कुणाल खेमू, अभिनेता
कुणाल खेमू (Kunal Khemu) का पूरा नाम कुणाल रवि खेमू है. वे एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. कुणाल ने वर्ष 1987 बतौर बाल कलाकार वेद राही द्वारा निर्देशित दूरदर्शन टीवी सीरीज गुल गुलशन गुलफाम में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने 1993 में महेश भट्ट की फिल्म सर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की (Kunal Khemu Debut in Film and TV). उन्होंने राजा हिंदुस्तानी, जख्म, भाई, हम हैं राही प्यार के, और दुश्मन सहित फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया (Kunal Khemu, Movies as Child Artist).
कुणाल का जन्म 25 मई 1983 को श्रीनगर (Srinagar), जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हुआ था. वे एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. उनके पिता, अभिनेता रवि खेमू (Ravi Khemmu) और मां ज्योति खेमू (Jyoti Khemmu) हैं. कुणाल की एक छोटी बहन है जिसका नाम करिश्मा खेमू है (Kunal Khemu Sister). उनके दादा, मोती लाल खेमू (Moti Lal Khemmu), एक कश्मीरी नाटककार और जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा राष्ट्र भाषा प्रचार समिति, साहित्य अकादमी पुरस्कार 1982 में कश्मीरी साहित्य में उनके योगदान के लिए पद्मश्री (Padma Shri) मिल चुका है (Kunal Khemu Grandfather).
वह शुरुआती वर्षों में श्रीनगर में रहे और बर्नहॉल स्कूल श्रीनगर से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन 1990 की अशांति के बाद जम्मू आ गए और बाद में वे मुंबई में रहने लगे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के एन.एल. डालमिया हाई स्कूल से की और नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हुए (Kunal Khemu Education).
कुणाल खेमू मई 2013 से अभिनेत्री सोहा अली खान पटौदी (Soha Ali Khan Pataudi) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. जुलाई 2014 में इन्होंने इंगेजमेंट कर ली और 25 जनवरी 2015 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की (Kunal Khemu Marriage). 29 सितंबर 2017 को इस दंपत्ति के बेटी हुई जिसका नाम इनाया नौमी खेमू है (Kunal Khemu Daughter).
खेमू के फिल्मों में, कलयुग (2005), ढोल (2007), 99 (2009), गोलमाल 3 (2010), गो गोवा गॉन (2013), गोलमाल अगेन (2017), कलंक (2019), मलंग (2020) और लूटकेस (2020) शामिल है (Kunal Khemu Movies).
अभिनेता कुणाल खेमू की बहन करिश्मा खेमू ने श्रीनगर स्थित अपने पुश्तैनी घर का इमोशनल इनसाइड वीडियो शेयर किया. घर की अंदर की तस्वीरों में नक्काशीदार लकड़ी की बालकनी, पत्थर की दीवारें, पुराने कमरे और पारंपरिक कश्मीरी वास्तुकला की झलक दिखाई देती है.
कुणाल खेमू आज बॉलीवुड की जाने-मानी हस्ती हैं. उनका एक्टर बनने का कोई सपना नहीं था. उन्होंने कश्मीर में बिताए बचपन से लेकर एक्टर बनने तक के बारे में पूरी बातें बताईं.
कुणाल खेमू की फिल्म वाइब सिनेमाघरों में बीते दिन रिलीज हुई. इस पिक्चर को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली हो. मगर इसका कंटेंट इतना जबरदस्त है कि ये आजकल आईं कुछ कॉमेडी फिल्मों को भी आराम से फेल कर देती है. मुझे कैसी लगी कुणाल की 'वाइब'?
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में वाइब और दायरा की भिड़ंत हुई. एक फिल्म करीना कपूर, तो दूसरी कुणाल खेमू की है. इस फिल्म को 40 दिनों से चली आ रही हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिला. पहले दिन दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की?
कुणाल खेमू ने अपने डेब्यू से ही कॉमेडी जॉनर में तहलका मचा दिया था. लोगों को उनकी कॉमेडी हाल ही में आई अक्षय-अजय की फिल्मों से ज्यादा बेहतर लगी. ऐसे में क्या उनकी नई स्पाई-कॉमेडी फिल्म वाइब ऑडियंस के दिलों में उतरेगी?
कुणाल खेमू अपनी स्पाई-कॉमेडी फिल्म वाइब लेकर थिएटर्स में आ चुके हैं. इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव जैसे स्टार्स हैं. मडगांव एक्सप्रेस जैसी सक्सेसफुल फिल्म के बाद, ये कुणाल की दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया. तो आखिर कैसी है ये 'वाइब'? पढ़िए हमारा रिव्यू...
करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली है. दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस अलग है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन्हें एक ही सर्टिफिकेट दे दिया है. जानें दायरा और वाइब को क्या सेंसर सर्टिफिकेट मिला है.
स्पाई फिल्मों को टक्कर देने कुणाल खेमू मैदान में उतर गए हैं. उनकी नई फिल्म वाइब का टीजर आया है, जिसमें कॉमेडी का डोज भरपूर है. मडगांव एक्सप्रेस की सक्सेस के बाद, कुणाल की ये दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है.
रियलिटी शो ‘अलायंस’ के फिनाले के बाद सोहेल खान ने सक्सेस पार्टी दी, जिसमें सलमान खान, कुणाल खेमू, सोहा अली खान समेत कई सितारे शामिल हुए. कुशाल टंडन ने पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं. सभी ने मस्ती की, जबकि सुजैन खान और अर्सलान गोनी भी अलग पार्टी में नजर आए.
शो अलायंस में कुशाल टंडन का एग्रेसिव साइड दिखा. कुशाल ने निखिल चिनप्पा को बहसबाजी के दौरान धक्का दिया, जिससे होस्ट कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई. शो में वंशज सिंह की एंट्री हुई है.
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने की चर्चा है. साथ ही, उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भी शो का हिस्सा बनने की अटकलें तेज हैं. शो का फॉर्मेट पार्टिसिपेंट्स के बीच रणनीति, तालमेल और प्रतिस्पर्धा पर आधारित है, जिसके कारण नए पार्टिसिपेंट्स की एंट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.
सोहेल खान प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाले हैं. अफवाहें ये भी है कि इसमे सीमा सचदेह भी इस शो का हिस्सा हैं.
बॉलीवुड डीवा सोहा अली खान फैमिली वेकेशन पर मालदीव गई हुई हैं. सोहा ने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला. वेकेशन में सोहा बिकिनी पहनकर ग्लैमरस अंदाज में दिखीं.
एक्ट्रेस सोहा अली खान वेकेशन के लिए मालदीव गई हुई हैं. सोहा ने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला.
कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को आज 14 साल हो गए हैं. ऐसे में इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी और सोहा की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है.
म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने 'द फैमिली मैन' सीजन 3 की सॉनिक आइडेंटिटी और नेटफ्लिक्स की 'सिंगल पापा' के सात गानों की रचना में नागामीज संगीत और पारंपरिक इंस्ट्रुमेंट्स का उपयोग किया. उन्होंने संगीत की घटती शेल्फ लाइफ, सोशल मीडिया पर एआई के प्रभाव और कॉर्पोरेटाइजेशन पर भी अपने विचार रखे.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी सारी वेब सीरीज और फिल्में इस वीकेंड आ रही हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. वैसे भी साल का एंड है, सेलिब्रेशन तो बनता ही है.
सोहा ने अपनी हिट पॉडकास्ट सीरीज 'ऑल अबाउट हर' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी मां की कुणाल संग उनके रिश्ते पर रिएक्शन को याद किया. सोनाक्षी सिन्हा और रिलेशनशिप एक्सपर्ट कस्तूरी महंता से बातचीत के दौरान उन्होंने किस्सा सुनाया.
सीआईडी के दयानंद शेट्टी अपने रफ एंड टफ किरदार दया से निकलकर एक मासूम से बच्चे की देखभाल करते दिखेंगे. वो आने वाली सीरीज सिंगल पापा में नैनी का किरदार निभाने वाले हैं. उनका ये शिफ्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी और कुणाल खेमू की शादी के दौरान 'लव जिहाद' और 'घर वापसी' जैसी बातें कही गई थीं. यही उनकी मां शर्मिला और भाई सैफ अली खान की शादी के दौरान भी हुआ.
सोहा और कुणाल की शादी को अब 10 साल हो चुके हैं. दोनों की एक बेटी है. दोनों एक दूसरे संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.