ईशा रिखी (Isha Rikhi) पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्री हैं. उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस भी लोगों को खूब पसंद आता है. मार्च 2026 में सोशल मीडिया पर सिंगर-रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें वायरल हो गई, जिसपर फैंस ने बधाई भी दी.
ईशा रिखी का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. शुरुआत में उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में काम किया, जहां उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
ईशा को असली पहचान पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टां दे' से मिली, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया. इस फिल्म की सफलता के बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने लगे. उन्होंने अमरिंदर गिल और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है.
ईशा रिखी बिग बॉस 20 से बाहर हो गई हैं और इस सीजन में सलमान खान के रियलिटी शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं. इस हफ्ते की वोटिंग प्रोसेस में ईशा रिखी को यंग से कम वोट मिले हैं.
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी 'बिग बॉस' में बड़े जोश के साथ आई थीं, लेकिन 15 दिनों में ही बिना किसी गेम प्लान और मुद्दे के पूरी तरह सुस्त नजर आ रही हैं. ईशा पर अब शो से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
Bigg Boss 20: रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के 11वें एपिसोड मेंकैप्टेंसी टास्क को लेकर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामा हुआ. हालांकि घर के नए कैप्टन पर मुहर लग गई.
बिग बॉस के घर में एक लड़ाई के बीच अचानक माहौल तब हंसी-मजाक वाला बना, जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को ईशा रिखी का रिश्तेदार समझा गया. लेकिन ऐसी गलतफेहमी क्यों और किसे हुई, और कैसे इसमें रैपर बादशाह शामिल हुए?
बिग बॉस 20 पर ईशा रिक्खी की हालिया कमेंट ने ऑनलाइन कई सवालों को जन्म दिया है, और फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने बादशाह को 'प्लेबॉय' कहा है?
बादशाह से शादी टूटने के बाद ईशा रिखी ने बिग बॉस के घर में प्यार और रिश्ते बनाने पर बात की थी. उन्होंने कहा कि वो फिलहाल प्यार के मूड में नहीं हैं. अगर कोई लड़का उन्हें घर में मिलता भी है, तो वो उसे वहीं राखी बांध देंगी.
बिग बॉस सीजन 20 का आगाज हुआ. सलमान खान ने एक बार फिर शो की मेजबानी संभाली है. बीबी हाउस में एंटरटेनमेंट की दुनिया के नामी सितारे शिरकत कर रहे हैं.
Bigg Boss 20: सलमान खान के शो की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई है. शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ पड़े हैं. माही विज के बॉसी नेचर से घरवाले इरिटेट हो रहे हैं, जिसके बाद बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी भड़कती नजर आईं.
बिग बॉस के घर में बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी ने अपनी पर्सनल जिंदगी पर जो बातें कहीं, उसपर सलमान खान ने अपनी राय रखी. उन्होंने उनसे कहा कि सामने वाली पार्टी आगे बढ़ चुकी है.
बिग बॉस 20 के घर में रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी की एंट्री हो गई है. शो में जाने से पहले उन्होंने इंडिया टुडे/आजतक से खास बातचीत में टूटी शादी से लेकर सलमान के शो में जाने तक पूरी बात की.
रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. ईशा रिखी संग उनका रिश्ता खत्म होने की खबरों के बीच उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह भी चर्चा में आ गई हैं. बादशाह ने 2012 में जैस्मिन से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है. साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन अब बेटी के साथ लंदन में रहती हैं.
पॉपुलर रैपर और सिंगर बादशाह दूसरी पत्नी ईशा रिखी से अलग हो गए हैं. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है. बादशाह और ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तलाक की अनाउंसमेट की.
रैपर-सिंगर बादशाह ने चार महीने पहले एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी से दूसरी शादी की थी, लेकिन हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर तलाक की अफवाहों को हवा दी है.
कुछ वक्त पहले इंटरनेट पर उनकी और ईशा रिखी की वेडिंग फोटोज छाई हुई थीं. फोटोज में बादशाह और ईशा मंडप में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाते दिखे.
बॉलीवुड रैपर बादशाह ने कुछ दिन पहले अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग की थी, जिसके बैद रैपर की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठने शुरू हुए क्योंकि बादशाह एक बेटी के पिता हैं. अब बादशाह ने इंस्टाग्राम पर रैपर ने स्टोरी डालकर एक लंबा नोट जारी किया है.
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.
रैपर बादशाह और ईशा रिखी की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है या ये सिर्फ एक शूट है? हालांकि तस्वीरों में दोनों मंडप पर बैठे एक दूसरे के गले में वरमाला डालते दिखे हैं. इन तस्वीरों को बादशाह की सास ने शेयर किया है.
बादशाह की रूमर्ड नई दुल्हन ईशा रिखी एक फेमस पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.