scorecardresearch
 

करोड़ों के आलीशान घर में रहती हैं हरमनप्रीत कौर, ग्लैमर और चकाचौंध से दूर आखिर किसके साथ बिताती हैं सुकून के पल?

हरमनप्रीत कौर ने लंबे समय तक भारतीय टीम की कमान संभालने का काम किया. लेकिन मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को उन्होंने तीनों फॉर्मेट से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. हरमन ने अपनी कप्तानी में पिछले साल टीम को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताने में कामयाबी हासिल की थी.

Advertisement
X
कहां है हरमनप्रीत कौर का घर? (PHOTO: INSTAGRAM/imharmanpreet_kaur)
कहां है हरमनप्रीत कौर का घर? (PHOTO: INSTAGRAM/imharmanpreet_kaur)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अचानक कप्तानी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया है. कुछ दिन पहले ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स का फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. 

हरमनप्रीत का नाम दुनिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटर्स में शुमार है. मैदान पर छक्के-चौके बरसाने वाली हरमनप्रीत अपनी पर्सनल लाइफ में आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं. वह अपने परिवार और घर की  तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती रही हैं. 

हरमनप्रीत कौर ने अपने होम टाउन मोगा (पंजाब) से अपने जुड़ाव को आज भी पूरी तरह से कायम रखा है. मोगा वही छोटी सी जगह है जहां हरमनप्रीत का जन्म हुआ, उन्होंने बचपन बिताया और सबसे पहले हाथ में क्रिकेट का बल्ला थामा था. वह मोगा में अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताना पसंद करती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोगा में स्थित इस खूबसूरत घर की कीमत लगभग 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है. भले ही आज हरमनप्रीत करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन उनका यह घर किसी दिखावे की चमक-धमक से दूर बेहद सादगी और सुकून भरा है.

Advertisement

इस घर के कमरे काफी बड़े हैं, जहां परिवार के सभी लोग आराम से इकट्ठा हो सकते हैं और साथ वक्त बिता सकते हैं. घर के अंदर का इंटीरियर मॉडर्न टच वाला है, लेकिन इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह एक जीते-जागते और प्यारे घर जैसा महसूस हो, न कि कोई शोपीस. घर के अंदर और बाहर काफी खुला ओपन स्पेस है, जहां परिवार के लोग सुकून के पल बिताते हैं.

मुंबई में भी है आशियाना

मोगा वाले घर के अलावा प्रोफेशनल क्रिकेट और ट्रेनिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हरमनप्रीत के पास मुंबई में भी एक अपार्टमेंट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई वाले इस फ्लैट की कीमत करीब 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच है, जो उनके पंजाब वाले घर से काफी महंगा है. हालांकि, तमाम व्यस्तताओं के बाद जब भी उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताना होता है तो वह अपने मोगा वाले घर की तरफ ही लौटती हैं.

ऐसा रहा है हरमनप्रीत कौर का करियर

हरमनप्रीत कौर का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है. साल 2017 के महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 171 रनों की यादगार पारी को कौन भूल सकता है.

वह टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं. इसके अलावा 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली और कुल 356 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं. उनकी कप्तानी में ही भारत ने साल 2025 में अपना पहला वनडे महिला वर्ल्ड कप खिताब जीता था.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement