scorecardresearch
 

झुके कंधे-हाथों में डंडा, 3 Idiots के एक्टर का हुआ ऐसा हाल, देखकर इमोशनल हुए फैन्स

परीक्षित साहनीका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो डंडे के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखकर फैंस भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
X
लाइमलाइट से दूर मशहूर एक्टर (Photo: Social Media)
लाइमलाइट से दूर मशहूर एक्टर (Photo: Social Media)

परीक्षित साहनी को राजकुमार हिरानी की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' में वायरस के सख्त असिस्टेंट के किरदार के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वो उम्र के असर के बीच डंडे के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. फैंस इस वीडियो को देख भावुक हो उठे हैं और कई ने कमेंट्स में लिखा, अब्बा बूढ़े हो गए.

वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में परीक्षित साहनी को पब्लिक प्लेस पर देखा गया, जहां वो लड़खड़ाते हुए चल रहे हैं और एक स्टाफ सदस्य उन्हें कंधे से सहारा देकर आगे बढ़ने में मदद कर रहा है. साहनी ने पजामा और टी-शर्ट पहना हुआ था, सिर पर लाल टोपी थी और हाथ में छड़ी थी. उम्र का असर साफ झलक रहा था, लेकिन वो मुस्कुराते हुए भी दिखाई दिए. 

भावुक हुए फैन्स 
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कई ने उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं जताईं, तो कुछ ने '3 इडियट्स' में उनके किरदार को याद करते हुए इमोशनल कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, लेजेंड, तो दूसरे ने कहा, इसी का नाम जीवन है. कुछ ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, लगता है फरहान अभी सेट नहीं हुआ है.

Advertisement

परीक्षित साहनी की बात करें, तो वो हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बलराज साहनी के बेटे हैं. उन्होंने अपने पिता की तरह ही सधे हुए अभिनय से दर्शकों के दिल जीते. '3 इडियट्स' के अलावा वह 'पीके', 'सुल्तान', 'लगे रहो मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. फिलहाल उनकी उम्र 82 साल बताई जा रही है और वो काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं. 

परीक्षित साहनी का वायरल वीडियो न केवल एक सेलिब्रिटी की मौजूदा हालत दिखाता है, बल्कि बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का संदेश भी देता है. फैंस की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि परीक्षित साहनी आज भी लोगों के दिलों में उतने ही खास हैं, जितने उनकी फिल्मों के किरदार रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement