scorecardresearch
 

'अब रजत पाटीदार को मौका दो...', पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान की सेलेक्टर्स से डिमांड

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय टी20 टीम में रजत पाटीदार को मौका देने की वकालत की है. उनका मानना है कि टीम में लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ज्यादा हैं और पाटीदार से बैटिंग लाइनअप को बेहतर संतुलन मिलेगा.

Advertisement
X
इरफान पठान ने उठाई रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने की मांग (Photo: Getty)
इरफान पठान ने उठाई रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने की मांग (Photo: Getty)

रजत पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता के कारण अब संतुलन बिगड़ रहा है और ऐसे में पाटीदार जैसे दाएं हाथ के बल्लेबाज को मौका दिया जाना चाहिए.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के टॉप-7 बल्लेबाजों में छह लेफ्ट हैंडर थे. केवल कप्तान श्रेयस अय्यर दाएं हाथ के बल्लेबाज थे. इसी संयोजन पर सवाल उठाते हुए इरफान पठान ने कहा कि अब समय आ गया है कि रजत पाटीदार को टी20 टीम में आजमाया जाए.

यह भी पढ़ें: भारत की बेटी रचने जा रही इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगी वृंदा राठी

पठान का मानना है कि टी20 विश्व कप 2028 में अभी काफी समय है, इसलिए टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ियों को तैयार कर सकता है. उन्होंने कहा कि पाटीदार स्पिन गेंदबाजी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को बेहतर संतुलन दे सकते हैं.

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए टीम को लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाया. उन्होंने 14 पारियों में 501 रन, 41.75 की औसत और 192.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

Advertisement

उनके बल्ले से पांच अर्धशतक और 42 छक्के निकले, जिसके बाद अब उनकी भारतीय टी20 टीम में एंट्री की मांग लगातार जोर पकड़ रही है. अब देखना होगा आने वाले वक्त में चयनकर्ता रजत पाटीदार को टीम में शामिल करने पर विचार करती है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement