इरफान पठान (Irfan Pathan, Former Cricketer), पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. वह एक ऑलराउंडर बॉलर और भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे (Irfan Pathan, All-rounder). वह 2007 आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे (Irfan Pathan, T20 World Cup 2007). साथ ही, 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम में भी शामिल थे (Irfan Pathan, ICC Championship Trophy 2013).
इरफान पठान ने 4 जनवरी 2020 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी. संन्यास के बाद इरफान पठान क्रिकेट कमेंट्री और कोचिंग में सक्रिय हो गए. उन्होंने विभिन्न टी20 लीग्स में मेंटर और कोच के रूप में भी काम किया. इसके अलावा, वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
तेज-मध्यम स्विंग और सीम गेंदबाज के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, पठान ने 19 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में प्रवेश किया (Irfan Pathan Debut in Cricket). पाकिस्तान के वसीम अकरम के साथ उनके शानदार प्रदर्शन और विलक्षण स्विंग के साथ तुलना भी की गई थी. पठान, 2006 में पाकिस्तान दौरे पर काराची में खेले गए टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बने (Irfan Pathan, Hat-Trick, Pakistan). 2006 में इरफान पठान के प्रदर्शन में गिरावट का दौर शुरू हुआ (Irfan Pathan Out of form) और साल के अंत तक वे भारतीय टीम से बाहर हो गए. 2007 टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी टीम में वापसी हुई (Irfan Pathan Comeback).
इरफान पठान ने अपने टेस्ट करियर में कुल 100 विकेट लेने के आलावा 1,305 रन भी बनाए. उन्होंने वन डे क्रिकेट में कुल 173 विकेट लिए और 1,544 रन बनाए. पठान ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 28 विकेट चटकाने के साथ 172 रन भी जोड़े (Irfan Pathan, Wickets and Runs).
वह 2015 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर प्रतियोगी नजर आए थे (Irfan Pathan, Jhalak Dikhla Jaa 2015). इरफान पठान ने कन्नड़ फिल्म कोबरा में भुमिका निभाते हुए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Irfan Pathan in Film).
पठान का जन्म 27 अक्टूबर 1984 को गुजरात राज्य (Gujarat) के बड़ौदा में हुआ था (Irfan Pathan Age). वह अपने बड़े भाई यूसुफ पठान (Yusuf Pathan, Cricketer) के साथ वडोदरा की एक मस्जिद में पले-बढ़े. उनके पिता ने मुअज्जिन के रूप में सेवा करते हुए अपने घर जिम्मेदारी निभाई (Irfan Pathan Family).
पठान का ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली शिवांगी देव के साथ 10 साल लंबा रिश्ता था. वह उससे शादी करना चाहती थी लेकिन इरफान चाहते थें कि उनके बड़े भाई यूसुफ की शादी पहले हो जाए. इस बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे और 2012 में उनका रिश्ता टूट गया (Irfan Pathan Relationship).
इरफान ने 4 फरवरी 2016 को मक्का में हैदराबाद की एक मॉडल सफा बेग से शादी की (Irfan Pathan Wife) और उनके दो बेटे हैं (Irfan Pathan Sons).
स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी बेहद फीकी रही. वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. भुवी को पांच मैचों की इस सीरीज में चार मुकाबलों में खेलने का मौका मिला. लेकिन इस दौरान वह सिर्फ एक विकेट ही हासिल कर सके.
गौतम गंभीर की आलोचना को लेकर इरफान पठान ने तीखा तंज कसा है. पहले टी20 मैच में ईशान किशन को निगल (Niggle) होने के कारण नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ी थी. इसके बावजूद गंभीर पर सवाल उठाए गए. पठान ने कहा कि लोगों को पूरी कहानी जाने बिना फैसला नहीं सुनाना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए सच को नजरअंदाज करने की आदत पर भी निशाना साधा.
टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज लगातार नए शॉट आजमा रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स का यह प्रयास इसी आक्रामक अंदाज की मिसाल बना, जिसमें बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर भी गेंदबाज को चौंकाने का मौका नहीं छोड़ा.
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का वायरल डांस ट्रेंड अब क्रिकेट के गलियारों तक पहुंच गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी 'रवि भैया' संग उनके हुक स्टेप्स पर कमर मटकाते दिखे, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.
24 सितंबर 2007 को भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहले ICC T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. गौतम गंभीर की शानदार 75 रन की पारी, मिस्बाह-उल-हक का संघर्ष और श्रीसंत के ऐतिहासिक कैच ने इस फाइनल को क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल कर दिया.
इरफान पठान ने यश्स्वी जायसवाल को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यशस्वी जायसवाल का नाम टीम में शामिल हैं. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल पाता है या नहीं?
इरफान की बेमग के आगे फैंस हीरोइनों को फेल बता रहे हैं. सफा कम ही इवेंट्स या पार्टीज का हिस्सा बनती हैं. लेकिन जब भी वो कहीं जाती हैं, लाइमलाइट लूट लेती हैं.
अजिंक्य रहाणे ने अपने संन्यास के बाद पूर्व भारतीय साथियों की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले फोन कर कहा कि उन्हें उम्मीद थी रहाणे अभी और खेलेंगे. इरफान पठान ने भी कॉल किया, जबकि चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मैसेज किया. रहाणे ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
आईपीएल की दीवानगी फैन्स के बीच हर सीजन के साथ बढ़ती चली जा रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने अब आईपीएल के शुरुआती दिनों को लेकर कुछ मजेदार बातों का जिक्र किया है.
2005 के दिल्ली टेस्ट में इरफान पठान और कुमार संगाकारा के बीच हुई तीखी स्लेजिंग का किस्सा फिर चर्चा में है. पठान ने बताया कि संगाकारा ने निजी और पारिवारिक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद मैदान पर दोनों के बीच जबरदस्त बहस हुई.
क्रिकेट से संन्यास के बाद इरफान पठान कमेंट्री और क्रिकेट विश्लेषण में सक्रिय हैं. बाबर आजम से जुड़े इस पुराने मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने फेक न्यूज के उस पहलू को सामने रखा है, जहां एक एडिटेड तस्वीर और काल्पनिक बयान के जरिए ऐसी कहानी तैयार कर दी गई, जिसका वास्तविक घटना से कोई संबंध ही नहीं था.
आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर रखने के फैसले ने सेलेक्शन पॉलिसी पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले इस तेज गेंदबाज को चयनकर्ता आखिर कब टीम इंडिया की कैप पहनने का मौका देते हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी की जगह वैभव लेंगे, उसकी वापसी मुश्किल हो जाएगी.
पेपर लीक विवाद पर Irfan Pathan और Shubman Gill ने छात्रों के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने निष्पक्ष परीक्षा और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा पर जोर दिया, जिसका सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिला।
पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शुभमन गिल और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है. दोनों क्रिकेटरों ने अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छात्रों के सपनों, शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की अहमियत पर जोर दिया.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई में सादगीपूर्ण समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की. इस निजी समारोह में परिवार और करीबी लोग शामिल हुए. शादी का वीडियो सामने आने के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को नई शुरुआत के लिए लगातार बधाई दे रहे हैं.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार को मौका देने की वकालत की है. उनका मानना है कि टीम में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ज्यादा हैं और पाटीदार से बैटिंग लाइनअप को बेहतर संतुलन मिलेगा.
इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने दबाव में शानदार कप्तानी पारी खेली, जबकि शिवम दुबे लगातार टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस और शिवम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.
क्रिकेट में कई बार खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरते हैं, लेकिन महान खिलाड़ी वही होते हैं जो वापसी करना जानते हैं. ऋषभ पंत भी ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं. फिलहाल ऋषभ पंत वनडे टीम से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और अन्य टूर्नामेंटों में लगातार रन बनाते हैं तो वापसी का रास्ता खुल सकता है.
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट पिच बॉलिंग की रणनीति अपनाई. उनकी रणनीति उतनी कामयाब नहीं रही और वैभव बड़ी इनिंग्स खेलने में कामयाब रहे. वैभव की टीम हालांकि इस मुकाबले में जीत नहीं दर्ज कर सकी.
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान Shan Masood को ICC की उस हाई-प्रोफाइल ज्यूरी में शामिल किया गया है, जो पिछले 25 साल के महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का चयन करेगी. हालांकि क्रिकेट जगत में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बतौर कप्तान और बल्लेबाज उनका रिकॉर्ड खास प्रभावशाली नहीं रहा.