रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय करती हैं. रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक (Karnataka) के कोडागु जिले के एक कस्बे विराजपेट (Rashmika Mandanna Date of Birth) में सुमन और मदन मंदाना के घर हुआ था (Rashmika Mandanna Parents). उन्होंने एम. एस. रमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में मनोविज्ञान, पत्रकारिता और अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है (Rashmika Mandanna Education).
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 उदयपुर में परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की. 22 फरवरी 2026 को कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल ने अपनी शादी को खास नाम देते हुए इसे ‘विरोश की शादी’ बताया (Rashmika-Vijay Relation).
रश्मिका ने 2016 में कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी में अभिनय की शुरुआत की, जो उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई (Rashmika Mandanna Debut) और भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का SIIMA पुरस्कार जीता (Award). 2017 में, फिल्म चमक में उनकी भूमिका के लिए 65वें फिल्मफेयर अवार्ड्स सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Filmfare Award for Best Actress – Kannada) - कन्नड़ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था. अंजनी पुत्र (2017), चलो (2018), गीता गोविंदम (2018), यजमाना (2019), सरिलरु नीकेवरु (2020), भीष्म (2020), पोगरु, पुष्पा (2021) जैसी कई सफल व्यावसायिक फिल्मों में वो अभिनय कर चुकी हैं (Rashmika Mandanna Hit Movies).
अक्टूबर 2021 में, उन्होंने सामंथा (Samantha), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda,) और यश (Yash) को पीछे छोड़ते हुए, सोशल मीडिया पर फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं को पछाड़ दिया.
रश्मिका ने किरिक पार्टी के निर्माण के दौरान अपने सह-कलाकार रक्षित शेट्टी को डेट करना शुरू किया (dating her co-star Rakshit Shetty) और 3 जुलाई 2017 को विराजपेट में एक निजी पार्टी में सगाई कर ली. फिर सितंबर 2018 में दोनों ने अपनी सगाई तोड़ दी (Rashmika Mandanna broke off their engagement).
रश्मिका मंदाना हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुईं, जिससे उनके हिप के चारों टेंडन अलग हो गए. इस गंभीर बीमारी की वजह से वो घर बैठने पर मजबूर हो गई हैं. रश्मिका बेहद परेशान हैं.
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हिप टेंडन पूरी तरह से अलग होने (hip tendon detachment) की चोट लगी है. इस चोट की वजह से उन्हें छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता नजर आ रहा है. 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म दूसरे वीकेंड में बड़ा जंप लेने में नाकाम रही. रविवार को इसका कलेक्शन, तीन हफ्ते पुरानी और इससे आधे शोज पर चल रही 'मैं वापस आऊंगा' से भी कम है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना मंडे टेस्ट दमदार तरीके से पास कर लिया है. हालांकि, 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए आगे की राह आसान नहीं है, क्योंकि शुक्रवार को अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज होने जा रही है.
रविवार को अच्छी कमाई की वजह से कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रफ्तार बनाए रखने में कामयाब रही. जानिए फिल्म की तीसरे दिन की कमाई कैसी रही.
शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना-कृति सेनन स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 14 साल पहले इसके पहला पार्ट ने जो कमाल किया था, वही चीज दोबारा दोहराने की कोशिश हुई. लेकिन क्या डायरेक्टर होमी अडजानिया की ये फिल्म वैसा कारनामा कर पाई? पढ़िए हमारा रिव्यू...
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की आइकॉनिक फिल्म कॉकटेल की यह एक स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म के ट्रेलर और गानों पर तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स है, मगर कुछ शिकायतें भी हैं.
शाहिद-रश्मिका-कृति की नई फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज से कुछ वक्त पहले ही ट्रोल्स के निशाने पर आ गई है. 14 साल पुराने गाने तुम ही हो बंधू को इस बार जिस तरह शूट किया गया, उसे देखकर लोगों को तरह-तरह के ऐड फिल्म्स की याद आ रही है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और एडवांस बुकिंग में इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. 150 करोड़ के तगड़े बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 11 से 13 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग लेकर, 14 साल पुरानी ऑरिजिनल कॉकटेल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
तेलंगाना में आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के दौरान रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मंच पर दोनों की सहज बॉन्डिंग और क्यूट मोमेंट्स ने फैंस का ध्यान खींचा है. हालांकि, दोनों कलाकारों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है
रश्मिका मंदाना का रोमांटिक साइड देखने को मिला है. उन्होंने सरेआम पति पर प्यार लुटाया है.
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म Cocktail 2 को रिलीज से पहले CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है. जहां कृति की ये पहली ए रेटेड फिल्म होगी वहीं शाहिद की लगातार दूसरी.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट क्षेत्र के 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देकर शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया. कार्यक्रम में दोनों ने छात्रों को प्रेरित किया और अपने सपनों के बारे में भी बात की.
पुणे में 'कॉकटेल 2' इवेंट के दौरान जब फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई, तो कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को संभालकर अपने पास रखा. भीड़ के बीच से सुरक्षित निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
कॉकटेल 2 के सेट से शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. रोटी बेलने को लेकर शाहिद ने कृति का मजाक उड़ाया तो एक्ट्रेस ने उन पर आटा फेंक दिया. देखते ही देखते पूरा सेट आटे की होली में बदल गया.
ट्रेलर में जो गाने हैं वो बहुत कैची हैं और "तुम ही बंधू" का रीक्रिएटेड वर्जन आपको नॉस्टेल्जिक कर देगा. खैर ट्रेलर देखकर फिल्म के फैन्स इंप्रेस नजर आ रहे हैं.
पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक लेस्बियन कपल की भूमिका निभा रही हैं. बताया जा रहा था कि उनके बीच कई स्टीमी सीन होंगे. अब मेकर्स समेत एक्ट्रेसेज ने इस बारे में बात की है.
2012 में आई कॉकटेल, 'सिचुएशनशिप' के अर्बन कॉन्सेप्ट पर बनी शुरुआती फिल्मों में से एक थी. इसलिए फैंस को कॉकटेल 2 से भी वैसी ही कुछ उम्मीदें थीं. 19 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है, जो बताता है कि फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से काफी हद तक पूरी हो सकती हैं.
रश्मिका ने पति विजय देवरकोंडा संग जापान में खूबसूरत क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. एक्ट्रेस ने अब अपने हॉलीडे की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
अक्सर कहा जाता है कि दो हीरोइनें कभी दोस्त नहीं हो सकतीं. मगर कॉकटेल 2 की एक्ट्रेसेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक दूसरे संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. मगर कृति की तारीफ करते हुए रश्मिका ने ऐसा क्या कह दिया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी?
फिल्म 'मायसा' की कहानी सुनने के बाद रश्मिका मंदाना ने एक बड़ा फैसला लिया था. अब वह इस रोल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह ताकतवर बनाने में लग गई हैं. एक्शन को एकदम असली और दमदार दिखाने के लिए रश्मिका बैंकॉक गई हैं, जहां वो एक इंटेंस स्टंट और कॉम्बैट बूटकैंप में हिस्सा ले रही हैं.