scorecardresearch
 

Ireland vs Oman T20 WC Live Score: 'करो या मरो' के मैच में आयरलैंड की बल्लेबाजी जारी... ओमान ने जीता था टॉस

Ireland vs Oman, T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड और ओमान का मुकाबला है. दोनों ही टीमों को मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार है. आज एक टीम का इंतजार खत्म होगा.

Advertisement
X
वर्ल्ड कप में आयरलैंड-ओमान की टक्कर है. (Photo: Sportsfile/Getty Images)
वर्ल्ड कप में आयरलैंड-ओमान की टक्कर है. (Photo: Sportsfile/Getty Images)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-22 में आज (14 फरवरी) आयरलैंड का सामना ओमान से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-बी का यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में है. मुकाबले में टॉस ओमान की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. आयरलैंड का स्कोर 16.5 ओवर के बाद 165-5 है.

आयरलैंड को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया था. फिर उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 67 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. उधर ओमानी टीम को अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद ओमान को श्रीलंका ने 105 रनों से करारी हार दी थी. आयरलैंड-ओमान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड को रिफ्रेश करते रहिए...

मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद.

मुकाबले में आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोश लिटिल

Advertisement

आयरलैंड के नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में उप-कप्तान लोर्कन टकर बाकी मैचों में टीम की कप्तानी कर रहे हैं.  आयरलैंड और ओमान बीच अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आयरिश टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की. जबकि ओमान दो मुकाबलों में विजयी रहा. अक्तूबर 2019 के बाद से आयरलैंड की टीम ओमान के खिलाफ अजेय रही है.

टी20 वर्ल्ड कप में ओमान का फुल स्क्वॉड: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेदरा, शकील अहमद, करण सोनावाले, आशीष ओडेदरा और शफीक जान.

टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड का फुल स्क्वॉड: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, टिम टेक्टर, जोश लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग और सैम टॉपिंग.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement