जेमिमा जेसिका रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) भारत की जानी-मानी महिला क्रिकेटर हैं, जो अपने बेहतरीन बल्लेबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं और एशियाई खेलों तथा एशिया कप 2022 की विजेता टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं.
जेमिमा का जन्म मुंबई के भांडुप में मैंगलोरियन क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. उनके पिता इवान रोड्रिग्स स्कूल में कोच थे और उन्होंने ही जेमिमा को क्रिकेट सिखाया. बचपन में वह अपने भाइयों इनॉक और एली के साथ खेलते हुए बड़ी हुईं. बेहतर खेल सुविधाओं के लिए उनका परिवार बांद्रा वेस्ट में शिफ्ट हुआ. जेमिमा ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल और रिजवी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से शिक्षा प्राप्त की.
जेमिमा ने 12 वर्ष की उम्र में अपने अंडर-19 क्रिकेट करियर की शुरुआत की और जल्द ही महाराष्ट्र की अंडर-17 हॉकी टीम में भी चयनित हुईं. मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने शानदार 202* रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया. वह स्मृति मंधाना के बाद दूसरी भारतीय महिला बनीं जिन्होंने 50 ओवर के मैच में दोहरा शतक लगाया.
2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसी साल वह वेस्टइंडीज में हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी रहीं, जहां उन्हें "टीम की स्टार प्लेयर" के रूप में सराहा गया.
2021 में जेमिमा ने इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 249 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं. इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और फिर 2024-25 सीजन में ब्रिस्बेन हीट के लिए करार किया.
2023 में जेमिमा को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्होंने अपने पहले ही मैच में 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर शानदार शुरुआत की.
जेमिमा रोड्रिग्स आज भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं, जिनकी लगन, तकनीक और आत्मविश्वास उन्हें भारतीय क्रिकेट के उज्जवल भविष्य का प्रतीक बनाते हैं.
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी.
Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को ग्रुप चरण में नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. हालिया खराब फॉर्म और चोटों के बावजूद भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 38 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद यास्तिका ने अपनी ACL सर्जरी के बारे में बात की और बताया कैसे उन्हे सबकुछ शुरुआत से बनाना पड़ा.
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है. शेफाली 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं.शेफाली ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा.
15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली शेफाली वर्मा अब 22 साल में 100 T20I खेलने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं. निडर बल्लेबाज़ी, बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन और हर फॉर्मेट में लगातार सुधार ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बना दिया है.
WPL 2026 के फाइनल में RCB और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. RCB दूसरी बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी, जबकि दिल्ली तीन फाइनल हारने के बाद पहली ट्रॉफी की तलाश में है. मंधाना बनाम जेमिमा की कप्तानी इस मुकाबले को और खास बनाती है.
Giants vs Capitals Eliminator 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया.
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL मैच में स्लो ओवर-रेट के लिए ₹12 लाख का जुर्माना लगा है. इसी मैच में गुजरात ने सोफी डिवाइन की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली को तीन रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की.
Delhi Capitals (DC) vs Mumbai Indians (MI): WPL में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वडोदरा में मंगलवार को मुकाबला खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल की. जेमिमा ने शानदार फिफ्टी लगाई.
16 वर्षीय दीया यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू कर WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी वैष्णवी शर्मा को डेब्यू का मौका दिया. चोट के कारण जी कमलिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं.
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया. सोफी डिवाइन ने 95 रन की विस्फोटक पारी खेली. वही, नंदनी शर्मा ने हैट्रिक और 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा. यह इस सीजन गुजरात की लगातार दूसरी जीत रही जबकि दिल्ली को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा.
नंदिनी शर्मा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए वुमेन्स प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया. 5 विकेट के दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने खुद को टूर्नामेंट की उभरती सितारा गेंदबाज़ के रूप में स्थापित किया. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा के समर्थन को उन्होंने अपनी सफलता का अहम कारण बताया.
जियोस्टार ने पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए एक अनोखा और सराहनीय प्रोमो लॉन्च किया है, जिसमें पहली बार भारत की विश्व कप विजेता महिला क्रिकेटरों को पुरुष टूर्नामेंट का प्रचार करते दिखाया गया. शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा की मौजूदगी ने रोल रिवर्सल की थीम को मजबूती दी, जिसे फैंस ने खूब सराहा.
Mumbai Indians Women (MI) vs Delhi Capitals Women (DC) : WPL 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त दी. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने शानदार फिफ्टी लगाई और इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली को पस्त कर दिया.
सुनील गावस्कर ने महिला टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स को ऐसा तोहफा दिया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी. गावस्कर ने जेमिमा को एक खास गिटार गिफ्ट किया जो क्रिकेट बैट जैसा दिखता है.
सुनील गावस्कर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को एक बेहद खास तोहफा दिया. यह मुलाकात सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि संगीत और भावनाओं का खूबसूरत संगम थी. जेमिमा ने भारतीय महिला टीम की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
यो यो हनी सिंह नवी मुंबई में WPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा दिखाएंगे. ओपनिंग सेरेमनी शुक्रवार (9 जनवरी) को RCB बनाम MI सीजन ओपनर से पहले होगी, जहां हनी हाई-एनर्जी एंटरटेनमेंट को ऐड करेंगे.
मैरिज़ान कैप ने जेमिमा रोड्रिग्स को हरमनप्रीत कौर के बाद भारत की अगली कप्तान बनने के लिए सबसे उपयुक्त बताया है. जेमिमा को 2026 डब्ल्यूपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी गई है. कैप के मुताबिक जेमिमा में नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व और टीम को साथ लेकर चलने की काबिलियत है.
WPL 2026 अपने आगाज के लिए तैयार है. 9 जनवरी से शुरू होने वाले इस सीजन में फैन्स को हर मैच में जोश, जुर्रत और जुनून देखने को मिलेगा. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, RCB की कप्तान स्मृति मंधाना, Delhi Capitals की जेमिमा रॉड्रिग्स जैसी स्टार खिलाड़ी मैदान में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं.
भारत ने सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने के बाद चौथे महिला टी20 में टीम संयोजन में बदलाव किए. बीमारी के कारण जेमिमा रोड्रिग्स बाहर हुईं, जबकि हरलीन देओल और अरुंधति रेड्डी की वापसी हुई. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसे नए खिलाड़ियों को परखने का सही मौका बताया.
भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और उसने इस मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन किया.