scorecardresearch
 
Advertisement

England vs Scotland T20 WC Live Score: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड-स्कॉटलैंड का मुकाबला जारी, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट

aajtak.in | कोलकाता | 14 फरवरी 2026, 4:35 PM IST

England vs Scotland T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैेच नंबर-23 में इंग्लैंड का सामना स्कॉटलैंड से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-सी का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इंग्लैंड की टीम को पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने हरा दिया था, जिसके बाद उसके लिए ये मैच काफी अहम है.

टी-20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड-स्कॉटलैंड की टक्कर है. (Photo: Getty) टी-20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड-स्कॉटलैंड की टक्कर है. (Photo: Getty)
4:35 PM (एक मिनट पहले)
19.3: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, कोई रन नहीं|
4:34 PM (एक मिनट पहले)
19.2: ब्रैड करी को सैम करन, सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:34 PM (2 मिनट पहले)
19.1: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, सिंगल!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया|
4:32 PM (3 मिनट पहले)
Score 150/9
Batsman ब्रैड करी 1(4b 0*4 0*6)
Bowler जेमी ओवरटन 4-0-23-1
18.6: ब्रैड करी को जेमी ओवरटन, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4:32 PM (4 मिनट पहले)
18.5: ओलिवर डेविडसन को जेमी ओवरटन, सिंगल!! इसी के साथ स्कॉटलैंड टीम का 150 रन पूरा हुआ!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4:31 PM (5 मिनट पहले)
18.4: ब्रैड करी को जेमी ओवरटन, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| ऐसे में हवा में गई गेंद और फील्डर कैच पकड़ने भागे लेकिन बॉल उनके आगे टप्पा खा गई| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन लिया|
4:30 PM (5 मिनट पहले)
18.3: ब्रैड करी को जेमी ओवरटन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
4:30 PM (6 मिनट पहले)
18.2: ब्रैड करी को जेमी ओवरटन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड क्र दिया|
4:29 PM (6 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ ब्रैड करी हैं...
4:28 PM (7 मिनट पहले)
18.1: ब्रैडली व्हील को जेमी ओवरटन, आउट!! कैच आउट!! ब्रैडली व्हील 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेमी ओवरटन को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर विल जैक्स ने आसान सा कैच पकड़ा| 148/9 स्कॉटलैंड|
4:27 PM (8 मिनट पहले)
Score 148/8
Batsman ओलिवर डेविडसन 18(11b 2*4 1*6)
Bowler सैम करन 3-0-31-1
17.6: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, चौका! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
4:27 PM (9 मिनट पहले)
17.5: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
4:26 PM (9 मिनट पहले)
17.4: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| रन नहीं मिला|
4:25 PM (10 मिनट पहले)
17.3: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, चौका!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4:25 PM (11 मिनट पहले)
17.2: ब्रैडली व्हील को सैम करन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
4:24 PM (12 मिनट पहले)
17.1: ओलिवर डेविडसन को सैम करन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4:23 PM (13 मिनट पहले)
Score 138/8
Batsman ओलिवर डेविडसन 9(6b 0*4 1*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 4-0-24-2
16.6: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, सिंगल!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग सेड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
4:22 PM (13 मिनट पहले)
16.6: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
4:22 PM (14 मिनट पहले)
16.5: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, छक्का!! ओलिवर डेविडसन ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
4:21 PM (15 मिनट पहले)
16.4: ब्रैडली व्हील को जोफ्रा आर्चर, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
4:20 PM (15 मिनट पहले)
16.3: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
4:20 PM (16 मिनट पहले)
16.2: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए उसे डिफेंड कर दिया|
4:19 PM (16 मिनट पहले)
16.2: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
4:19 PM (17 मिनट पहले)
16.1: ओलिवर डेविडसन को जोफ्रा आर्चर, यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
4:19 PM (17 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ ब्रैडली व्हील हैं...
4:17 PM (19 मिनट पहले)
Score 127/8
Batsman मार्क वाट 2(4b 0*4 0*6)
Bowler आदिल रशीद 4-0-36-3
15.6: मार्क वाट को आदिल रशीद, आउट!! क्लीन बोल्ड!! मार्क वाट 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आदिल रशीद को मिली तीसरी विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर मिड ऑन की तरफ खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद आयर टप्पा खाकर सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 127/8 स्कॉटलैंड|
4:16 PM (19 मिनट पहले)
15.5: ओलिवर डेविडसन को आदिल रशीद, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4:16 PM (20 मिनट पहले)
नए बल्लेबाज़ ओलिवर डेविडसन हैं...
4:15 PM (20 मिनट पहले)
15.4: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, आउट!! कैच आउट!! स्कॉटलैंड टीम को लगा सातवां झटका यहाँ पर!! मैथ्यू क्रॉस 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! आदिल रशीद को मिली दूसरी विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में स्वीप शॉट खेला| तभी वहां मौजूद फील्डर टॉम बैंटन ने आगे की तरफ भागकर कैच पकड़ा| 126/7 स्कॉटलैंड|
4:15 PM (21 मिनट पहले)
15.3: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4:14 PM (21 मिनट पहले)
15.2: मार्क वाट को आदिल रशीद, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
4:14 PM (22 मिनट पहले)
15.1: मार्क वाट को आदिल रशीद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4:13 PM (23 मिनट पहले)
Score 125/6
Batsman मैथ्यू क्रॉस 8(7b 1*4 0*6)
Bowler लियम डॉसन 4-0-34-2
14.6: मैथ्यू क्रॉस को लियम डॉसन, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
4:13 PM (23 मिनट पहले)
14.5: मार्क वाट को लियम डॉसन, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया है|
4:12 PM (24 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ मार्क वाट हैं...
4:11 PM (25 मिनट पहले)
14.4: माइकल लीस्क को लियम डॉसन, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ माइकल लीस्क 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! लियम डॉसन के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर हवा में स्वीप शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर सैम करन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 124/6 स्कॉटलैंड|
4:10 PM (25 मिनट पहले)
14.3: माइकल लीस्क को लियम डॉसन, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
4:10 PM (26 मिनट पहले)
14.2: माइकल लीस्क को लियम डॉसन, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4:09 PM (26 मिनट पहले)
14.1: मैथ्यू क्रॉस को लियम डॉसन, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| ऐसे में गेंदबाज़ ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा| ऐसे में गेंद उनकी पकड़ से दूर रही और बल्लेबाजों को एक रन गैप से मिल गया|
4:08 PM (27 मिनट पहले)
Score 123/5
Batsman मैथ्यू क्रॉस 7(5b 1*4 0*6)
Bowler आदिल रशीद 3-0-34-1
13.6: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
4:08 PM (28 मिनट पहले)
13.5: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
4:08 PM (28 मिनट पहले)
13.4: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
4:07 PM (28 मिनट पहले)
13.4: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
4:07 PM (29 मिनट पहले)
13.3: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
4:07 PM (29 मिनट पहले)
13.2: मैथ्यू क्रॉस को आदिल रशीद, दुग्गी!! इसी के साथ मैथ्यू क्रॉस ने अपना खाता खोला यहाँ पर!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
4:05 PM (30 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ मैथ्यू क्रॉस हैं...
4:01 PM (34 मिनट पहले)
13.1: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! इसी के साथ रिची बेरिंगटन की 49 रनों की पारी का हुआ अंत!! आदिल रशीद के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| तभी एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अम्पायर ने बताया कि गेंद लेग स्टंप को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से अम्पायर्स कॉल हो गया और आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 115/5 स्कॉटलैंड|
4:00 PM (36 मिनट पहले)
Score 115/4
Batsman रिची बेरिंगटन 49(31b 5*4 2*6)
Bowler लियम डॉसन 3-0-32-1
12.6: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4:00 PM (36 मिनट पहले)
12.5: माइकल लीस्क को लियम डॉसन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:58 PM (37 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ माइकल लीस्क हैं...
3:58 PM (38 मिनट पहले)
12.4: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 71 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! टॉम ब्रूस 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! लियम डॉसन के हाथ लगी पहली विकेट| पैड्स लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर हवा में स्वीप शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर सैम करन ने कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 113/4 स्कॉटलैंड|
3:57 PM (38 मिनट पहले)
12.3: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
3:56 PM (39 मिनट पहले)
12.2: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद दर्शकों के बीच जाकर गिरी छह रनों के लिए|
3:56 PM (40 मिनट पहले)
12.1: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, कवर की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला और तेज़ी से भागकर एक रन लिया|
3:54 PM (41 मिनट पहले)
Score 105/3
Batsman टॉम ब्रूस 23(16b 1*4 1*6)
Bowler जेमी ओवरटन 3-0-21-0
11.6: टॉम ब्रूस को जेमी ओवरटन, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया और एक रन हासिल किया है|
3:54 PM (42 मिनट पहले)
11.5: रिची बेरिंगटन को जेमी ओवरटन, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर एक रन लिया है|
3:53 PM (42 मिनट पहले)
11.4: टॉम ब्रूस को जेमी ओवरटन, सिंगल!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से बस एक रन ही मिल सका|
3:53 PM (43 मिनट पहले)
11.3: टॉम ब्रूस को जेमी ओवरटन, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:52 PM (43 मिनट पहले)
11.2: टॉम ब्रूस को जेमी ओवरटन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर पुश कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:52 PM (44 मिनट पहले)
11.1: रिची बेरिंगटन को जेमी ओवरटन, सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
3:50 PM (45 मिनट पहले)
Score 97/3
Batsman रिची बेरिंगटन 39(26b 5*4 1*6)
Bowler सैम करन 2-0-21-1
10.6: रिची बेरिंगटन को सैम करन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:50 PM (46 मिनट पहले)
10.5: टॉम ब्रूस को सैम करन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:49 PM (47 मिनट पहले)
10.4: रिची बेरिंगटन को सैम करन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
3:48 PM (47 मिनट पहले)
10.4: रिची बेरिंगटन को सैम करन, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
3:48 PM (48 मिनट पहले)
10.3: टॉम ब्रूस को सैम करन, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
3:47 PM (49 मिनट पहले)
10.2: रिची बेरिंगटन को सैम करन, सिंगल!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर एक रन लिया है|
3:46 PM (49 मिनट पहले)
10.1: टॉम ब्रूस को सैम करन, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3:45 PM (51 मिनट पहले)
Score 90/3
Batsman रिची बेरिंगटन 36(23b 5*4 1*6)
Bowler लियम डॉसन 2-0-22-0
9.6: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
3:44 PM (51 मिनट पहले)
9.5: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, चौका!! रिची बेरिंगटन ने इस बार जगह बनाकर अम्पायर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में लॉन्ग ऑन की तरफ गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:44 PM (52 मिनट पहले)
9.5: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3:44 PM (52 मिनट पहले)
9.4: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3:43 PM (53 मिनट पहले)
9.3: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, सिंगल यहाँ पर बल्लेबाज़ ने निकाला है!! इस बार मिड विकेट की ओर गेंद को रिची ने खेलकर एक रन लिया|
3:42 PM (53 मिनट पहले)
9.2: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| फील्डर से डीप में मिसफील्ड हुई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
3:42 PM (54 मिनट पहले)
9.1: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:41 PM (55 मिनट पहले)
Score 77/3
Batsman टॉम ब्रूस 13(8b 0*4 1*6)
Bowler आदिल रशीद 2-0-26-0
8.6: टॉम ब्रूस को आदिल रशीद, छक्का!! इस ओवर का ये दूसरा सिक्स है जो स्कॉटलैंड टीम के बल्लेबाज़ ने लगा दिया है!! इस ओवर से आए कुल 18 रन यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3:40 PM (55 मिनट पहले)
8.5: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, सिंगल!! स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
3:40 PM (56 मिनट पहले)
8.4: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3:39 PM (56 मिनट पहले)
8.3: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, छक्का!! रिची बेरिंगटन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार फ्लाईटेड गेंद को बल्लेबाज़ ने परखा और लॉन्ग ऑफ की तरफ जोर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3:39 PM (57 मिनट पहले)
8.2: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:39 PM (57 मिनट पहले)
8.1: टॉम ब्रूस को आदिल रशीद, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| तभी गेंदबाज़ ने बॉल पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके बाँए हाथ को लगकर निकल गई कवर की तरफ| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
3:38 PM (58 मिनट पहले)
Score 59/3
Batsman रिची बेरिंगटन 14(14b 2*4 0*6)
Bowler लियम डॉसन 1-0-9-0
7.6: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
3:37 PM (58 मिनट पहले)
7.5: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
3:37 PM (59 मिनट पहले)
7.4: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:36 PM (59 मिनट पहले)
7.3: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, दुग्गी!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| ऐसे में लॉन्ग ऑफ से भागकर आए सैम करन ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाया और गेंद को पकड़कर लॉन्ग ऑन से आ रहे फील्डर की ओर फेका| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
3:36 PM (एक घंटा पहले)
7.2: रिची बेरिंगटन को लियम डॉसन, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3:35 PM (एक घंटा पहले)
7.1: टॉम ब्रूस को लियम डॉसन, पैड्स लाइन की गेंद को बलेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर एक रन लिया|
3:35 PM (एक घंटा पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, लियम डॉसन के हाथों में थमाई गई गेंद...
3:34 PM (एक घंटा पहले)
Score 50/3
Batsman टॉम ब्रूस 2(3b 0*4 0*6)
Bowler आदिल रशीद 1-0-8-0
6.6: टॉम ब्रूस को आदिल रशीद, क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:34 PM (एक घंटा पहले)
6.5: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया|
3:33 PM (एक घंटा पहले)
6.4: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, चौका!! कमाल का शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और स्लॉग स्वीप शॉट मिड विकेट की ओर लगाया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3:33 PM (एक घंटा पहले)
6.3: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, एलबीडबल्यू की हुई हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए|
3:32 PM (एक घंटा पहले)
6.2: टॉम ब्रूस को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:31 PM (एक घंटा पहले)
6.1: रिची बेरिंगटन को आदिल रशीद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:30 PM (एक घंटा पहले)
Score 42/3
Batsman टॉम ब्रूस 0(1b 0*4 0*6)
Bowler सैम करन 1-0-14-1
5.6: टॉम ब्रूस को सैम करन, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना सही समझा|
3:28 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ टॉम ब्रूस हैं...
3:27 PM (एक घंटा पहले)
5.5: माइकल जोन्स को सैम करन, आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका यहाँ पर स्कॉटलैंड टीम को लगता हुआ!! माइकल जोन्स 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सैम करन के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| इसी बीच माइकल के एक हाथ से बल्ला निकल गया और तभी बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेकर स्क्वायर लेग की ओर हवा में गई| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर जैकब बेथेल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 42/3 स्कॉटलैंड|
3:26 PM (एक घंटा पहले)
5.4: माइकल जोन्स को सैम करन, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
3:26 PM (एक घंटा पहले)
5.3: माइकल जोन्स को सैम करन, टॉप एज!! छक्का मिल गया, रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| माइकल जोन्स ने लगाया इस मुकाबले का पहला सिक्स यहाँ पर| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की बॉल को लेग साइड की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए और इसी दौरान बल्ले का टॉप एज लाकर बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|
3:25 PM (एक घंटा पहले)
5.2: माइकल जोन्स को सैम करन, चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री माइकल जोन्स के बल्ले से आती हुई!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
3:24 PM (एक घंटा पहले)
5.1: माइकल जोन्स को सैम करन, चौका!! माइकल जोन्स ने बाउंड्री लगाकर सैम करन का स्वागत किया है यहाँ पर!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर जोर से शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:23 PM (एक घंटा पहले)
Score 28/2
Batsman रिची बेरिंगटन 3(7b 0*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 3-0-13-2
4.6: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| ऐसे में कीपर के दस्तानों में गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:22 PM (एक घंटा पहले)
4.5: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
3:22 PM (एक घंटा पहले)
4.4: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया है|
3:21 PM (एक घंटा पहले)
4.3: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे कवर की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
3:20 PM (एक घंटा पहले)
4.2: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ रोकना बेहतर समझा|
3:20 PM (एक घंटा पहले)
4.1: माइकल जोन्स को जोफ्रा आर्चर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3:19 PM (एक घंटा पहले)
Score 25/2
Batsman माइकल जोन्स 18(14b 3*4 0*6)
Bowler जेमी ओवरटन 2-0-13-0
3.6: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:18 PM (एक घंटा पहले)
3.5: रिची बेरिंगटन को जेमी ओवरटन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया है|
3:18 PM (एक घंटा पहले)
3.4: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3:17 PM (एक घंटा पहले)
3.3: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया|
3:16 PM (एक घंटा पहले)
3.2: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3:15 PM (एक घंटा पहले)
3.1: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, नॉट आउट!! इंग्लैंड टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया| ऐसे में इंग्लैंड टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हुआ था और बॉल थाई पैड्स को लगकर कीपर के पास गई थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
3:14 PM (एक घंटा पहले)
Score 18/2
Batsman रिची बेरिंगटन 0(1b 0*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 2-0-10-2
2.6: रिची बेरिंगटन को जोफ्रा आर्चर, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
3:13 PM (एक घंटा पहले)
2.5: ब्रैंडन मैकमुलेन को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! स्कॉटलैंड टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर!! इस बार ब्रैंडन मैकमुलेन बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर को एक ही ओवर में मिली दूसरी विकेट| शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर फिल सॉल्ट के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 18/2 स्कॉटलैंड|
3:12 PM (एक घंटा पहले)
2.4: ब्रैंडन मैकमुलेन को जोफ्रा आर्चर, सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
3:11 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैकमुलेन हैं...
3:10 PM (एक घंटा पहले)
2.3: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, आउट!! कैच आउट!! स्कॉटलैंड टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका यहाँ पर!! जॉर्ज मुन्से 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जोफ्रा आर्चर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| तभी बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के स्टीकर के पास लगी और मिड ऑन की तरफ हवा में गई| ऐसे में कवर से मिड ऑफ की ओर भागकर फील्डर टॉम बैंटन ने कैच पकड़ा| 18/1 स्कॉटलैंड|
3:09 PM (एक घंटा पहले)
2.2: माइकल जोन्स को जोफ्रा आर्चर, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:09 PM (एक घंटा पहले)
2.1: माइकल जोन्स को जोफ्रा आर्चर, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया स्क्वायर लेग की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:08 PM (एक घंटा पहले)
Score 13/0
Batsman माइकल जोन्स 7(7b 1*4 0*6)
Bowler जेमी ओवरटन 1-0-6-0
1.6: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार बल्लेबाज़ ने गुड लेंथ की गेंद को फ्लिक करना चाहा लेकिन बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को लगी और ऑफ साइड की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन निकाला|
3:07 PM (एक घंटा पहले)
1.5: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
3:06 PM (एक घंटा पहले)
1.4: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3:06 PM (एक घंटा पहले)
1.3: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3:05 PM (एक घंटा पहले)
1.2: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ शरीर की तरफ गई| बल्लेबाज़ ने उसे रोक दिया|
3:05 PM (एक घंटा पहले)
1.1: माइकल जोन्स को जेमी ओवरटन, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया है|
3:04 PM (एक घंटा पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने जेमी ओवरटन आए हैं...
3:04 PM (एक घंटा पहले)
Score 6/0
Batsman जॉर्ज मुन्से 4(5b 1*4 0*6)
Bowler जोफ्रा आर्चर 1-0-5-0
0.6: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
3:03 PM (एक घंटा पहले)
0.5: माइकल जोन्स को जोफ्रा आर्चर, मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन लिया है|
3:02 PM (एक घंटा पहले)
0.4: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| तभी बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
3:01 PM (एक घंटा पहले)
0.3: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
3:01 PM (एक घंटा पहले)
0.2: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, चौका!! इसी के साथ जॉर्ज मुन्से ने बाउंड्री लगाकर अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3:00 PM (एक घंटा पहले)
0.1: जॉर्ज मुन्से को जोफ्रा आर्चर, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!
2:58 PM (एक घंटा पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ इंग्लैंड टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि स्कॉटलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार जॉर्ज मुन्से और माइकल जोन्स के कन्धों पर होगा| वहीं इंग्लैंड के लिए पहला ओवर लेकर जोफ्रा आर्चर तैयार...
2:54 PM (एक घंटा पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
2:36 PM (2 घंटे पहले)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन|
2:35 PM (2 घंटे पहले)
स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन) - जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान),  मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, ब्रैडली व्हील|
2:33 PM (2 घंटे पहले)
टॉस - इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
2:10 PM (2 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
2:10 PM (2 घंटे पहले)
वहीँ गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल रशीद अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| वहीँ दूसरी तरफ स्कॉटलैंड टीम के लिए काफी कुछ कप्तान रिची बेरिंगटन पर निर्भर होगा वहीँ उनके अलावा बल्लेबाजी में उन्हें माइकल जोन्स, जॉर्ज मन्से, टॉम ब्रूस, माइकल लीस्क से बड़े रन्स की उम्मीद होगी जबकि गेंदबाजी में इस टीम के पास मार्क वाट, सफ्यान शरीफ, क्रिस ग्रीव्स और ओलिवर डेविडसन हैं जो अपनी गेंदों से सामने वाली टीम के बल्लेबाजों को पस्त करने को देखेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|
2:10 PM (2 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा| ऐसे में दोनों ही टीमों का ये इस प्रतियोगिता का तीसरा मैच होगा| दोनों ही टीमों को एक में जीत तो एक में हार का स्वाद चखना पड़ा है| अब अगर इंग्लैंड यहाँ हारती है तो आगे जाने के सफ़र में उन्हें काफी दिक्कत आ सकती है| अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए तो इंग्लैंड टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और विल जैक्स के ऊपर तेज़ गति से रन बनाने की ज़िम्मेदारी होगी| 
2:08 PM (2 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement