scorecardresearch
 

पाकिस्तान के 'फिसड्डी' कप्तान को मिली ICC ज्यूरी में जगह, क्रिकेट जगत में उठे सवाल

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान Shan Masood को ICC की उस हाई-प्रोफाइल ज्यूरी में शामिल किया गया है, जो पिछले 25 साल के महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का चयन करेगी. हालांकि क्रिकेट जगत में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बतौर कप्तान और बल्लेबाज उनका रिकॉर्ड खास प्रभावशाली नहीं रहा.

Advertisement
X
ICC की हाई-प्रोफाइल ज्यूरी में शान मसूद की एंट्री. (Photo, AFP)
ICC की हाई-प्रोफाइल ज्यूरी में शान मसूद की एंट्री. (Photo, AFP)

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पिछले 25 सालों के महान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का चयन करने वाली खास ज्यूरी में शामिल किया है. इस पैनल में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी मौजूद हैं.

हालांकि, शान मसूद की इस हाई-प्रोफाइल पैनल में एंट्री ने क्रिकेट जगत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके नाम की सिफारिश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से की गई थी.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB ) ने मसूद को डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेट एंड प्लेयर्स अफेयर्स का पद भी ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने उस समय टेस्ट कप्तानी जारी रखने को प्राथमिकता दी थी.

अभी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की हालत खराब है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तान हार चुका है और दूसरे टेस्ट मैच में भी संघर्ष कर रहा है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC) की इस ज्यूरी में भारत से अजीत अगरकर , इरफान पठान , चेतेश्वर पुजारा  और रवि शास्त्री जैसे बड़े नाम शामिल हैं. 

Advertisement

इनके अलावा डेविड गावर , इयान बिशप , मार्क बॉउचर , मैथ्यू हेडन , एरॉन फिंच, फाफ डु प्लेसिस और इयोन मॉर्गन जैसे कई दिग्गज भी इस पैनल का हिस्सा हैं.

कैसे हैं शान मसूद के आंकड़े ?

नवंबर 2023 में टेस्ट कप्तान बनने के बाद से मसूद का कार्यकाल बेहद मुश्किलों भरा रहा है. उनकी कप्तानी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 की करारी हार से हुई थी. 

इसके बाद 2024 में पाकिस्तान को अपने ही घर में बांग्लादेश से पहली बार टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी, जो टीम के लिए बड़ा झटका था. मसूद को अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल करने से पहले लगातार छह हार झेलनी पड़ी थीं.

शान मसूद ने बतौर कप्तान पाकिस्तान के लिए 15 मैचों में कप्तानी की है. जिसमे 4 जीत और 11 हार शामिल है.  

अगर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो मसूद ने 45 टेस्ट मैचों में 2561 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 30.1 का रहा है. उन्होंने 6 शतक भी लगाए हैं. वहीं सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement