scorecardresearch
 

AI से फिल्म बनाएंगे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, बोले- स्क्रिप्ट तैयार है, अगले महीने...

3 इडियट, डंकी और पीके जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया है कि उन्हें एक कहानी मिल गई है. जिसे वह AI के जरिए बताना चाहते हैं, और जल्द ही वह अपने विजन को हकीकत में बदल देंगे.

Advertisement
X
AI पर क्या बोले राजकुमार हिरानी? (Photo: ITG)
AI पर क्या बोले राजकुमार हिरानी? (Photo: ITG)

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी AI को सिनेमा के लिए एक बड़ा खतरा नहीं मान रहे हैं. बल्कि वह इसे एक क्रिएटिव साथी के तौर पर अपनाना चाहते हैं. डायरेक्टर ने हाल ही में बताया कि वह AI का इस्तेमाल करके एक शॉर्ट फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं, उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से ही एक अच्छी कहानी है जिसे वह इस टेक्नोलॉजी के जरिए बताना चाहते हैं.

वैरायटी इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके एक शॉर्ट फिल्म बनाने की इच्छा जताई. उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही एक कहानी मिल गई है जिसे वह AI के ज़रिए बताना चाहते हैं, और जल्द ही अपने विज़न को हकीकत में बदल देंगे.

AI पर क्या बोले राजकुमार हिरानी?
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने कहा, 'मैं कभी-कभी AI चीजों को लेकर बहुत एक्साइटेड हो जाता हूं और मैं एक छोटी AI फिल्म बनाना चाहता हूं… तो AI असल में एक बेहतरीन टूल बनने वाला है, और हमें बहुत जल्द इससे दोस्ती कर लेनी चाहिए. यह यहीं रहने वाला है और एक बेहतरीन टूल है.'

'ऐसा नहीं है कि आपको इसका इस्तेमाल करना ही है, या आपको पूरी तरह से AI फिल्म बनानी है. लेकिन इसका इस्तेमाल उन बहुत सी चीजों को पूरा करने के लिए करें जो हम पहले नहीं कर पाते थे. यह कॉस्ट इफेक्टिव होने वाला है. और ऐसा नहीं है कि पूरी AI फिल्म बनाना आसान है. ठीक है, हम सेट पर नहीं जा रहे हैं, लेकिन यह उतना ही कंज्यूमिंग है… पूरी AI फिल्म बनाना काफी मेहनत का काम है.'

Advertisement

डायरेक्टर ने आगे कहा, 'AI एक बेहतरीन टूल बनने वाला है. मैं एक छोटी, 4-5 मिनट की फिल्म बनाने का प्लान बना रहा हूं. क्योंकि मेरे पास बताने के लिए एक कहानी है, और दूसरा, मुझे लगता है कि मैं इस तरह से सबसे अच्छा सीख सकता हूं. इसलिए, जब मैं लिख रहा हूं, तो मैं अगले कुछ महीनों में ऐसा करूंगा. मेरे पास एक अच्छी कहानी है. मेरे पास कुछ इंटरेस्टिंग होगा.'

राजकुमार हिरानी का वर्कफ्रंट
हिरानी की आखिरी डायरेक्टोरियल 'डंकी' थी जो 2023 में रिलीज हुई थी. डंकी के साथ शाहरुख खान ने गैर-कानूनी इमिग्रेशन जैसे सेंसिटिव टॉपिक को बड़े पर्दे पर लाया. इसमें तापसी पन्नू भी थीं.

वहीं पिछले साल यह भी अनाउंस किया गया था कि हिरानी इंडियन सिनेमा के फादर दादासाहेब फाल्के की बायोपिक के लिए एक्टर आमिर खान के साथ फिर से काम करेंगे. यह फीचर फिल्म 3 इडियट्स (2009) और PK (2014) के बाद आमिर और हिरानी के बीच तीसरा कोलेबोरेशन होगा. प्रोजेक्ट के बारे में अभी कोई और जानकारी या अपडेट नहीं आया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement