कोच्चि
कोच्चि (Kochi) केरल के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है और एक व्यस्त और विश्व स्तरीय बंदरगाह है. पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर से घिरे कोच्चि को अक्सर 'केरल का प्रवेश द्वार' (Gateway to Kerala) कहा जाता है और यह राज्य की वाणिज्यिक राजधानी है. यह एर्नाकुलम जिले में स्थित एक उभरता हुआ महानगरीय शहर है (Kochi Location) जिसे पहले कोचीन (Cochin) के नाम से जाना जाता था.
कोच्चि शहर को 'अरब सागर की रानी' भी कहा जाता है (Queen of the Arabian Sea) और यह इतिहास में कई विदेशी यात्रियों के लिए पहला भारतीय गंतव्य था और एक महत्वपूर्ण मसाला व्यापार केंद्र भी था. पुराने चर्चों, समुद्र तटों और बैक वाटर, हरित आवरण, भौगोलिक विशिष्टताओं और स्मारकों के लिए प्रसिद्ध कोच्चि केरल के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है. कोच्चि के बैकवाटर, फोर्ट कोच्चि, हिल पैलेस, मट्टनचेरी पैलेस और यहूदी सिनेगॉग कुछ शीर्ष पर्यटक आकर्षण के केंद्र हैं. यह शहर भारत के पहले कला द्विवार्षिक, कोच्चि-मुजिरिस बिएननेल का भी आयोजन करता है, जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और कलाकारों को आकर्षित करता है (Kochi Tourist Places).
केरल न केवल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य, पर्यटन और व्यापार में भी जबरदस्त प्रगतिशील शहर है.
यहां के लोग मलयालम और अंग्रेजी बोलते हैं (Kochi Language).
पजम पोरी (भज्जी) राज्य का सबसे पसंदीदा नाश्ता है. यह शहर अपने शास्त्रीय नृत्य कथकली के लिए भी जाना जाता है, जो प्राचीन ग्रंथों और पुराणों पर आधारित एक मंचित कथा प्रदर्शन है (Kochi Kathakali).
झारखंड सरकार ने दिल में छेद और गंभीर हृदय रोग से पीड़ित 25 गरीब बच्चों के दूसरे बैच को मुफ्त जटिल सर्जरी के लिए केरल के कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना किया.
IPL 2027 ऑक्शन को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है. इस बार खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में नहीं, बल्कि भारत में आयोजित की जाएगी. IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला हुआ. वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. वहीं WPL 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने की संभावना है
अबू धाबी जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उड़ान के दौरान इंजन का ऑयल प्रेशर तेजी से गिरने लगा. खतरा बढ़ता देख क्रू ने विमान को कोच्चि वापस लाने का फैसला किया, जहां सुरक्षित लैंडिंग हुई.
केरल हाईकोर्ट ने 17 साल की लड़की से रेप के आरोपी की याचिका खारिज कर दी. आरोपी ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी और लड़की को पत्नी बताते हुए केस खत्म करने की मांग की थी. कोर्ट ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध पर POCSO लागू होगा. वैवाहिक रिश्ता आरोपी को आपराधिक जिम्मेदारी से नहीं बचा सकता.
Beautiful Islands in Kochi: अगर आप केरल की अगली ट्रिप में भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से हटकर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो कोच्चि के आसपास बसे खूबसूरत द्वीप आपकी यात्रा को खास बना सकते हैं. यहां आपको शांत बैकवाटर, खूबसूरत प्राकृतिक नजारे, स्थानीय संस्कृति और यहां के टेस्टी खाने का आनंद लेने का मौका मिलेगा.
कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में भारतीय और अमेरिकी नौसेना का आठवां EOD अभ्यास 2026 सफलतापूर्वक खत्म हुआ. दोनों देशों की टीमें विस्फोटक निपटाने, गोताखोरी और मानवरहित सिस्टम पर प्रशिक्षण किया.
केरल में राइट विंग राजनीतिक कमेंटेटर टीजी मोहनदास को दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया है. तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस की टीम ने कोच्चि के मट्टनचेरी स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस ने उनके YouTube अकाउंट और वीडियो से जुड़े डिजिटल उपकरणों की जानकारी जुटाई.
कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही बटिक एयर की उड़ान में एक यात्री ने कथित तौर पर इमरजेंसी एग्जिट खोलने और अंदर की खिड़की का पैनल तोड़ने की कोशिश की. इससे विमान में अफरा-तफरी मच गई. यात्रियों और क्रू ने समय रहते उसे काबू कर लिया. कोच्चि पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.
कुआलालंपुर-कोच्चि बटिक एयर फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़ की. केबिन क्रू और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. आरोपी को कोच्चि पहुंचने पर हिरासत में लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटना के कारणों की पड़ताल जारी है.
खराब मौसम को देखते हुए दो उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है. गंतव्य हवाई अड्डों के लैंडिंग के लिए तैयार होने पर यह उड़ानें रवाना की जाएंगी.
केरल के कोच्चि स्थित कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तमिलनाडु के एक पति-पत्नी को करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य के 1.35 किलोग्राम से अधिक सोने के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों अबू धाबी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे थे. जांच में पता चला कि उन्होंने सोने के पेस्ट को अपनी पैंट की सिली हुई कमरबंद में छिपा रखा था.
केरल में यूएस हेल्थकेयर कंपनी ने 900 कर्मचारियों को अचानक निकालने का फैसला कर लिया. विरोध और सरकारी हस्तक्षेप के बाद छंटनी फिलहाल रोक दी गई है.
केरल में रहने वाले एक परिवार को संडे के दिन नए घर में शिफ्ट होना था. किराया भरने में दिक्कत आई तो पुलिस से मदद भी मांगी थी. लेकिन नए घर में जाने से पहले ही पूरा परिवार खत्म हो गया. केरल के एर्नाकुलम में परिवार के चार सदस्यों के शव नदी से मिले हैं. आज 7 साल की बच्ची का शव मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन पूरा हो गया. शुरुआती जांच में घटना को आत्महत्या माना जा रहा है.
कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड में मरम्मत के लिए आए एक जहाज के अंदर 'I Love Pakistan' लिखा संदेश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिपयार्ड की शिकायत पर पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. मामला संवेदनशील प्रतिष्ठान से जुड़ा होने के कारण जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है.
शारजाह से कोझिकोड जा रही एआर अरेबिया की फ्लाइट (G9 454) के इंजन में खराबी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. खराबी ठीक होने के बाद विमान सभी यात्रियों के साथ सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया.
भारतीय नौसेना ने एमटी ओलंपिक लाइफ नामक तेल टैंकर से एक अनफटे मिसाइल वारहेड को सुरक्षित निकालकर बड़ा समुद्री खतरा टाल दिया. ओमान तट के पास टैंकर के ढांचे में विस्फोट के बाद मिसाइल का हिस्सा जहाज के फ्यूल टैंक में फंस गया था. कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान की ईओडी टीम ने जोखिम भरे अभियान को पूरा किया.
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से अपनी पूछताछ को कुछ दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया है. ये पूछताछ CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है. ED ने वीणा को कोच्चि स्थित अपने दफ्तर में पेश होने के लिए समन भेजा था.
केरलम में कोच्चि के पास मुनंबम इलाके में एक आइस प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में सांस लेने में तकलीफ के बाद 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायर ब्रिगेड ने समय रहते रिसाव पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
कोच्चि में ईडी की टीम पर उस समय हमला हुआ जब वह बेकरी जंक्शन इलाके में तलाशी अभियान पूरा कर एक घर से बाहर निकल रही थी. शिकायत के अनुसार करीब 300 लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया, पत्थर और ईंटें फेंकी और अधिकारियों पर हमला किया. इस घटना में कई लोग घायल हुए और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा.
केरल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी. केंद्रीय एजेंसी वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक गंभीर मामले में राज्य के 10 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है,
कोच्चि में महंगी गाड़ियों की स्मगलिंग करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपियों में एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जबकि अन्य असम के हैं.