scorecardresearch
 

'राम भगवान नहीं इंसान थे...', रामायण के इंटरनेशनल प्रोमो ने चौंकाया, Video

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंटरनेशनल कैंपेन 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है. नई क्लिप में भगवान राम को इंसान बताया गया है, जो बुराई से लड़ते हैं.

Advertisement
X
रामायण के नए प्रोमो ने चौंकाया (Photo: Social Media)
रामायण के नए प्रोमो ने चौंकाया (Photo: Social Media)

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का इंटरनेशनल कैंपेन 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. इस इंटरनेशनल कैंपेन के शुरू होते ही फिल्म की नई क्लिप सामने आई है. इस प्रोमो क्लिप का एक डायलॉग है, जिसे सुनकर लोग चौंक गए हैं. इस क्लिप में कहा जा रहा है कि राम भगवान नहीं, बल्कि इंसान थे. आइए जानते हैं कि पूरा मामला है क्या. 

बुधवार को रिलीज हुई इस क्लिप में कुणाल कपूर, इंद्र देवता के किरदार में दिखाई दिए. वो देवताओं के राजा के वाहन ऐरावत पर सवार दिख रहे हैं. उनका सामना रावण यानी यश से होता है, जो दिव्य हाथी को एक घूंसे से जमीन पर गिरा देता है. रावण कहता है, “मेरे सामने हर सिर झुकेगा.”

वॉयसओवर में कहा जाता है कि उस दौर में जब इंसान देवताओं के बीच चलते थे और अंधेरे से बुराई उभरी रावण, तब मानवता के पास एक ही उम्मीद थी. कोई भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान राम. इसके बाद राम की आवाज में रणबीर कहते हैं, अगर मैंने उसे नहीं रोका, तो दुनिया बर्बाद हो जाएगी. ये सिर्फ शुरुआत है. हालांकि, दूसरे ट्रेलर के रिलीज होने का सटीक समय अभी तय नहीं किया गया है.

बेंगलुरु में ट्रेलर लॉन्च

Advertisement

देश में ‘रामायण’ के मेकर्स आज बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं, जो यश का होम टाउन है. पहला ट्रेलर नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था. बेंगलुरु इवेंट में सिर्फ यश ही नहीं, बल्कि कलाकार और मेकर्स भी शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें रणबीर, नितेश तिवारी, साई पल्लवी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा शामिल हैं. 

नमित मल्होत्रा ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक नोट शेयर कर लिखा- जब हमने ‘रामायण’ बनाना शुरू किया था, तो हमारा सपना हमेशा भारत की सबसे महान कहानियों में से एक को दुनिया तक ले जाने का था. कल वो सपना एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा. सोनी पिक्चर्स ‘रामायण’ के लिए अपना इंटरनेशनल कैंपेन शुरू कर रही है और इस कालजयी कहानी को दुनियाभर के दर्शकों से परिचित करा रही है. कई लोग इसे पहली बार देखेंगे. 

भारत की एक फिल्म का ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट के तौर पर दुनिया में पेश होना हम सबके लिए गर्व की बात है. हमारा सच, हमारा इतिहास भारत से दुनिया तक. जय श्री राम. अब बस इंतजार फिल्म रिलीज का है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement