होंडा कार
भारत में होंडा कारों का निर्माण या उत्पादन Honda Cars India Ltd. (HCIL) करती है (Honda Car Manufacturer in India). यह Honda Motor Co. Ltd. के स्वामित्व वाली एक ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना 1995 में Honda Siel Cars India (HSCI) नामक एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुई थी. उषा इंटरनेशनल के स्वामित्व वाली 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के बाद सितंबर 2012 में कंपनी का नाम बदलकर एचसीआईएल कर दिया गया. यह होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है.
ग्रेटर नोएडा में एचसीआईएल के पहले मैनुफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत 1997 में हुई (Honda Car Manufacturing Plant in India). ₹4.5 बिलियन से अधिक के प्रारंभिक निवेश पर स्थापित, यह संयंत्र 150 एकड़ में फैला हुआ है. संयंत्र की प्रारंभिक क्षमता प्रति वर्ष 30,000 कारों की थी, जिसे बाद में दो पाली के आधार पर बढ़ाकर 50,000 कारों तक कर दिया गया. 2008 में क्षमता को सालाना 100,000 इकाइयों तक बढ़ा दिया गया (Honda Car Plant Capacity Greater Noida).
2015-2016 में 16,870 करोड़ का राजस्व के साथ, लगातार 6 साल के नुकसान के बाद, होंडा को भारत में 360 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ (Honda Car Profit in India). जुलाई 2017 में, WR-V के लॉन्च की बदौलत भारत में होंडा कारों की मासिक बिक्री 17,000 से अधिक यूनिट हो गई. सिटी और डब्ल्यूआर-वी की बिक्री के आंकड़े प्रति माह 4,500 यूनिट से अधिक थे.
होंडा ने भारत में राजस्थान के अलवर जिले के टपुकारा में अपना दूसरा प्लांट स्थापित किया, जो ₹3526 करोड़ के निवेश के साथ 450 एकड़ में फैला है. यह गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आईएसओ 9001 मानक और पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ 14001 के तहत काम करता है (Honda Car Second Manufacturing Plant in India).
भारत में होंडा कारों के वर्तमान मॉडल में होंडा सिटी (1998-अब तक), होंडा जैज़ (2009-2013, 2015-अब तक), होंडा अमेज (2013-अब तक), होंडा डब्ल्यूआर-वी (2017–अब तक) शामिल हैं (Honda Cars Current Model in India)
भारत में होंडा कारों के वे मॉडल जिन्हें बंद कर दिया गया: होंडा एकॉर्ड (2000–2014, 2016–2020), होंडा सीआर-वी (2003-2013 से आयातित, 2013-2020 से सीकेडी), होंडा सिविक (2006-2013, 2019-2020), होंडा ब्रियो (2011-2019), होंडा मोबिलियो (2014-2018), होंडा बीआर-वी (2016-2020) शामिल हैं (Honda Cars Discontinued Model in India)
एचसीआईएल के भारत के 20 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 121 शहरों में 371 डीलरशिप आउटलेट हैं (Honda Cars Dealership Outlets across India). अप्रैल 2014 से मार्च 2015 के बीच की अवधि के दौरान इसने 189,062 यूनिट की बिक्री की (Honda Cars Sales in India).
Honda 0 Alpha को बतौर कॉन्सेप्ट कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में दुनिया के सामने पेश किया था. उस वक्त से ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लुक और डिज़ाइन को लेकर चर्चा होती रही है. पिछले कई महीनों से भारत में इसकी टेस्टिंग की जा रही थी. अब आखिरकार कंपनी इस ईवी को भारत में लॉन्च करने जा रही है.
होंडा ने अपनी नई एसयूवी एलिवेट फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. इस कार में कंपनी ने फीचर्स के मामले में कई बदलाव किए हैं. कार का एक्सटीरियर भी अपडेट हुआ है. ब्रांड ने इस कार के माइलेज को रिवील कर दिया है. होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट सिर्फ एक इंजन ऑप्शन में आती है. आइए जानते हैं इस कार को चलाने का खर्च कितना आएगा.
होंडा भारतीय बाजार में अपनी पोजिशन मजबूत करने में जुटी हुई है. इस हफ्ते ही कंपनी ने अपनी मिडसाइज एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. अब कंपनी एक सब-फोर मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी पहले इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी, जिसकी टेस्टिंग चल रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
होंडा ने अपनी कारों पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. अगर नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अपनी पसंद की कार पर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं. होंडा अपनी सिटी और अमेज पर डिस्काउंट दे रही है. इन कारों पर 1.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Honda ने अपनी मशहूर एसयूवी Elevate के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी कारों से है.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर महीने में कई लॉन्चेज होने वाले हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियों ने अपनी तैयारी कर ली हैं. टोयोटा, होंडा, हुंडई, स्कोडा और रेनो अपनी नई कारों को इस महीने मार्केट में उतारने वाले हैं.
अक्टूबर में महा लॉन्च की तारीख तय हो गई है. हमें अगले हफ्ते एक दिन में ही 6 गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. इसमें दो कार और चार बाइक होंगी. ये तारीख 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली हैं. इस दिन होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और ट्रायम्फ की चार बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं. आइए जानते हैं इन सभी की खास बातें.
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट जल्द ही लॉन्च होने वाली है. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा जैसी एसयूवीज से होगा. होंडा अपनी नई कार के डिजाइन में भी कई बदलाव करेगी. इंटीरियर में भी कंपनी कई नए फीचर्स को जोड़ेगी. एलिवेट फेसलिफ्ट का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है. आइए जानते हैं 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली इस एसयूवी की खास बातें.
होंडा कार्स इंडिया ने भारतीय बाजार के लिए कमर कस ली है. कंपनी होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है. भारत पहला मार्केट होगा, जहां इस कार को लॉन्च किया जाएगा. नए एलिवेट में कंपनी ना सिर्फ एक्सटीरियर बदलाव करेगी, बल्कि इसमें कई नए फीचर्स इंटीरियर में भी देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होगा.
होंडा कार्स इंडिया के लिए अगस्त का महीना अच्छा रहा है. कंपनी की कुल डिस्पैच में पिछले साल के मुकाबले 40 परसेंट की ग्रोथ है. कंपनी की इस ग्रोथ में सबसे बड़ा हाथ होंडा अमेज का है, जो ब्रांड की फिलहाल सबसे सस्ती कार है. इस कार को 7.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इस कार की कितनी बिक्री हुई है.
होंडा दिवाली से पहले अपनी दमदार एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा जैसी कारों से होगा. हम बात कर रहे हैं होडा एलिवेट फेसलिफ्ट की. इस कार में हमें कुछ डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा कंपनी इसमें नए फीचर्स भी जोड़ सकती है. आइए जानते हैं क्या होगा खास.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अगस्त में बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इस महीने इंडिपेंडेंस डे के मौके पर कई कंपनियां आकर्षक ऑफर दे रही है. ऐसे ही एक ऑफर की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आपको हजारों नहीं बल्कि लाखों का फायदा होगा.
होंडा ने भारत में फ्लैगशिप एसयूवी Honda ZR-V को लॉन्च कर दिया है. लॉन्च वाले दिन ही इस कार के दो बैच सोल्ड आउट हो गए हैं.
Honda ZR-V SUV India launch: होंडा की फ्लैगशिप एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने जेडआर-वी को सीबीयू यूनिट के तहत लॉन्च किया है. ये कार सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में भारत में मिलेगी. इसे मल्टीपल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. कार 171 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
होंडा कार्स इंडिया ने नई होंडा सिटी के साथ Honda ZR-V को भी पेश किया था. अब इस कार की सेल की तारीख नजदीक आ रही है.
Honda Upcoming Cars: होंडो की आने वाली कारों एक नई हाइब्रिड SUV, अपडेटेड Elevate और कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार शामिल है.
होंडा एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है, जो भारत में लॉन्च होने वाली है. ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, जो भारत आएगी. होंडा इस कार को भारत में ही तैयार कर रहा है. हाल में ही इस एसयूवी को टेस्ट करते हुए देखा गया है, जिसमें इसके इंटीरियर की जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या खास होगा.
Honda Elevate facelift: होंडा भारतीय बाजार में क्रेटा को टक्कर देने के लिए एलिवेट को लेकर आई थी. लेकिन इस कार ने अब तक कोई ऐसा कमाल नहीं किया है. अब कंपनी आगे की तैयारी कर रही है, जिसके तहत इस साल के अंत तक ब्रांड एक नई एसयूवी को लॉन्च कर सकता है. ये एसयूवी एलिवेट फेसलिफ्ट हो सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
भारतीय बाजार में कार खरीदने वालों के लिए सेफ्टी एक बड़ा डिसाइडिंग पॉइंट है. लोग सिर्फ माइलेज या सेफ्टी पर नहीं बल्कि इसके साथ फीचर्स पर भी फोकस कर रहे हैं.
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर पड़ने वाले भार को बढ़ा दिया है. ऐसे में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो माइलेज को ध्यान में रखना जरूरी हो गया है.
मई 2026 में कार बिक्री में जोरदार बढ़त दर्ज की गई. टाटा मोटर्स ने महिंद्रा और हुंडई को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा बिक्री के साथ शीर्ष पर रही. खास तौर पर टाटा मोटर्स की मजबूत ग्रोथ ने उसे महिंद्रा और हुंडई से आगे पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.