'मिर्जापुर- द मूवी' (Mirzapur-The Movie) हिंदी भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुणीत कृष्णा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है.
यह फिल्म वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की कहानी और उसके किरदारों की दुनिया पर आधारित है. मिर्जापुर वेब सीरीज का पहला सीजन वर्ष 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था. फिल्म इसी कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाती है.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार और रवि किशन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. इन कलाकारों के किरदार मिर्जापुर की आपराधिक और सत्ता से जुड़ी दुनिया का हिस्सा हैं.
फिल्म की कहानी मिर्जापुर की सत्ता और उसके सिंहासन पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है. पुराने दुश्मन एक बार फिर सामने आते हैं और नई चुनौतियां कहानी में शामिल होती हैं. सत्ता हासिल करने की कोशिश में कई किरदार आमने-सामने दिखाई देते हैं. पुराने हिसाब-किताब और दुश्मनी भी कहानी का हिस्सा हैं.
'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर 25 जून 2026 को जारी किया गया था. इसके बाद फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया गया. ट्रेलर के जरिए फिल्म की कहानी और प्रमुख किरदारों से जुड़ी जानकारी सामने आई.
फिल्म को सिनेमाघरों में 4 सितंबर 2026 को रिलीज करने की योजना है.
फिल्म मिर्जापुर में सोनल चौहान छाई हैं. उनका कमबैक लोगों को दमदार लगा है. अपने रोल को उन्होंने खूब एंजॉय किया.
मिर्जापुर द मूवी के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' की अपनी-अपनी जगह है. उन्होंने कहा कि इनकी साथ-साथ मिली कामयाबी यह दिखाती है कि बिल्कुल अलग तरह की फिल्मों और दर्शकों के लिए भी गुंजाइश है.
मिर्जापुर एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि मिर्जापुर ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, सीजन 4 लिखा जा रहा है और नौ साल तक गोलू का किरदार निभाने के बारे में बताया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के क्लाइमैक्स सीन में इस्तेमाल हुए शूरवीर गाने पर विवाद को लेकर सुनवाई 24 सितंबर तक के लिए टाल दी है. सेंसर बोर्ड पर फैसला लेने को कहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'Mirzapur: The Movie' के क्लाइमैक्स सीन में महाराणा प्रताप को समर्पित गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की.
मिर्जापुर: द मूवी में नुसरत फतेह अली खान के सदाबहार गाने 'सांसों की माला' का नया वर्जन शामिल है. इंटरनेट पर ये काफी ट्रेंड कर रहा है. जानें इस गाने का क्या इतिहास रहा है.
मिर्जापुर द मूवी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. इसका क्लाइमैक्स पूरी पिक्चर का सबसे जबरदस्त सीन है, जिसने सारी लाइमलाइट लूटने का काम किया. लेकिन मिर्जापुर के मेकर्स और एक्टर्स ने इसे कैसे शूट किया? इसका BTS वीडियो सामने आया है.
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का एक गाना 'सांसों की माला' खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस बीच पंजाबी संगीत जगत के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने लंदन के प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में इस गाने पर परफॉर्म किया.
फिल्म हनुमान अंश अपने सामने किसी भी पिक्चर को टिकने नहीं दे रही है. दो दिन पहले आई अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है. इसकी कमाई बेहद कमजोर नजर आ रही है.
'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सिंगर रैपरिया बालम ने मिर्जापुर द मूवी के मेकर्स के क़ानूनी नोटिस भेजा है. बालम ने कहा कि मेकर्स ने बिना इजाजत उनका गाना शूरवीर इस्तेमाल किया है. आखिर क्या है ये पूरा मामला. देखें मूवी मसाला.
बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने CBFC से 'मिर्जापुर: द मूवी' से 'शूरवीर' गाना हटाने की मांग की है, क्योंकि इस गाने का इस्तेमाल एक हिंसक सीन में किया गया है. उन्होंने इसे लेकर पत्र भी लिखा है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी. जानिए एडवांस बुकिंग, हनुमान अंश और मिर्जापुर से इसकी बॉक्स ऑफिस टक्कर कैसी है.
मिर्जापुर फिल्म के मेकर्स गुरमीत सिंह और पुनीत कृष्णा ने बताया कि रवि किशन का किरदार 'बब्बन' इतना पसंद क्यों किया जाने लगा? इसके अलावा उन्होंने रवि किशन को लेकर भी खुलासा किया.
'मिर्जापुर: द मूवी' ने का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार कायम है. फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले सोमवार को ₹15 करोड़ से ज्यादा कमाए. इस तरह फिल्म की भारत में नेट कमाई ₹109 करोड़ को पार कर गई है. देखें मूवी मसाला.
फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में गुड्डू और मुन्ना का बड़ा ट्विस्ट दिखा, लेकिन एक और सीन अभी सीक्रेट है. जानिए मेकर्स ने उसे क्यों बचाकर रखा.
फिल्म हनुमान अंश इतने दिन बीत जाने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब ये सीधा मिर्जापुर द मूवी को टक्कर देती नजर आई है. मंगलवार को दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन लगभग बराबर नोट किया गया है.
मिर्जापुर द मूवी में रैपरिया बालम का शूरवीर गाना उनकी बिना इजाजत इस्तेमाल हुआ. अब सिंगर का कहना है कि उन्होंने फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को लीगल नोटिस भेज दिया है. क्या है रैपरिया बालम की मांग?
मिर्जापुर की दुनिया में से एक फिल्म का जन्म हुआ है, जो वही 8 साल पुराना भौकाल मचाने का वादा करता है. पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए किरदार भी इस गद्दी की लड़ाई में जुड़े. कैसी है ये मिर्जापुर द मूवी? पढ़िए हमारा रिव्यू...
सिनेमाघरों में इस समय मिर्जापुर द मूवी जमकर तगड़ा कलेक्शन कर रही है. ओटीटी की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब ये बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म है. लेकिन ये सिनेमाघरों तक पहुंची कैसे?
Mirzapur Review: ‘मिर्जापुर’ में बाहुबली दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हैं, लेकिन प्यार के सामने खुद बेबस हो जाते हैं. गुड्डू, मुन्ना, बब्बन और बबलू की मोहब्बत कहानी को एक अलग ह्यूमन एंगल देती है.
मिर्जापुर द मूवी ने संडे को गदर काट दिया है. फिल्म ने सात फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है. फिल्म में मुन्ना भैया का स्वैग और रवि किशन का भौकाल काम आया है. मूवी ने अपने ओपनिंग वीकेंड के तीसरे दिन ताबड़तोड़ कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ के आकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. वीकेंड पर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी है.