scorecardresearch
 

'धुरंधर' आदित्य धर बने 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! सिर्फ 3 फिल्मों ने बनाया टॉप हिंदी डायरेक्टर

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

Advertisement
X
धुरंधर 2 ने आदित्य धर को बनाया सबसे बड़ा हिंदी डायरेक्टर! (Photo: ITGD)
धुरंधर 2 ने आदित्य धर को बनाया सबसे बड़ा हिंदी डायरेक्टर! (Photo: ITGD)

धुरंधर 2 देख चुकी जनता जिस चीज के पीछे सबसे ज्यादा क्रेजी हो रही है, वो है आदित्य धर की डिटेलिंग. फिल्म के हर एक सीन, गानों के इस्तेमाल, किरदारों के एक-एक डायलॉग पर जनता बातें करती नहीं थक रही. मीमकारों के लिए तो धुरंधर 2, हीरे की खान साबित हो रही है! जितने ज्यादा दर्शक इस खान में उतर रहे हैं, उतनी ही बड़ी होती जा रही है आदित्य धर की कामयाबी. धुरंधर 2 की कामयाबी के साथ सिर्फ तीन फिल्मों पुराने आदित्य, बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े डायरेक्टर बनने के लिए तैयार हैं. हाल ही में धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने आदित्य को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' कहा था. और 'थलाइवा' जो कह दें, वो ना हो ये कैसे हो सकता है! 

हिंदी सिनेमा के टॉप डायरेक्टर
रोहित शेट्टी नई सदी यानी साल 2000 से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर हैं. गोलमाल, सिंघम फ्रेंचाइजी और कॉप यूनिवर्स की तगड़ी कामयाबी ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया था. लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी रफ्तार पहले से स्लो पड़ी है. फिर भी अबतक 16 फिल्मों से रोहित शेट्टी करीब 1925 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बॉक्स ऑफिस पर जेनरेट कर चुके हैं.

लॉकडाउन के बाद शाहरुख खान के साथ पठान जैसी धमाकेदार हिट देने वाले सिद्धार्थ आनंद, रोहित के बाद दूसरे नंबर पर थे. मीडियम बजट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने 2014 में अपनी पहली एक्शन फिल्म बैंग बैंग डायरेक्ट की थी. आज वो इस जॉनर में इंडिया के बेस्ट डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. वॉर, पठान, फाइटर जैसी देशभक्ति मिक्स एक्शन फिल्में देने वाले सिद्धार्थ अबतक 8 फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. उनकी ये 8 फिल्में, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 1359 करोड़ रेवेन्यू जेनरेट कर चुकी हैं.

Advertisement

सोशल मैसेज वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्मों से लगातार कामयाबी बटोरने वाले राजकुमार हिरानी हिंदी के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जिनकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं रही. अब तक राजकुमार हिरानी की 6 फिल्में हिंदी में 1211 करोड़ का रेवेन्यू जेनरेट कर चुकी हैं.

सबको पीछे छोड़ने को तैयार आदित्य
2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से डेब्यू करने वाले आदित्य धर, धुरंधर 2 रिलीज होने के बाद राजकुमार हिरानी और सिद्धार्थ आनंद को पीछे छोड़ चुके हैं. आदित्य की पहली फिल्म ने 244 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. उनकी दूसरी फिल्म, रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 896 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई थी. अब इसका सीक्वल धुरंधर 2 गुरुवार को, सिर्फ 7 दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है. यानी अबतक उनकी 3 फिल्में 1740 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी हैं. देखें बॉक्स ऑफिस पर टॉप हिंदी डायरेक्टर्स की लिस्ट:

1. रोहित शेट्टी- 1925 करोड़ (16 फिल्में)

2. आदित्य धर- 1740 करोड़ (3 फिल्में)

3. सिद्धार्थ आनंद- 1359 करोड़ (8 फिल्में)

4. राजकुमार हिरानी- 1211 करोड़ (6 फिल्में)

आदित्य सिर्फ चौथे हिंदी फिल्म डायरेक्टर हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट किया है. रोहित शेट्टी को पीछे छोड़ने के लिए आदित्य की धुरंधर 2 को बस 185 करोड़ और कमाने हैं. धुरंधर 2 के लिए ये बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि ये बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है.

Advertisement

बॉलीवुड डायरेक्टर्स को साउथ से मिल रही कड़ी टक्कर
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहलाने वाले बॉलीवुड में रोहित शेट्टी ने बहुत समय तक सबसे कामयाब डायरेक्टर का ताज अपने सिर पर सजाया है. लेकिन पैन इंडिया फॉर्मूले की कामयाबी ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड डायरेक्टर्स के लिए बड़ा कॉम्पिटीशन तैयार कर दिया है. बाहुबली से राजामौली, पुष्पा 2 से सुकुमार और एनिमल से संदीप रेड्डी वांगा जैसे बड़े नाम हिंदी बॉक्स ऑफिस का रेवेन्यू बढ़ाने लगे हैं. ये तीनों अपनी अगली फिल्मों से हिंदी में 1000 करोड़ रेवेन्यू का आंकड़ा ना सिर्फ पार करेंगे, बल्कि इससे बहुत आगे जाने की कोशिश करेंगे.

बॉलीवुड से अब छावा डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर (784 करोड़) और कॉमेडी फिल्मों के लिए पॉपुलर अमर कौशिक (935 करोड़) डायरेक्टर्स का 1000 करोड़ बॉक्स ऑफिस क्लब जॉइन करेंगे. इस क्लब में बॉलीवुड से एक वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर नितेश तिवारी आने वाले हैं, जिनकी रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही है.

दूसरी तरफ, धुरंधर 2 से आदित्य धर डायरेक्टर्स के 2000 करोड़ क्लब का फीता काटने वाले हैं. उन्होंने सिर्फ एक फिल्म नहीं दी, हिंदी फिल्मों के इतिहास में ऐसा मोमेंट क्रिएट किया है जो बहुत कम देखने को मिलता है. धुरंधर 2 के लिए तीन हजार रुपये के टिकट वाली सीटें भी भारी रहीं, कई थिएटर्स चौबीसों घंटे खुले रहे.

Advertisement

जनता के इस दीवानेपन की सबसे खास बात ये है कि सिर्फ स्टार्स के नाम से फिल्में याद रखने वाले लोगों को भी ये याद हो चुका है कि धुरंधर 2 आदित्य धर की फिल्म है. ये चीज बॉक्स ऑफिस पर आदित्य को बड़ी कामयाबी तो दिला रही है, पर इसकी वजह उनकी दमदार फिल्ममेकिंग ही है. अब देखना है कि आदित्य की धुरंधर 2 का कलेक्शन कहां तक पहुंचता है और उनकी अगली फिल्म क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement