संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. रिपोर्ट् के मुताबिक, दोनों 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं, जबकि 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन प्रस्तावित है. काव्या ने स्टेला मैरिस कॉलेज और ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है. वहीं, अनिरुद्ध ने लोयोला कॉलेज से पढ़ाई की है.