नीना गुप्ता ने एक शादी समारोह के दौरान प्रेग्नेंसी की अफवाह पर बात की है. अभिनेत्री ने बताया कि साड़ी का कपड़ा मोटा था और उसकी प्लीट्स की वजह से पेट के ऊपर उभार दिखाई दे रहा था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके गर्भवती होने की बातें फैल गईं. नीना ने कहा कि सवाल पूछे जाने पर वह मजाक में जवाब देने लगीं कि हां, वह प्रेग्नेंट हैं.