scorecardresearch
 

कुशाल टंडन ने दिया धक्का, बदतमीजी देख गुस्साए पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू, बोले- बर्दाश्त नहीं

शो अलायंस में कुशाल टंडन का एग्रेसिव साइड दिखा. कुशाल ने निखिल चिनप्पा को बहसबाजी के दौरान धक्का दिया, जिससे होस्ट कुणाल खेमू ने उन्हें फटकार लगाई. शो में वंशज सिंह की एंट्री हुई है.

Advertisement
X
Kushal tandon-Kunal khemu (Photo: Instagram @therealkushaltandon/kunalkemmu)
Kushal tandon-Kunal khemu (Photo: Instagram @therealkushaltandon/kunalkemmu)

अमेजन प्राइम वीडियो के शो 'द अलायंस' में बवाल मचा हुआ है. दो दोस्त दुश्मन बन चुके हैं. अर्सलान गोनी और कुशाल टंडन, जो कि अलायंस बनकर शो में आए थे, के बीच पंगा हो गया है. अली गोनी के रियलिटी शो में आने के बाद से कुशाल और अर्सलान का रिश्ता बिगड़ चुका है. हर दिन उनकी लड़ाई हो रही है.

कुशाल का दिखा एग्रेशन
अपकमिंग एपिसोड में दो कंटेस्टेंट शो से एविक्ट होंगे. उनकी जगह दो नए खिलाड़ी शो का हिस्सा बनेंगे. अपकमिंग एपिसोड का विस्फोटक प्रोमो सामने आया है इसमें वंशज सिंह की एंट्री दिखाई गई है. वंशज के अलावा रैपर सचिन बाली भी शो का हिस्सा बने हैं. सबसे एपिक मोमेंट वो था जब वंशज ने आते ही कुशाल टंडन को चिढ़ाया. वंशज और कुशाल की हिस्ट्री रही है. कुशाल और उनके बीच तगड़ा झगड़ा हुआ था. कुशाल ने ही वंशज को गेम से बाहर निकलवाया था. अब मेकर्स ने वंशज को शो में वापस लाकर बड़ा दांव खेला है.

वंशज ने शो में आते ही कुशाल को तेवर दिखाए. बात तब बिगड़ी जब कुशाल ने निखिल चिनप्पा को बहसबाजी के बीच जोर का धक्का दिया. कुशाल को इतने एग्रेशन में देखकर सबसे होश उड़ गए. होस्ट कुणाल खेमू का भी पारा हाई हो गया. उन्होंने सबके सामने कुशाल की क्लास लगाई. कुणाल ने एक्टर पर बरसते हुए कहा- क्या आपके ही कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है कि आप हाथ उठा सकते हो? आप डिसरिस्पेक्ट कर सकते हो? आपके कॉन्ट्रैक्ट में आप कोई अलग आए हैं? आपने चार्ज किया है. ये इस शो में अलाउड नहीं है. इसे यहां पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

कुणाल की बातों से बाकी कंटेस्टेंट्स सहमत दिखे. होस्ट से फटकार खाने के बाद कुशाल चुप रहे. बाद में उनका इमोशनल साइड दिखा. सीमा सजदेह ने उन्हें समझाया कि वो अपना गेम दूसरों के हाथों में ना दें. उनके हिसाब से रिएक्ट ना करें. कुशाल रोते हुए कहते हैं- मैं अपनी फैमिली का इकलौता बेटा हूं. मुझे कुछ हुआ तो उनका क्या होगा?

शो में नए खिलाड़ियों के आने से गेम रोमांचक हो गया है. देखना होगा कुशाल और वंशज के बीच अब कैसा रिश्ता देखने को मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement