रैपर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. ईशा रिखी संग उनका रिश्ता खत्म होने की खबरों के बीच उनकी पहली पत्नी जैस्मिन मसीह भी चर्चा में आ गई हैं. बादशाह ने 2012 में जैस्मिन से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है. साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन अब बेटी के साथ लंदन में रहती हैं.