रिंकू सिंह (Rinku Singh) एक क्रिकेटर हैं. वह वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं.
रिंकू सिंह बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज (Left Handed Batsman) और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं. उन्हें 9 अप्रैल 2023 की अपनी पारी के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने मैच के आखिरी ओवर की आखिरी 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के लगाकर सफलतापूर्वक 29 रनों का पीछा किया अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को गुजरात टाइटन्स को हराने में मदद की.
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh, UP) में हुआ था (Rinku Singh Born). रिंकू सिंह, 5 भाई-बहनों में तीसरे हैं. उनके पिता खानचंद्र सिंह एक श्रमिक हैं, जो एक एलपीजी वितरण कंपनी में काम करते थे (Family).
रिंकू सिंह की उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) से रिश्ता तय हुआ हैं.
फरवरी 2017 में, उन्हें 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा गया था. फरवरी 2022 में, उन्हें 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के लिए नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा गया था. 9 अप्रैल 2023 को, रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक आईपीएल मैच में एक रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धि हासिल की (Rinku Singh IPL Career).
भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को मंगेतर प्रिया सरोज ने बेहद रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. प्रिया सरोज ने इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए दिल की बात रखी.
16 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे यश दयाल की उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी हुई है. RCB को IPL 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दयाल अब रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं.
क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज अपनी सादगी और देसी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. सपा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपने लुक के चलते सुर्खियों में आ गई हैं, उनकी न्यूयॉर्क से लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वो पर्पल साड़ी में बेहद ग्रेसफुल अवतार में दिखाई दे रही हैं. उनका यह फोटोज इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर उनकी सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं.
एशियन गेम्स सेमीफाइनल में ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 80 रन की पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ईशान अब भारत के लिए नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए T20I में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं.
क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है. दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. इससे करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तस्वीर 2022 से 2026 के बीच पूरी तरह बदल गई है. पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों वाली टीम ने गोल्ड जीता था, जबकि इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक ही स्क्वॉड में नजर आएंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले जानिए उस रोमांचक मुकाबले की कहानी, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच मैच टाई होने के बाद दो सुपर ओवर खेले गए थे. रोहित शर्मा के शतक, रिंकू सिंह की शानदार पारी और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया था.
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन टॉप स्कोरर बने, वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट सबसे तगड़ा रहा. तिलक वर्मा 266 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे. खास बात यह रही कि तिलक वर्मा का एवरेज इस टूर्नामें में सबसे ज्यादा रहा. वहीं मुकेश कुमार विकेट लेने के मामले में अव्वल रहे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजेगा. सारे मुकाबले दिल्ली में होने हैं. जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.
केकेआर की टीम को आने वाले सीजन के लिए नए कप्तान की तलाश है. रिंकू सिंह ने बतौर कप्तान खुद को साबित किया है. रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ की टीम ने यूपी टी20 लीग का खिताब जीत लिया है.
हनुमान अंश मूवी में नीम करौली बाबा की कहानी दिखाई गई है, बाबा के भक्त तो वैसे दुनिया भर में हैं. लेकिन इस लिस्ट में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं, इनमें विराट कोहली से लेकर वीरेंद्र सहवाग और तमाम क्रिकेटर्स शामिल हैं.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. बुमराह, हर्षित, वॉशिंगटन और नीतीश का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ है. रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर हैं.
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैन्स के बीच रिंकू सिंह अक्सर सुर्खियां बटोरने का काम करते रहे हैं. यूपी टी20 लीग में रिंकू बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव और डिंपल यादव के बड़ी बेटी अदिति यादव की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सपा सांसद प्रिया सरोज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, जिसमें दोनों ही सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं.
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.
Most runs off one over in T20I: ठीक 2 साल पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना था, जो आज भी कायम है. तब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में समोआ के बल्लेबाज ने ऐसी बैटिंग की कि दुनिया में कीर्तिमान की कहानी सामने आ गई.
सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. साड़ी और गले में तिरंगे वाले स्टोल के साथ हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे उनका सादगी भरा देशभक्ति लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए सेंट्रल जोन की टीम का ऐलान हो चुका है. रजत पाटीदार को कप्तानी सौंपी गई है. टीम में रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, सरांश जैन के अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. सेंट्रल जोन की टीम सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी.
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR नए कप्तान की तलाश में है. मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. UPT20 और उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी का उनका रिकॉर्ड उन्हें IPL 2027 से पहले इस रेस में सबसे आगे खड़ा करता है.