scorecardresearch
 

Pritam and Pedro Trailer: साइबर क्राइम की दुनिया में कॉमेडी का तड़का, रिलीज हुआ राजकुमार हिरानी के नए शो का ट्रेलर

राजकुमार हिरानी अपनी फिल्मों वाला फ्लेवर लेकर अब ओटीटी पर आने वाले हैं. उनकी नई वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो आ रही है, जिससे उनके बेटे वीर हिरानी अपना डेब्यू करने वाले हैं. वीर के अलावा अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

Advertisement
X
अरशद वारसी की नई वेब सीरीज (Photo: Screengrab)
अरशद वारसी की नई वेब सीरीज (Photo: Screengrab)

अरशद वारसी अबसे करीब एक महीने तक बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. वेलकम टू द जंगल और धमाल 4, ये फिल्में तो सीधा थिएटर में रिलीज होंगी. इसके अलावा उनकी नई वेब सीरीज भी ओटीटी पर आएगी, जिससे वो काफी समय बाद फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ कोलैब कर रहे हैं. 

राजकुमार हिरानी जियोहॉटस्टार पर प्रीतम और पेड्रो नाम का वेब शो ला रहे हैं, जिसमें उनके बेटे वीर हिरानी अपना एक्टिंग डेब्यू करते नजर आएंगे. अरशद-वीर के शो का नया ट्रेलर भी सामने आया है, जिसमें हमें वेब सीरीज के प्लॉट का भी अंदाजा लग रहा है. इस मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर में राजकुमार हिरानी ने अपना कॉमेडी वाला फ्लेवर भी ऐड किया है.

क्या है प्रीतम और पेड्रो का प्लॉट?

गोवा का एक पुलिस ऑफिसर पेड्रो गोंसाल्वेस है, जिसका क्राइम की दुनिया से साइब सेल में ट्रांसफर हो गया है. उसे वहां एडजस्ट करने में काफी दिक्कत आती है. तभी प्रीतम पार्कर नाम का एक सेल्समैन उसकी जिंदगी में दाखिल हो जाता है. उसका असली काम कंप्यूटर की दुनिया से जुड़ा है, जिसका वो मास्टर है. 

साइब सेल में रहते हुए पेड्रो के हाथ एक मिनिस्टर के बेटे का केस आता है, जो किडनैप हो चुका है. अगर इनस्पेक्टर पेड्रो उसे ढूंढ निकालेगा, तो उसका ट्रांसफर वापस क्राइम की दुनिया में हो जाएगा. लेकिन ये काम उतना आसान नहीं है. बच्चे को एक साइबर क्रिमिनल ने किडनैप किया है, जो काफी खतरनाक है. वो अपने खिलाफ हो रही हर चाल का पता पहले ही जान लेता है. उसकी नजरें हर जगह है. ऐसे में प्रीतम और पेड्रो की जोड़ी इस केस को कैसे सुलझाएगी, यही इस शो का बेसिक प्लॉट है. 

Advertisement

यहां देखें ट्रेलर:

राजकुमार हिरानी के शो का ट्रेलर देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है. फिल्ममेकर ने इसे अपने ट्रेडमार्क पैटर्न पर बनाया है, जिसमें स्टोरी-सस्पेंस-थ्रिल-कॉमेडी सबकुछ दिख रही है. उनकी आखिरी फिल्म 'डंकी' उम्मीद से थोड़ी कम खरी उतरी थी. इसलिए ये वेब शो की सफलता उनके लिए भी काफी अहम हो जाती है. प्रीतम और पेड्रो शो 3 जुलाई से स्ट्रीम होना शुरू होगा. इसमें मोना सिंह, बोमन ईरानी और विक्रांत मैसी नजर आने वाले हैं. विक्रांत शो के मेन विलेन भी हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement