scorecardresearch
 

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर

सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

Advertisement
X
बादशाह ने रचाई दूसरी शादी (Photo: Social Media)
बादशाह ने रचाई दूसरी शादी (Photo: Social Media)

'टटीरी' गाने पर छिड़े विवाद के बाद अब सिंगर और रैपर बादशाह अपनी दूसरी शादी को लेकर हेडलाइन्स में हैं. चर्चा है कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी संग शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर ईशा संग बादशाह की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं. दोनों जश्न में डूबे दिखे. 

दूसरी बार दूल्हा बने बादशाह

बादशाह और ईशा रिखी किसी वीडियो में फेरे लेते दिखे, तो किसी तस्वीर में एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा संग बादशाह की ये पहली नहीं, बल्कि दूसरी शादी है. तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने फिर से घर बसाया है. ऐसे में फैंस उनकी पहली पत्नी को गूगल पर सर्च करने लगे हैं. तो आइए बताते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और कहां रहती हैं. 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamaraazzi (@mamaraazzi)

कौन हैं बादशाह की एक्स वाइफ?

बादशाह की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन मसीह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में जैस्मिन से मिले थे, जहां दोनों की दोस्ती हुई थी. फिर रिश्ता प्यार में बदल गया. कुछ वक्त की डेटिंग के बाद कपल ने 2012 में शादी करके एक दूजे का हाथ थाम लिया था.

Advertisement

दोनों ने ईसाई धर्म के अनुसार सादगी से शादी की थी. शादी के बाद कपल ने साल 2017 में बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. मगर फिर दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और साथ रहना मुश्किल हो गया. ऐसे में बादशाह और जैस्मिन ने शादी के 8 साल बाद 2020 में कल्चरल डिफ्रेंसेस के चलते तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए थे. 

 

विदेश में बसीं बादशाह की एक्स वाइफ

बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह पंजाब के जलंधर की रहने वाली हैं. लेकिन बाद में वो लंदन में बस गईं. बेटी भी उन्हीं के साथ लंदन में रहती है. बादशाह की पहली पत्नी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. बादशाह संग शादी के बाद भी जैस्मिन ने खुद को शोबिज की चकाचौंध से हमेशा खुद को दूर रखा. 

'द लल्लनटॉप' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बादशाह ने जैस्मिन संग अपने तलाक पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि जैस्मिन लंदन में पली-बड़ी हैं. ऐसे में वो एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं. दोनों ने रिश्ता निभाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चीजें बिगड़ती चली गईं. फिर दोनों ने अलग होना ही बेहतर समझा. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement