नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) एक जाने-माने भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं. उनका जन्म 2 अप्रैल 1976 को हुआ था. वह Prime Focus Limited के संस्थापक हैं और इसकी ब्रिटिश-इंडियन कंपनी DNEG के सीईओ भी हैं, जो विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनीमेशन और 3D टेक्नोलॉजी के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. नमित मल्होत्रा का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ. उनके पिता नरेश मल्होत्रा बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर थे और उनके दादा एम एन मल्होत्रा एक मशहूर सिनेमैटोग्राफर थे, जिन्होंने 1953 की भारत की शुरुआती रंगीन फिल्म झांसी की रानी में काम किया था. नमित का बचपन मुंबई में बीता और उन्होंने वहीं पढ़ाई पूरी की.
1995 में नमित ने कंप्यूटर ग्राफिक्स सीखना शुरू किया. यहीं से उन्हें समझ आया कि फिल्मों को कंप्यूटर की मदद से और बेहतर बनाया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने अपने पिता के गैरेज से “Video Workshop” नाम का छोटा स्टूडियो शुरू किया. कुछ ही सालों में उन्होंने टीवी शोज, विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो पर काम करना शुरू कर दिया. 1997 में उन्होंने अपने इस काम को अपने पिता के बिजनेस के साथ मिलाकर Prime Focus कंपनी बनाई.
Prime Focus ने फिल्मों और टीवी के लिए विजुअल इफेक्ट्स, साउंड और एडिटिंग जैसी सेवाएं देना शुरू किया. यह भारत की शुरुआती कंपनियों में से एक थी जिसने नई तकनीक अपनाई. 2006 में कंपनी को स्टॉक मार्केट में लिस्ट किया गया और नमित इसके सीईओ बने. इसके बाद कंपनी ने लंदन, न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस जैसे बड़े शहरों में अपना विस्तार किया.
2014 में नमित ने Prime Focus World को लंदन की VFX कंपनी DNEG के साथ जोड़ दिया. यह वही कंपनी है जिसने Inception, Interstellar, Dune जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया और कई ऑस्कर अवॉर्ड जीते. इस मर्ज के बाद नमित मल्होत्रा DNEG के चेयरमैन और सीईओ बन गए और कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी VFX कंपनियों में जगह बना ली.
नमित सिर्फ बिजनेस ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं. उन्होंने Brahmāstra, The Garfield Movie जैसी फिल्मों में काम किया है और आने वाले समय में रामायण (Ramayana) जैसी बड़ी फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने विदेशी रेमिटेंस (विदेश से पैसे भेजने) के मामले में 7 अक्टूबर को प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई ऑफिस और उनके घर की तलाशी ली.
मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ के सेट पर आग लग गई. इलेक्ट्रिक वायरिंग, AC, लकड़ी, बांस और शूटिंग के सामान को नुकसान पहुंचा। आज की शूटिंग रोक दी गई.
रामायण फिल्म के मेकर्स ने बीते दिन सेट के बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किए, जिसमें रणबीर कपूर 'राम' के रूप में नजर आए. जिस तरह से स्टूडियो के अंदर इस फिल्म को शूट किया गया, उसे देखकर कइयों के होश उड़ गए हैं. अब सब रामायण और नमित मल्होत्रा की तारीफ कर रहे हैं, जिन्हें कुछ समय तक आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था.
रणबीर कपूर के बर्थडे पर Ramayana का नया BTS वीडियो आया है. अरुण गोविल ने उनकी तारीफ की, जबकि रणबीर ने भगवान राम के किरदार को बड़ी जिम्मेदारी बताया.
रामायण मूवी को लेकर बीते दिन एक खास इवेंट रखा गया था जहां यूट्यूब की दुनिया के 'राजा' मिस्टर बीस्ट आए थे. पूरी स्टारकास्ट इसमें शामिल थी, लेकिन यश वहां नहीं पहुंचे थे. उनकी गैरमौजूदगी पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कुछ बात की.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर भारतीय अभिनेता हैं. लेकिन उनसे ज्यादा अमीर रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं.
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है. एआर रहमान, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और कुमार विश्वास का ये गाना सुनने में मधुर है, लेकिन पुरानी राम भजन की धुन के सहारे इसकी ओरिजिनैलिटी पर सवाल उठते हैं.
Ramayana First Song Jai Jai Ram Out: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का पहला गाना जय जय राम रिलीज हो गया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस को बेहद ही प्यारा तोहफा दिया. इसका ऐलान बीते दिन किया गया था.
खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' को दुनिया भर में 59,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना है, जिससे यह रिलीज के पैमाने के मामले में 'अवतार 2', 'RRR' और 'पुष्पा 2' से भी आगे निकल सकती है.
रामायण फिल्म पर नई दिल्ली की श्री रामलीला महासंघ के प्रमुख ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी को एक लेटर लिखकर मांग की है कि उन्हें ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज करने से पहले दिखाई जाए. उन्होंने मेकर्स को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुली चेतावनी दी है.
रामायण फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए श्रीराम के किरदार में क्रोध और रावण वध के प्रण को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इसी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. ट्रेलर में सभी किरदारों की झलक दिखी. लेकिन सनी देओल को ना देखकर फैंस निराश हुए.
रामायण फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी पिक्चर क्यों बनने जा रही है, इसका अंदाजा अब आप इसकी म्यूजिक डील से लगा लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने रिकॉर्ड 75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
रामायण फिल्म का ट्रेलर अब ठीक दो दिनों के बाद पूरी दुनिया देखने वाली है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अनाउंस किया है कि स्पाइडरमैन 4 की रिलीज के साथ उनकी फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को इंडियन समय अनुसार सुबह 4.15 बजे रिलीज हो जाएगा.
SDCC 2026 के एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि 'रामायण' के मेकर्स ने भारतीय फैंस को सोने के शंख और एक खास नोट तोहफे में दिया, जिससे ऑनलाइन फैन्स के बीच अटकलें शुरू हो गई हैं.
रामायण के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को निराशा मिली है. नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर लॉन्ट पोस्टपोन हो गया है. मेकर्स ने इस फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई है.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट या आपत्ति के फिल्म के दो ट्रेलर को 'U' (अनरिस्ट्रिक्टेड) रेटिंग के साथ पास कर दिया है. इसके साथ ही मेकर्स ने लॉन्च का ऐसा तगड़ा प्लान बनाया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया करेगी.
रामायण के टीजर पर बड़ा बवाल खड़ा तब हुआ, जब उसमें खराब विजुअल्स देखकर लोग दंग रह गए. मगर अब एक कंटेंट क्रिएटर का दावा है कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर खराब VFX वाला टीजर जारी किया, ताकि फिल्म सुर्खियां बटोर सके.
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में रामायण से जुड़े अपने बेहद पर्सनल और इमोशनल अनुभव शेयर किए हैं. रणबीर ने बताया कि कैसे इस फिल्म ने उनकी बुरी आदतों को छुड़ाया और बेटी राहा के जन्म के साथ मिलकर, प्रभु श्रीराम की इस यात्रा ने उन्हें एक बेहतर इंसान बना दिया.
रामायण के टीजर में दिखा बर्फीले पहाड़ों वाला सीन आखिर क्या था, इसका जवाब सामने आ गया है. ये क्लाइमैक्स नहीं, बल्कि रावण की ताकत और महत्वाकांक्षा दिखाने वाला शुरुआती युद्ध है. युद्ध का ये ग्रैंड सीक्वेंस फिल्म की ओपनिंग में नजर आएगा और कहानी की मजबूत नींव तैयार करेगा.
सिनेमाकॉन 2026 में रामायण को मिला रिस्पॉन्स फिल्म की बड़ी कामयाबी का हिंट दे रहा है. जॉन फिथियन जैसे इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने इसे ग्लोबल थिएट्रिकल ब्लॉकबस्टर बनने की भविष्यवाणी की है. इंटरनेशनल प्रदर्शकों के बीच बढ़ती दिलचस्पी बताती है कि रामायण सिर्फ भारत नहीं, बल्कि दुनिया भर में धमाका कर सकती है.