राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) एक फिल्म निर्माता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. अपने हिट फिल्मों के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं. हिरानी को भारतीय सिनेमा के सबसे महान और सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है. उनकी फिल्में अक्सर हल्की-फुल्की होती हैं लेकिन हास्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता के साथ महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती हैं.
उनके फिल्मों में मिशन कश्मीर (2000), मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस, इसके सीक्वल लगे रहो मुन्ना भाई (2006), 3 इडियट्स (2009), पीके (2014), संजू (2018) और डंकी (2023) शामिल है. साल 2024 में उनकी फिल्म मेड इन इंडिया आने वाली है (Rajkumar Hirani Movies).
हिरानी का जन्म 20 नवंबर 1962 को नागपुर में एक सिंधी परिवार में हुआ था. उनके पिता सुरेश हिरानी नागपुर में एक टाइपिंग इंस्टीट्यूट चलाते थे. हिरानी ने सेंट फ्रांसिस डी'सेल्स हाई स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र से पढ़ाई की. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन कॉमर्स से किया (Rajkumar Hirani Family and Education).
हिरानी ने 1994 में एयर इंडिया के पायलट मंजीत हिरानी से शादी की. उनका एक बेटा वीर हिरानी है, जो हिरानी के साथ फिल्म निर्माण में भी काम कर रहे हैं (Rajkumar Hirani Family).
अरशद वारसी और राजकुमार हिरानी 'मुन्नाभाई' फिल्म के लगभग 20 साल बाद वापस साथ लौटे हैं. इस बार उनकी वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो आई है, जिससे राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने अपने डेब्यू किया है. इसमें विक्रांत मैसी विलेन के रूप में दिखे हैं. कैसा है ये नया शो? पढ़िए हमारा रिव्यू...
बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स की लंबी-चौड़ी टीम (एंटूराज), महंगी वैनिटी वैन्स और काम के लिमिटेड घंटों को लेकर बहस काफी तेज है. इस बीच डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की है. रणबीर रात 3 बजे ही 'संजू' के सेट पर पहुंच जाते थे और बिना किसी शिकायत के 12-12 घंटे काम करते थे.
संजय दत्त और अरशद वारसी को मुन्ना-सर्किट बने देखे काफी समय बीत चुका है. लेकिन अब दोनों की सुपरहिट जोड़ी जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी. डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि वो मुन्नाभाई 3 फिल्म बनाएंगे, जिसकी स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार है. बस एक चीज की वजह से पेंच फंसा हुआ है.
राजकुमार हिरानी अपनी पहली वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो से बेटे वीर को लॉन्च करने जा रहे हैं. लेकिन डायरेक्टर ने बेटे को सीधा रोल ऑफर ना देते हुए, उन्हें ऑडिशन्स के जाल में फंसाए रखा जिसके बाद वीर को अपनी मेहनत से वेब शो में रोल हासिल हुआ. पढ़ें राजकुमार हिरानी ने क्या कहा.
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी जल्द ही वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान हिरानी ने अपनी आइकॉनिक फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ी डिटेल्स शेयर की हैं. हिरानी ने कन्फर्म किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और आमिर खान को आइडिया पसंद आया है.
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का दूसरा पार्ट एक बड़े मैसेज के साथ वापस थिएटर्स में आएगा. इसकी जानकारी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने भी दे दी है. फिल्म में रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी के 15-20 साल बाद की जर्नी दिखाई जाएगी.
राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों वाला फ्लेवर लेकर अब ओटीटी पर आने वाले हैं. उनकी नई वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो आ रही है, जिससे उनके बेटे वीर हिरानी अपना डेब्यू करने वाले हैं. वीर के अलावा अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं.
आमिर खान ने अपने दो सबसे बड़े और मच-अवेटीड प्रोजेक्ट्स के लिए डेट्स पक्की करनी शुरू कर दी हैं. इसमें एक आशुतोष गोवारिकर की भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर आधारित फिल्म है, जिसमें फरहान अख्तर भी नजर आएंगे. दूसरी फिल्म आइकॉनिक 3 इडियट्स का सीक्वल है, जिसका फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं.
राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सालों पहले वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में अरशद वारसी के बेटे 'शॉर्ट सर्किट' का रोल किया था. अब सालों बाद दोनों का को-एक्टर के तौर पर वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे.
राजकुमार हिरानी ने अपनी पहली वेब सीरीज 'पीटर एंड पेड्रो' का टीजर रिलीज कर दिया है. साइबर क्राइम, कॉमेडी और थ्रिलर के मिक्स के साथ आ रही इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसी शो से राजकुमार के बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.
वीर हिरानी जल्द वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. राजकुमार हिरानी के बेटे वीर ने लंदन की मशहूर RADA से एक्टिंग सीखी है, जहां से एंथनी हॉपकिन्स और टॉम हिडलस्टन जैसे स्टार्स भी पढ़ चुके हैं.
राजकुमार हिरानी अब पहली बार वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. उनकी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह स्टारर ये शो एक साइबर क्राइम थ्रिलर है. शो से राजकुमार अपने बेटे वीर हिरानी को भी एक्टिंग डेब्यू करवाने जा रहे हैं.
फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब इस फिल्म से जुड़ा बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में नए एक्टर की एंट्री होने वाली है.
एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है. आमिर ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं. फिल्म में उन्हीं किरदारों के आगे की जिंदगी को दिखाया जाएगा. फिल्म में इस बार क्या खास? देखें मूवी मसाला
धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.
3 इडियट, डंकी और पीके जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया है कि उन्हें एक कहानी मिल गई है. जिसे वह AI के जरिए बताना चाहते हैं, और जल्द ही वह अपने विजन को हकीकत में बदल देंगे.
अरशद वारसी का कहना है कि वो अपना सबसे पॉपुलर किरदार 'सर्किट' शुरुआत में नहीं करना चाहते थे. उन्हें हीरो के पीछे रहकर दिखना सही फैसला नहीं लग रहा था. एक्टर ये रोल करने के लिए मना करने वाले थे.
द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अरशद वारसी ने कहा, 'शाहरुख खान की माय नेम इज खान से ये काफी मिलती-जुलती थी. क्योंकि उसमें भी हम अमेरिका के प्रेसिडेंट के पास जाते हैं.'
साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. जो फैंस को खुश करने वाला है.
15 साल पहले जनता को ये नारा देने वाली फिल्म 3 इडियट्स की सीक्वल बनने वाली है. है ना खुशखबरी? अब खबर तो ऐसी ही मिली है कि इस आइकॉनिक फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. ये फिल्म आज भी दर्शकों की चहेती है और उनके बीच अपनी जगह बनाए हुए है. ऐसे मे सीक्वल बनना फैंस को क्रेजी कर देने वाला है.
डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने आमिर खान की 'पीके' और अपने डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की OMG के बीच होने वाली तुलना पर बात की. इसके अलावा उन्होंने 8 करोड़ रुपये की रिश्वत की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है.