scorecardresearch
 

डायरेक्टर का बेटा निकला 'शॉर्ट-सर्किट', अब अरशद के साथ डेब्यू करने जा रहे वीर हिरानी

राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि सालों पहले वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस में अरशद वारसी के बेटे 'शॉर्ट सर्किट' का रोल किया था. अब सालों बाद दोनों का को-एक्टर के तौर पर वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे.

Advertisement
X
'मुन्नाभाई' में अरशद के बेटे बने वीर हिरानी, अब उन्हीं के साथ करेंगे एक्टिंग डेब्यू (Photo: ITGD)
'मुन्नाभाई' में अरशद के बेटे बने वीर हिरानी, अब उन्हीं के साथ करेंगे एक्टिंग डेब्यू (Photo: ITGD)

3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो के लिए ऑडियंस में काफी एक्साइटमेंट है. कुछ दिन पहले ही इसका फर्स्ट लुक टीजर सामने आया था जिसमें अरशद वारसी, वीर हिरानी और विक्रांत मैसी दिलचस्प किरदारों में नजर आए. प्रीतम एंड पेड्रो, राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी का एक्टिंग डेब्यू भी है.

उनका किरदार इस वेब सीरीज में दमदार तो लग ही रहा है, साथ ही इससे उनका एक लाइफ सर्कल भी पूरा हो रहा है. अपने डेब्यू से बहुत पहले वीर, पहली बार अरशद वारसी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे. अपने पापा की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में उन्होंने अरशद वारसी के बेटे 'शॉर्ट-सर्किट' का रोल किया था. अब उनका डेब्यू प्रोजेक्ट भी अरशद के साथ ही है.

जब 'सर्किट का बेटा' बनकर स्क्रीन पर आए थे वीर हिरानी
अपनी वेब सीरीज प्रमोट कर रहे राजकुमार हिरानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसका टाइटल है 'लैप (गोदी) से लैपटॉप तक'. इस वीडियो में मुन्ना भाई एमबीबीएस के शूट का बिहाइंड द सीन फुटेज है, जिसमें अरशद वारसी 'सर्किट' बने अपनी ऑनस्क्रीन फैमिली के साथ पोज कर रहे हैं. ये फोटो आपने मुन्ना भाई एमबीबीएस के अंत में देखी होगी, जब फिल्म बताती है कि सर्किट शादी करके सेटल हो गया. और उसके बेटे का नाम शॉर्ट-सर्किट है.

Advertisement

फिल्म के इस छोटे से हिस्से के लिए सर्किट की पत्नी का रोल रीता जोशी ने किया था. सर्किट के बेटे के रोल में डायरेक्टर राजकुमार ने अपने बेटे वीर हिरानी को कास्ट किया था. वीडियो में बहुत छोटी उम्र के वीर, अरशद की गोद में शैतानी भरे एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)

अरशद को याद आया वीर का बचपन
फैन्स को ये रियल लाइफ स्टोरी बहुत पसंद आ रही है कि कैसे अरशद की गोद में नजर आ रहे वीर, अब उन्हीं के साथ एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. अरशद वारसी ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वीर लिटरली मेरी आंखों के सामने बड़े हुए हैं. हमने पहली बार मुन्ना भाई में साथ काम किया था जिसमें मैंने सर्किट का रोल किया था और उन्होंने मेरे बेटे शॉर्ट-सर्किट का. तब भी वो बहुत चुलबुले और प्यारे बच्चे थे जो राजू सर और मुझसे लगातार सवाल पूछते रहते थे. जबकि उनकी शैतानी ने पूरे सेट को हंसा दिया था. अब सालों बाद एक को-एक्टर के तौर पर उनके साथ खड़े होना बहुत कमाल और इमोशनल लगा.'

अब प्रीतम एंड पेड्रो में वीर एक टेक जीनियस का रोल कर रहे हैं, जो पुलिस को साइबर क्राइम सॉल्व करने में हेल्प करता है. अरशद इस वेब सीरीज में एक ट्रेडिशनल कॉप के रोल में हैं, जो डंडे से ही बात करना जानता है. ये दोनों एक साइबर क्रिमिनल को पकड़ने के मिशन पर हैं, जिसका रोल विक्रांत मैसी कर रहे हैं. प्रीतम एंड पेड्रो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement