scorecardresearch
 

Ranabaali Public Review: 'टॉर्चर है रणबाली', विजय देवरकोंडा की फिल्म देखकर बोली जनता, रश्मिका का चला जादू

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी पहली फिल्म रणबाली लेकर आ चुके हैं, जिसकी कहानी ब्रिटिश राज की है. थिएटर से लोगों के रिएक्शन भी देखने मिल रहे हैं. आखिर कैसी है विजय-रश्मिका की नई फिल्म?

Advertisement
X
 लोगों को कैसी लगी विजय-रश्मिका की फिल्म? (Photo credit: Movie still)
लोगों को कैसी लगी विजय-रश्मिका की फिल्म? (Photo credit: Movie still)

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में बॉलीवुड-हॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की तरफ से कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं. खास बात ये है कि हर फिल्म अलग जॉनर की है, और सभी में बड़े सितारे शामिल हैं. तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा अपनी नई फिल्म रणबाली लेकर आए हैं, जिसमें उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना भी हैं. शादी के बाद ये दोनों की पहली फिल्म है, और सालों बाद उनका साथ आना फैंस के लिए भी एक बहुत बड़ी ट्रीट है. 

लोगों को कैसी लगी विजय-रश्मिका की फिल्म?

फिल्म रणबाली को थिएटर में किस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, ये भी सोशल मीडिया पर दिखने लगा है. ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर अपना रिव्यू देना शुरू कर दिया. X पर फिल्म को लेकर मिक्स रिस्पॉन्स सामने आ रहे हैं. कुछ को फिल्म पसंद आई, तो कुछ ने इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और लंबाई पर सवाल उठाए. हालांकि, विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और दोनों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. 

फिल्म को अभी तक जिसने भी देखा है, उसे कहानी सुनाने का तरीका और लंबाई पसंद नहीं आई. कुछ लोगों ने फिल्म के दूसरे हाफ को काफी बोरिंग और खिंचा हुआ बताया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म का दूसरा हाफ थका देने वाला है. विजय की मेहनत बेकार चली गई, जबकि रश्मिका जब-जब स्क्रीन पर आईं, तभी फिल्म में कुछ अच्छा देखने को मिला.

Advertisement

यूजर ने फिल्म में अजय-अतुल के म्यूजिक और जरूरत से ज्यादा हिंसा की भी आलोचना की. साथ ही, फिल्म को ऐसी मूवी बताया जिसे देखने के बाद ज्यादा कुछ याद नहीं रहता. एक दूसरे यूजर ने रणबाली को एक फेल फिल्म बताया. उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी कहने का अंदाज काफी सपाट है और स्क्रीनप्ले को जरूरत से ज्यादा खींचा गया है. यूजर का मानना था कि अगर फिल्म से करीब 30 मिनट कम कर दिए जाते, तो ये बेहतर हो सकती थी.

फिल्म की कहानी और स्कीनप्ले की आलोचना काफी हुई, मगर विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री का जलवा नजर आया. एक यूजर ने लिखा कि विजय और रश्मिका के साथ वाले सीन बहुत अच्छे हैं और दोनों की केमिस्ट्री शानदार लगती है. वहीं, कुछ दूसरे दर्शकों ने भी रश्मिका की एक्टिंग और उनके स्थानीय भाषा बोलने के अंदाज की तारीफ की. 

क्या है रणबाली की कहानी?

डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन की फिल्म रणबाली' की कहानी 1876 से 1878 के बीच पड़े मद्रास के भयानक अकाल पर आधारित है. फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो ब्रिटिश शासन से अपने गांव की रक्षा करने के लिए लड़ता है. विजय देवरकोंडा फिल्म में सिंगनमाला बोब्बिली रणबाली नाम के योद्धा का किरदार निभा रहे हैं. ये किरदार उन स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित है, जिन्हें इतिहास में ज्यादा पहचान नहीं मिली. वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी जयम्मा के रोल में नजर आ रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement