सौम्या टंडन (Saumya Tandon) एक अभिनेत्री और टेलीविजन प्रेजेंटर हैं, जो हिंदी सिटकॉम टेलीविजन सीरीज 'भाभीजी घर पर हैं!' में अनीता विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं.
उन्होंने डांस इंडिया डांस, बोर्नविटा क्विज कॉन्टेस्ट और एंटरटेनमेंट की रात जैसे कई टीवी शो में होस्ट के तौर पर भी काम किया है. उन्हें फिल्म 'जब वी मेट' और 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के साथ जोड़ी बनाने से भी पहचान मिली.
टंडन का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था. परिवार उज्जैन चला गया जहां उन्होंने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. उनके पिता, बी.जी. टंडन, एक लेखक हैं और उज्जैन के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे.
आलीशान घर, महंगी कार, इतनी लग्जरी लाइफ जीती हैं अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी सौम्या टंडन. जानिए उनकी नेट वर्थ कितनी है. सौम्या टंडन टेलीविजन से बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उन्होंने रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का रोल अदा किया है.
सौम्या का बेडरूम इतना लग्जरी है जिसे देखकर आप wow कहे बिना नहीं रह पाएंगे. उन्होंने बेडरूम में सोफे भी लगाए हुए हैं, जिस पर बैठकर मुंबई की खूबसूरती निहारी जा सकती है.
भाभीजी घर पर हैं टीवी शो की लोकप्रियता के बावजूद, इसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. एक्टर रोहिताश गौर ने माना कि दर्शकों ने टीवी पर शो इतना पसंद किया कि वो फिल्म को बड़े पर्दे पर स्वीकार नहीं कर पाए.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में भाभीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने उल्फत का रोल प्ले किया. सेकंड पार्ट में वो चंद सीन्स में दिखीं. सौम्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मूवी में अपने को-स्टार अक्षय खन्ना की कमी खली.
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरधंर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और कल रात फिल्म के मेकर्स ने एक पार्टी भी रखी थी, जिसमें रहमान डकैत की बेगम का रोल निभाने वाली 'उल्फत' उर्फ सौम्या टंडन के लुक्स के चर्चे हो रहे हैं.
धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म का थप्पड़ सीन मजाकिया अंदाज में दोहराया, जिसका वीडियो वायरल हो गया. ये सिर्फ फन मोमेंट था, जिसे दोनों ने हंसते हुए एंजॉय किया. फिल्म की सफलता के बीच स्टारकास्ट जश्न में डूबी नजर आई.
धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में सितारों की महफिल सजी. मुंबई में हुए इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थीं. यहां सौम्या टंडन भी शामिल हुईं, जिन्होंने फिल्म के अपने फेमस थप्पड़ सीन को फिर से क्रिएट किया. सौम्या ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सभी का आभार जताया.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में एक सुनामी लेकर आई है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा कई टीवी कलाकारों ने भी बेहतरीन काम किया है. आइए जानते हैं कि ये कलाकार कौन हैं.
मुंबई में गुरुवार 15 जनवरी के दिन BMC की वोटिंग हुई, जहां कई सेलेब्स अपना कीमती वोट डालने पहुंचे. लेकिन इस दौरान 'धुरंधर' एक्ट्रेस सौम्या टंडन भटकती दिखीं क्योंकि उनका नाम उस वोटिंग लिस्ट में शामिल नहीं था, जहां वो वोट डालने पहुंची.
सौम्या टंडन जिन्हें 'धुरंधर' में देखा गया, उन्हें अब एक नए प्रोजेक्ट मिलने की खबर सामने आई है. एक्ट्रेस ने सूरज बड़जात्या और आयुष्मान खुराना की अपकिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में एंट्री ली है.
50 साल की उम्र में भी धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना अपनी फिटनेस और स्वैग से फैंस को क्रेजी कर रहे हैं. मगर अक्षय फिट रहने के लिए क्या करते हैं और क्या खाते हैं? इन सवालों का जवाब अब खुद एक्टर ने दे दिया है...
आसिफ शेख ने सौम्या तंडन के साथ टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में काम किया था. अब उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में एक्ट्रेस के साथ-साथ गौरव गेरा और राकेश बेदी के काम की तारीफ की है. आसिफ का मानना है कि टीवी एक्टर्स अपने काम में कहीं ज्यादा समर्पित और ईमानदार होते हैं.
एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने भाभीजी जी घर पर हैं 2.0 में वापसी कर ली है. इसी बीच अब ये भी खबरें आने लगी हैं कि शिल्पा के बाद धुरंधर की एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी शो में दोबारा नजर आएंगी.
एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाया.रोल छोटा होने के बावजूद काफी पसंद किया गया. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करना अपनी विश लिस्ट में बताया. सौम्या ने कहा कि अक्षय के साथ काम करना चैलेंजिंग लेकिन खास था.
‘धुरंधर’ फिल्म के विलेन रहमान डकैत की बेगम का रोल निभाकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरने वाली सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेेटेस्ट तस्वीरों से तहलका मचा दिया है. सौम्या का नया अवतार इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी फोटोज पर फैंस जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं, जिसमें वो कश्मीरी फिरन पहने दिखाई दे रही हैं.
शो भाभीजी घर पर हैं 2.0 में शिल्पा शिंदे की 10 साल बाद वापसी हुई है. उन्होंने शुभांगी अत्रे को रिप्लेस किया है.
क्या आप जानते हैं कि 'धुरंधर' में सौम्या टंडन की दमदार एक्टिंग के साथ फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस के भी कायल हो गए हैं. आइए जानते हैं कि 41 की उम्र में सौम्या अपनी टोंड बॉडी को कैसे मैंटेन करती हैं.
सौम्या टंडन, जिन्हें 'धुरंधर' में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का रोल निभाया, उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. एक्ट्रेस का कहना है कि डायरेक्टर ने इंडियन सिनेमा पर 'धुरंधर' जैसी फिल्म से एहसान किया है.
बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही इस फिल्म को हिट बनाने में इन टीवी स्टार्स ने अहम रोल निभाया है. धुरंधर सितारों के बीच इन टीवी स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को सरप्राइज कर दिया.
सौम्या टंडन ने बताया कि धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ एक जोरदार थप्पड़ वाला सीन सच में फिल्माया गया था और डायरेक्टर आदित्य धर के कहने पर इसे एक ही टेक में पूरा किया गया था, ताकि सीन असली लगे.
सौम्या टंडन ने बताया कि कैसे उनके और अक्षय खन्ना के बीच कैमरा रोल के दौरान तुरंत केमिस्ट्री बनी. सौम्या ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अक्षय को केवल एक बार थप्पड़ मारा था, ना कि सात बार, जैसा दावा किया जा रहा है. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की.