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पराजित किया.
फातिमा सना ने शेफाली वर्मा का विकेट लेने के बाद जिस तरह का इशारा किया था, उसके चलते पाकिस्तानी कप्तान की जमकर आलोचना हुई थी. अब फातिमा सना पर आईसीसी ने एक्शन लिया है. फातिमा ने भारत के खिलाफ उस मुकाबले में तीन झटके थे.
भारतीय टीम पहले ही विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार पांचवां विमेंस टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जीता है. दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम के लिए सेमीफाइनल की राह अब उसके आखिरी ग्रुप मैच पर निर्भर है.
फातिमा सना का शेफाली वर्मा को दिया गया सेंडऑफ भारत-पाकिस्तान मुकाबले में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना. वैसे मैदान पर एक बार फिर बाजी भारतीय टीम ने मारी. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, जो विमेंस टी20 इंटरनेशनल में उसकी पाकिस्तान के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत रही.
India vs Pakistan Women's Asia Cup Highlights: विमेंस एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया.
IND vs PAK Today Match: भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप में एक कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों ही टीम इस मुकाबले को जीतकर बढ़े हुए मनोबल के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेगी.
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत शनिवार (5 सितंबर) को होनी है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा. ऐसे में समझ लेते हैं दोनों टीमों के बीच आंकड़ों में कौन भारी है.
भारत ने थाईलैंड को हराकर एशिया कप का आगाज दमदार अंदाज में किया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के इस सिलसिले को आगे भी बरकरार ऱखना चाहेगी.
महिला टी-20 एशिया कप 2026 के पहले मैच में स्मृति मंधाना के बल्ले से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी. उन्होंने शुरुआत भी अच्छी की थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने का सपना चकनाचूर हो गया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है. इस बार टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला जाना है. लिहाजा मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है.
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर शिकंजा कस दिया है. क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. स्मृति मंधाना के नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने 269 रन की बढ़त हासिल कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली.
'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. 15 साल के वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पछाड़ दिया.
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही उन्होंने सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस उपलब्धि के साथ वैभव ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए.
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है। यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बना सकते हैं।
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पहली बार सीनियर टीम में चयन हो गया है. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे यंग डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे.
जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी या अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग पूल में शामिल होते हैं, उन्हें पहले से अपनी लोकेशन और एक निश्चित टाइम स्लॉट देना होता है. इसी दौरान डीसीओ उस लोकेशन पर पहुंचकर खिलाड़ी का सैंपल इकट्ठा करता है.
टीम इंडिया की युवा ओपनर शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के दम पर ICC T20I बल्लेबाज़ी रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया. वहीं स्मृति मंधाना एक पायदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं. टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पीछे है, जबकि गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है.
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं.शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा.