scorecardresearch
 

Ramayana Young Ravana: प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का बेटा बना 'छोटा रावण'? लगा यश का बॉडी डबल, सीक्रेट रखी कास्टिंग!

'रामायण' में युवा रावण का किरदार निभाने वाले राघव मल्होत्रा कौन हैं? जानिए यश से उनकी समानता, एक्टिंग ट्रेनिंग और फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से उनका रिश्ता.

Advertisement
X
प्रोड्यूसर के बेटे को मिला बड़ा रोल? (Photo: Screengrabs)
प्रोड्यूसर के बेटे को मिला बड़ा रोल? (Photo: Screengrabs)

'रामायण' रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में तारीफें बटोर रहे हैं, तो यश का रावण वाला खौफनाक अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन फिल्म में एक और चेहरा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. ये कोई और नहीं बल्कि यंग रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर हैं.

अब तक लोगों को यही पता था कि फिल्म में रावण का रोल यश निभा रहे हैं. लेकिन जब पर्दे पर रावण के यंग रूप की झलक दिखाई दी, तो दर्शक जानना चाहते थे कि आखिर यह एक्टर कौन है? कहा जा रहा है कि राघव मल्होत्रा ने इस किरदार को निभाया है. दिलचस्प बात यह है कि राघव कोई बाहरी कलाकार नहीं, बल्कि 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के बेटे हैं.

कौन हैं युवा रावण बने राघव मल्होत्रा?

राघव मल्होत्रा फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं. जहां 'रामायण' की बाकी स्टारकास्ट लंबे समय से सुर्खियों में रही है, वहीं राघव अब तक मीडिया की नजरों से काफी दूर रहे हैं. उनके एक्टिंग करियर को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन रावण के किरदार ने उन्हें अचानक चर्चा में ला दिया है.

Advertisement

राघव का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट बताया जा रहा है. वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आते. हालांकि एक दो बार वह पिता के साथ इवेंट्स में दिखे हैं. नमित के दो बेटे हैं- राघव उर्फ एरटन मल्होत्रा और राघवीर मल्होत्रा. ऐसे में फिल्म में उनकी मौजूदगी ने लोगों के मन में उनके बारे में जानने की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

यश से मिलती-जुलती बॉडी ने दिलाया यंग रावण का रोल?

राघव को फिल्म में युवा रावण के किरदार के लिए चुने जाने की वजह उनकी फिजिकल बनावट बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शरीर और लुक यश से काफी मिलता-जुलता है. यही वजह है कि वह पर्दे पर यश के युवा रूप जैसे नजर आते हैं.

राघव की फिजिकल बनावट यश से इतनी मिलती है कि वह कई बार उनके बॉडी डबल जैसे लगे. फिल्म में यंग रावण के किरदार के लिए यह समानता काफी काम आई होगी.

हालांकि, राघव की कास्टिंग को लेकर मेकर्स की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में यश से उनकी समानता को कास्टिंग की वजह बताया जाना फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. हालांकि यह बात सामने आते ही यूजर्स प्रोड्यूसर को घेरना भी शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि फिल्म में सभी नेपो बेबीज को कास्ट किया गया है. 

Advertisement

बड़े फिल्मी सेट पर सीखा अभिनय का हुनर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव ने बचपन से ही बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स को करीब से देखा है. उनके पिता नमित मल्होत्रा फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माता हैं, इसलिए उन्हें फिल्मों के पर्दे के पीछे की दुनिया को समझने का मौका मिला.

बताया जाता है कि राघव ने 'रामायण' के लिए परफॉर्मेंस ट्रेनिंग भी ली. उन्होंने किरदार के मुताबिक बॉडी लैंग्वेज, एक्शन मूवमेंट्स और चेहरे के भावों पर काम किया. फिल्म में युवा रावण का किरदार निभाने के लिए सिर्फ यश जैसा दिखना ही काफी नहीं था, बल्कि रावण की ताकत, महत्वाकांक्षा और गंभीरता को भी पर्दे पर उतारना जरूरी था.

राघव ने इस किरदार के लिए कितनी और किस तरह की ट्रेनिंग ली, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन फिल्म में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा है.

शोभना के साथ शेयर किया स्क्रीन, निभाया रावण का शुरुआती दौर

फिल्म में राघव युवा रावण के रूप में नजर आते हैं. उनके साथ शोभना भी स्क्रीन पर दिखाई देती हैं, जो रावण की मां कैकसी का किरदार निभा रही हैं. कैकसी रावण के जीवन में बेहद अहम भूमिका रखती हैं. वह अपने बेटे की महत्वाकांक्षा और शक्ति को दिशा देने वाली मां के रूप में दिखाई देती हैं. ऐसे में युवा रावण के किरदार के जरिए दर्शकों को उसके शुरुआती जीवन और व्यक्तित्व की झलक देखने को मिलती है.

Advertisement

4000 करोड़ के बजट में बनी 'रामायण', 2028 में आएगा दूसरा पार्ट

'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा ने Prime Focus Studios और DNEG के साथ यश की Monster Mind Creations के सहयोग से किया है. फिल्म के दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं. इनके अलावा रवि दुबे, इंदिरा कृष्णन, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

फिल्म के पहले पार्ट के अंत में दूसरे भाग को लेकर भी संकेत दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 में रिलीज होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement