scorecardresearch
 

Sunny Deol Hanuman Look Leak: 'रामायण' के आखिरी सीन में दिखे हनुमान, सनी देओल की दमदार झलक, इमोशनल फैंस

रामायण फिल्म के आखिर में दिखी सनी देओल की झलक ने दर्शकों और फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. हालांकि सनी देओल का सीन केवल सेकंड भर का है. लेकिन फैंस ये सीन देखकर भी खुश हैं.

Advertisement
X
हनुमान के रोल में छाए सनी देओल (Photo: Social Media)
हनुमान के रोल में छाए सनी देओल (Photo: Social Media)

मचअवेटेड फिल्म रामायण का क्रेज सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मूवी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर दिख रही है. मल्टीपल सितारों से सजी इस फिल्म में सनी देओल को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज है.

पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद मूवी में उनकी एंट्री भी कंफर्म हो गई है. पहले अटकलें थीं कि सनी को पार्ट 2 में दिखाया जाएगा. लेकिन उनकी मात्र हल्की सी झलक रामायण: पार्ट 1 के आखिर में दिखाई गई है.

सनी का लुक रिवील
हालांकि आपको ज्यादा एक्साइटेड होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सनी देओल का ये सीन सेकंड भर का है. उनकी अपीयरेंस के साथ फिल्म खत्म होती है. मूवी के आखिरी सीन में सनी देओल की हल्की सी झलक दिखी है. उनका बैक लुक दिखा है. मेकर्स ने सनी का फेस रिवील नहीं किया है. बस फैंस को खुश करने के लिए उनकी झलक दिखाई गई है. लेकिन कोई बात नहीं, थियेटर्स के अंदर लोग सनी की इतनी ही झलक देखकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं. कई लोग इमोशनल भी नजर आए.

Advertisement

जैसे ही सनी देओल स्क्रीन पर आते हैं, लोग जोर से हूटिंग करने लगते हैं. फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर देखने को मिली. उन्हें अब पार्ट 2 का इंतजार है. रामायण का सेकंड पार्ट 2028 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. पहले पार्ट में राम-सीता की शादी, सीता अपहरण और जटायु के वध तक कहानी दिखाई गई है. सेकंड पार्ट में इसके बाद का गाथा शुरू होगी. तब फिल्म में सनी की हनुमान के रोल में दमदार एंट्री होगी.

ये पहला मौका होगा जब सनी देओल और रणबीर कपूर स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों की ट्यूनिंग दमदार होने वाली है. राम और हनुमान के बीच का इमोशंस और उनका प्रेम देखने को फैंस बेताब हैं. सनी देओल के लिए ये फिल्म खास होने वाली है. पहली बार वो कोई माइथो कैरेक्टर करने जा रहे हैं.

गदर 2 के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में जबरदस्त कमबैक किया है. उनका करियर पीक पर है. रामायण के बाद थियेटर्स में उनकी फिल्म सूर्या रिलीज होने वाली है. एक्टर के कई और प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं. 

आपको कैसा लगा सनी देओल का लुक?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement