scorecardresearch
 

रियल लाइफ जयम्मा हैं रश्मिका! 400 गरीब परिवारों को देंगी राशन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है. उन्होंने 400 परिवारों की मदद करने का फैसला किया है. रश्मिका अगले एक साल तक उन परिवारों को राशन देंगी.

Advertisement
X
रश्मिका ने की 400 परिवारों की मदद. (Photo credit: Movie still)
रश्मिका ने की 400 परिवारों की मदद. (Photo credit: Movie still)

फिल्मों में अपने किरदारों से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना असल जिंदगी में लोगों के चेहरे की मुस्कान बनने की कोशिश कर कर रही हैं. फिल्म 'रणबाली' में जयम्मा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने फिल्म से प्रेरणा लेकर 400 परिवारों की मदद करने का फैसला किया है.

रश्मिका शादी के बाद पहली बार पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगी. वे इस फिल्म से प्रेरणा लेकर अगले एक साल तक हर तीन महीनों के लिए 400 परिवारों को राशन उपलब्ध कराएंगी, ताकि उनके घर का खर्च कुछ कम हो सकें और वे लोग अपने भविष्य के लिए पैसे बचा सकें.

रश्मिका ने इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम पर की हैं. इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की हैं, जिसमें उनकी टीम राशन किट बांटते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ रश्मिका ने लिखा, 'आप जो किरदार निभाते हैं उसमें कुछ असर आप पर भी पड़ता है,आपमें से कई लोग पूछते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मेरा जवाब है, हां और ये उनमें से एक है. मैं हमेशा से ऐसी ही रही हूं और जयम्मा भी ऐसी ही है. मैं आपके प्यार के बदले ऐसा काम करती रहूंगी. '

Advertisement

रश्मिका ने आगे लिखा, 'पहले मैं इन सब बातों को आपसे छिपा कर रखती थी क्योंकि मुझे लगता था कि अगर इस बारे में सिर्फ मुझे, मेरी टीम और कुछ करीबी लोगों को ही पता हो तो बस बस इतना ही काफी है. लेकिन अब मैंने इस नेक काम के बारें में सबको बताने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि दूसरे लोग भी इससे प्रेरित होकर जरूरतमंदों की मदद करें. मुझे इससे खुशी मिलेगी. इसलिए मैंने सोचा कि क्यों ना मैं अभी शुरू करूं.

उन्होंने कहा कि आज मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है. मैं  400 परिवारों की अगले तीन महीने तक मदद करना चाहती हूं और अगले एक साल तक ये सिलसिला जारी रखना चाहती हूं. ताकि उन परिवारों के किराने और राशन पर होने वाला खर्च बच सके और वे उस पैसे का इस्तेमाल अपनी बचत और अपने भविष्य को बनाने में कर सकें. इस तरह के छोटी-छोटी चीजें उनके लाइफ में बड़े बदलाव ला सकते हैं. चलो इस तरह के छोटे से कदम से शुरुआत करें.'

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' साल 1876- 1878 के बीच मद्रास की भुखमरी पर आधारित है. यह भारतीय इतिहास के उस दर्दनाक दौर में से एक था, जब भुखमरी के कारण लाखों लोगों की जान चली गई थी. फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement