सिर्फ 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी मचा चुके वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें भविष्य का स्टार क्यों माना जा रहा है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: बच्चों की अपनी कप्तान! हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला अंदाज, VIDEO
वैभव ने इस मैच में 49 गेंदों में 165.31 की स्ट्राइक रेट से 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में बेबी बॉस ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े.
उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इतना ही नहीं, पूरी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब भी अपने नाम किया.
Jiski Bhi jagah lega ye bachha use wapis Nahi aane dega…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 26, 2026
How Special this Vaibhav Suryavanshi is??
वैभव के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा, उसे वापिस नहीं आने देगा...आखिर कितना स्पेशल है वैभव सूर्यवंशी?'
यह भी पढ़ें: प्लेयर ऑफ द सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी... लेकिन कोच वीवीएस लक्ष्मण ने बता दी सबसे बड़ी कमी
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
इरफान का यह बयान बताता है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज भी वैभव की प्रतिभा से कितने प्रभावित हैं. महज 15 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास, आक्रामकता और मैच जिताने की क्षमता का वैभव ने प्रदर्शन किया है, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने इस टी20 सीरीज में 3 मैच में सबसे ज्यादा 196.10 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं, जिसमें 15 चौके और 9 छक्के शामिल रहें.