माधुरी दीक्षित, अभिनेत्री
माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन हस्ती हैं. हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक, वह सैकड़ो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं. अपनी सुंदरता, डांस और मजबूत पात्रों के लिए विख्यात हैं. उनके रिकॉर्ड 17 नामांकन में से छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं (Record 17 nominations in Filmfare Award). 2008 में, भारत सरकार ने उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया (Madhuri Dixit Padma Shri).
दीक्षित ने 1984 में फिल्म अबोध (Abodh) में एक प्रमुख भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की (Madhuri Dixit Debut). उन्हें फिल्म तेजाब (1988) के साथ सफलता मिली और फिल्म दिल (1990), बेटा (1992), हम आपके हैं कौन (1994), और दिल तो पागल है (1997) में प्रमुख भूमिकाओं के साथ खुद को स्थापित किया. उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कारों में उनके प्रदर्शन के लिए चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीते (Madhuri Dixit Awards). इस दौरान उनकी अन्य व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में राम लखन (1989), त्रिदेव (1989), थानेदार (1990), किशन कन्हैया (1990), साजन (1991), खलनायक (1993) और राजा (1995) शामिल हैं. दीक्षित ने फिल्म परिंदा (1989), प्रेम प्रतिज्ञा (1989) और देवदास (2002), अंजाम (1994) और पुकार (2000), और सामाजिक नाटक मृत्युदंड (1997) और लज्जा (2001) में अपने प्रदर्शन के लिए भी प्रशंसा अर्जित की और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किया (Madhuri Dixit Movies and Awards).
माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Madhuri Dixit Age). वो एक मराठी कोकनस्थ ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता शंकर और और मां स्नेहलता दीक्षित थीं (Madhuri Dixit Parents). उनकी दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है (Madhuri Dixit Siblings). दीक्षित ने अपनी शिक्षा मुंबई के डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल में प्राप्त की. विले पार्ले, मुंबई कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी से बीएससी किया (Madhuri Dixit Education).
दीक्षित ने 17 अक्टूबर 1999 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के कार्डियोवास्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने (Shriram Madhav Nene) से शादी की. उनके दो बेटे हैं, अरिन और रयान (Madhuri Dixit Son).
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की जोड़ी को आज दर्शक खूब पसंद करते है. दोनों 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन दिलचस्प बात ये है कि डॉ नेने को उस समय माधुरी की पॉपुलैरिटी का कोई अंदाजा नहीं था.
माधुरी दीक्षित का घर कितना बड़ा और आलीशान है, इसकी एक झलक फिल्ममेकर-यूट्यूबर फराह खान ने हाल ही में दिखाई. माधुरी का घर 5500 स्क्वायर फुट बड़ा है, और मुंबई के सबसे पॉश इलाके में स्थित है जहां से समंदर का पूरा नजारा दिखता है.
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने आज अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर डॉ. नेने ने सोशल मीडिया पर अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लेडी लव माधुरी पर जमकर प्यार लुटाया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर श्रीराम नेने ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर पत्नी के लिए प्यार भरा संदेश लिखा. उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को लिए गए सात फेरों और साथ बिताए सफर को याद किया. पोस्ट में माधुरी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बताया. प्रशंसक इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं.
यामी गौतम अपनी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के शो 'कौन होणार करोड़पति' में पहुंचीं। यहां उन्होंने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने कैमियो और मोटी फीस मिलने की खबरों पर बात की।
यामी गौतम अपनी फिल्म नई नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज कोण होणार करोड़पति में पहुंची. वहां जब माधुरी ने उनसे पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके कैमियो और फीस को लेकर सवाल किया, तो जानिए यामी ने इस पर क्या जवाब दिया.
माधुरी दीक्षित ने 1999 में डॉ. श्रीराम नैने से शादी कर ली थी. शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं. हाल में फराह खान ने जब माधुरी और उनके पति से बात की तो उन्हें कई रोचक बातों का पता चला.
Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है. 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर भी बिग बी के बर्थडे का खास अंदाज में जश्न मनाया गया, जहां वो अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन की आवाज सुनकर भावुक हो गए.
बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन माधुरी दीक्षित का मुंबई में आलीशान घर है तो आइए आज आपको बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' के घर का टूर कराते हैं. माधुरी अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बच्चों संग मुंबई के लग्जूरियस सी-फेसिंग घर में रहती हैं.
माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बच्चों संग मुंबई के लग्जूरियस सी-फेसिंग घर में रहती हैं. आइए माधुरी के घर की इनसाइड झलक देखते हैं.
माधुरी दीक्षित के मराठी वाले केबीसी में नाना पाटेकर आने वाले थे. शो के प्रीमियर एपिसोड में वो पहले गेस्ट बनकर आते, लेकिन उनके अचानक निधन के बाद सोनाली बेंद्रे बतौर गेस्ट आने वाली हैं.
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन का जश्न 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर शुरू हो चुका है. बिग बी के बर्थडे वीक को और खास बनाने 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित शो में पहुंची हैं. अपनी कातिलाना अदाओं से माधुरी ने शहंशाह के बर्थडे सेलिब्रेशन के पहले ही प्रोमो में धूम मचा दी है.
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में 71 साल की रेखा पारंपरिक साड़ी, सिंदूर और गहनों में नजर आईं. रेखा के साथ कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी गणपति पूजा में शामिल हुईं. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर रेखा की फोटोज़ पर क्या रिएक्शन आया.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब लंदन में रहते हैं. वो अपने दोनों बच्चों संग विदेश में जिंदगी गुजार रहे हैं. माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने कपल के इस फैसले की वजह बताई थी.
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. माधुरी ने अपनी एक्टिंग, ग्रेस और डांस से हमेशा फैंस का दिल जीता. लेकिन एक फिल्म में उनके इंटीमेट सीन पर खूब बवाल हुआ था. जानिए क्या है पूरा मामला....
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का रोमांटिक रिश्ता 90 के दशक में चर्चा में था, लेकिन संजय की निजी परिस्थितियों और टाडा केस के कारण दोनों अलग हो गए. माधुरी शादी के लिए गंभीर थीं, जबकि संजय कमिटमेंट देने को तैयार नहीं थे.
विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के विवादित किसिंग सीन को लेकर सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना ने ऐसा नहीं किया होगा और इस मामले में डायरेक्टर की गलती हो सकती है.
डॉ. श्रीराम नेने ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में घुटनों की देखभाल के लिए खास टिप्स शेयर किए हैं. आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि कैसे आप सही एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल में बदलाव और खान-पान से अपने घुटनों को मजबूत रख सकते हैं.
डॉ. श्रीराम नेने के अनुसार, वजन कम करना है तो भूखे रहने की गलती न करें. सही डाइट और अनुशासन ही लंबे समय तक फिट रहने का एकमात्र असली मंत्र है. वेट लॉस में कौन-कौन सी चीजें मदद कर सकती हैं, इस बारे में स्टोरी में जानेंगे.
विनोद खन्ना रोमांटिक सीन के दौरान कई बार बहके हैं. माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया संग हुए उनके रोमांटिस सीन्स ने सेट पर बवाल मचाया था.
करिश्मा कपूर ने 'दिल तो पागल है' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. करिश्मा ने बताया कि उस दौर में कोई भी बड़ी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के सामने 'निशा' का रोल निभाने के लिए तैयार नहीं थी. हर कोई माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने और उनके साथ डांस फेस-ऑफ करने से हिचक रहा था.