मुंबई में रामायण फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां बॉलीवुड के कई सितारे और फिल्म की मेन कास्ट पहुंची थी. रणबीर कपूर, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह समेत और भी कलाकार नजर आए. मगर यश और साई पल्लवी कहीं दिखाई नहीं दिए.
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की झलक सबसे पहले नजर आई. वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. इस दौरान वह काफी खुश नजर आए.
रामायण में हनुमान जी का किरदार निभा रहे सनी देओल भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. उन्होंने अपनी प्रेजेंस से इस पल को खास बनाया.
सनी देओल के साथ-साथ कुणाल कपूर भी दिखाई दिए. फिल्म में कुणाल देवराज इंद्र का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी झलक हमें रामायण के नए ट्रेलर में भी देखने मिली थी.
लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता और अपने पूरे परिवार संग इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए. उन्हें इतने बड़े स्टेज पर देखकर परिवार काफी खुशी नजर आया.
इस इवेंट में सनी देओल और रवि दुबे के बीच एक खूबसूरत मोमेंट भी देखा गया. अपने सामने सनी को देखकर रवि उनके पास उनके पैर छूने के लिए चले गए. एक्टर को देखकर सनी सरप्राइज हुए, और फिर उन्हें गले लगाया.
रणबीर कपूर के इस खास मौके पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर भी रामायण की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनीं. इस दौरान दोनों सास-बहू के बीच गहरा रिश्ता नजर आया. दोनों मस्ती-मजाक वाले मूड में थीं.
रामायण में रणबीर कपूर राम बने हैं, ऐसे में उनके कजिन अरमान और आदर जैन भी अपनी-अपनी पत्नी के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे थे.
रणबीर के अलावा, आलिया भट्ट की फैमिली भी वहां थी. उनकी मां सोनी राजदान, बहन शहीन भट्ट और उनके मंगेतर रामायण की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने.
पंजायत वाले प्रह्लाद चा यानी फैजल मलिक भी रामायण की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. फिल्म में वो रावण के भाई कुंभकर्ण बने हैं, जो पहले पार्ट में भी अहम भूमिका निभाता नजर आएगा.
रामायण की शूर्पणखा यानी रकुल प्रीत सिंह भी स्क्रीनिंग में पहुंची. इस दौरान उनके पति जैकी भागनानी भी साथ थे. दोनों मैचिंग आउटफिट में डैशिंग लगे.
विवेक ओबेरॉय भी रामायण की स्क्रीनिंग में पहुंचे. फिल्म में वो रावण के जीजा विद्युतजीवा का रोल निभा रहे हैं, जिसकी शादी शूर्पणखा से हुई थी.
एक्टर हरीश उथमन भी रामायण की स्क्रीनिंग में नजर आए. फिल्म में वो रावण के भाई विभीषण का रोल निभाते दिखाई देंगे.
काजल अग्रवाल भी अपने बेटे के साथ रामायण की स्क्रीनिंग में पहुंचीं. फिल्म में वो रावण की पत्नी मंदोदरी बनी हैं, और पहले पार्ट में उनका छोटा लेकिन अहम रोल होने वाला है.
फिल्म में माता कैकयी का रोल निभाने वालीं लारा दत्ता भी स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. वो ब्लू आउटफिट में काफी गॉर्जियस लगीं.
एक्टर शिशिर शर्मा, जो फिल्म में गुरु वशिष्ठ का रोल निभा रहे हैं, वो भी रामायण की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. उनके अलावा गुरु विष्वामित्र बने एक्टर अजिंक्य देव भी वहां अपनी पत्नी के साथ आए.