scorecardresearch
 

'रणबीर कपूर के पास नहीं मैनेजर, ब‍िना श‍िकायत करते हैं 12 घंटे काम' बोले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स की लंबी-चौड़ी टीम (एंटूराज), महंगी वैनिटी वैन्स और काम के लिमिटेड घंटों को लेकर बहस काफी तेज है. इस बीच डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर के प्रोफेशनल रवैये की जमकर तारीफ की है. रणबीर रात 3 बजे ही 'संजू' के सेट पर पहुंच जाते थे और बिना किसी शिकायत के 12-12 घंटे काम करते थे.

Advertisement
X
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने की रणबीर की तारीफ (Photo: X/@TheHyverse)
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने की रणबीर की तारीफ (Photo: X/@TheHyverse)

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स की लंबी-चौड़ी टीम, लग्जरी वैनिटी वैन और काम के लिमिटेड घंटों को लेकर बहस काफी तेज है. एक तरफ रणवीर सिंह की कई वैनिटी वैन्स वाली खबरों पर चर्चाएं चल रही हैं, तो दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड भी डिबेट्स का मुद्दा है.

इसी बीच बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार रणबीर कपूर के प्रोफेशनल रवैये की तारीफ करते हुए बताया है कि उनके साथ काम करना इसलिए भी आसान है, क्योंकि उनके साथ कोई बड़ी टीम और तामझाम नहीं होता.

'रणबीर का कोई मैनेजर तक नहीं था'

राजकुमार हिरानी ने जूम से बातचीत में कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं जो उन्हें अरशद वारसी, संजय दत्त, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला. इनकी साथ कभी लंबी-चौड़ी टीम लेकर चलने की समस्या नहीं रही.

रणबीर कपूर के साथ संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हिरानी ने कहा, 'मैंने पूरी फिल्म बनाई और मुझे ये तक नहीं पता था कि रणबीर का मैनेजर कौन है. असल में उनका कोई मैनेजर था ही नहीं. वो खुद सभी से सीधे बात करते थे.'

Advertisement

हिरानी ने बताया कि उनके सेट पर हर असिस्टेंट के पास रणबीर का नंबर होता था. उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें अगर किसी चीज की जरूरत होती थी, तो वो खुद सीधे मैसेज कर देते थे. हालांकि, इंडस्ट्री में एंटूराज (एक्टर्स के मैनेजर, असिस्टेंट, शेफ, हेल्पर्स की बड़ी टीम) से जुड़ी कई कहानियां सुनने को मिलती हैं. कई बार जरूरत से ज्यादा लोग स्टार्स के साथ होते हैं.'

सुबह 3 बजे शूट के लिए पहुंच जाते थे रणबीर

आईएएनएस से बातचीत में हिरानी ने इस पॉइंट पर भी बात की कि क्या आजकल स्टार्स कम घंटे काम करने की शर्त रखते हैं. इस पर उन्होंने कहा, 'कम से कम जिन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया है, उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि हम सिर्फ इतने घंटे ही काम करेंगे. उन्हें पता होता है कि काम पूरा करना जरूरी है और इसे टाइम पर खत्म करना है.'

संजू की शूटिंग से रणबीर के कमिटमेंट का एक किस्सा सुनाते हुए हिरानी ने बताया, 'रणबीर को फिल्म में दाढ़ी वाला लुक रखना था. उस मेकअप में चार से पांच घंटे लगते थे. अगर सुबह 7 बजे शूट होता था, तो वो रात 3 बजे ही फिल्म सिटी पहुंच जाते थे.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सुबह 6 बजे पहुंचता था. बाहर रणबीर की वैन खड़ी होती थी, लाइट जल रही होती थी और अंदर उनका मेकअप चल रहा होता था. इसके बाद वो पूरे 12 घंटे शूट करते थे. उन्होंने कभी किसी से शिकायत नहीं की.'

Advertisement

इससे पहले एनिमल में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुके एक्टर श्रीनाथ मगंती ने भी एक पॉडकास्ट में उनके 'नो एंटूराज' रूल का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था, 'रणबीर कपूर कभी एंटूराज लेकर सेट पर नहीं आते. हां, उनके लिए हेल्दी चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट और दूसरे स्नैक्स से भरी एक बड़ी प्लेट जरूर आती है.'

रणबीर कपूर की बात करें तो इस साल दिवाली पर उनकी मेगाबजट फिल्म रामायण का पहला पार्ट थिएटर्स में रिलीज होना है. इस फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement